Current Affairs : 28-10-2017


1. हाल ही में अमेरिका ने किस देश से आर्थिक प्रतिबंध हटाये है?
अमेरिका ने सूडान से आर्थिक प्रतिबंध हटाये है| अमेरिका ने सूडान पर से यह प्रतिबंध आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई और मानवधिकारों में सुधार को देखते हुए हटाये है| पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा के कार्यकाल के अंत में शुरू की गई इस प्रक्रिया का मानवधिकार संगठनों ने विरोध किया था| हाल ही में सूडान ने अमेरिका से सूडान को आतंकवाद का वित्तपोषण करने वाले देशों की सूची से भी हटाने का आग्रह किया है|
2. हाल ही में किन देशों के मध्य पारस्परिक वीजा सेवाएं बंद कर दी गई है?

अमेरिका और तुर्की के मध्य पारस्परिक वीजा सेवाएं बंद कर दी गई है| यह सेवाएं नाटो सहयोगियों के मध्य हालिया विवाद में अमेरिकी मिशन में कार्यरत तुर्की के कर्मियों में से एक की गिरफ्तारी के बाद इस सेवा को अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दिया गया है|
3. हाल ही में किस देश में ब्रिक्स थीम पर आधारित मेट्रो ट्रेन शुरू की गई है?
चीन में ब्रिक्स थीम पर आधारित मेट्रो ट्रेन शुरू की गई है| इस मेट्रो में छह डिब्बे है, जिनमें से पांच डिब्बे ब्रिक्स देशों की विभिन्न संस्कृतियों का प्रतिनिधित्व करते है| इस मेट्रो में चीनी डब्बा लाल है और महान दीवार और त्यानआनमेन स्क्वायर जैसा प्रतीक प्रदर्शित करता है, जबकि रुसी डिब्बा देश के बाल्लेट और मृतशका गुडिया जैसे प्रदर्शित करता है| इसमें ब्राजील का डिब्बा हरा है और इसे फुटबॉल सितारों की छवियों से सजाया गया है, जबकि दक्षिण अफ़्रीकी के डिब्बे को हीरों की तस्वीरों से सजाया गया है| इस मेट्रो में भारतीय डिब्बा हाथियों और योग को दर्शाता है|
4. गैर-प्रवासी वीजा किन्हें जारी किया जाता है?
गैर-प्रवासी वीजा उन लोगों को जारी किया जाता है, जो पर्यटन, उपचार, कारोबार या अस्थायी तौर पर काम करने या पढाई करने अमेरिका आना चाहते है, जबकि प्रवासी वीजा उन लोगों के लिए होता है, जो लोग अमेरिका में स्थायी रूप से बसना चाहते है|
5. हाल ही में अर्थशास्त्र के नोबेल पुरस्कार से किसे सम्मानित किया गया है?
अर्थशास्त्र के नोबेल पुरस्कार से अमेरिकी अर्थशास्त्री रिचर्ड एल थालेर को सम्मानित किया गया है| थालेर को यह पुरस्कार अर्थव्यवस्था और साइक्लॉजी के मध्य अंतर कम करने के लिए दिया गया है| थालेर ने भारत में नोटबंदी के बाद ट्वीट कर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस कदम का जोरदार समर्थन किया था।
6. हाल ही में विश्व ओपन अंडर-16 स्नूकर चैम्पियनशिप का ख़िताब किसने जीता है?
विश्व ओपन अंडर-16 स्नूकर चैम्पियनशिप का ख़िताब भारत की अनुपमा रामचंद्रन ने जीता है| अनुपमा ने विश्व ओपन अंडर-16 स्नूकर चैम्पियनशिप के फाइनल मुकाबले में हमवतन कीर्तना पांडियन को हराकर यह ख़िताब जीता है|
7. हाल ही में एशियाई जूनियर बैडमिंटन चैम्पियनशिप का ख़िताब किसने जीता है?
एशियाई जूनियर बैडमिंटन चैम्पियनशिप का ख़िताब सामिया फारुकी ने जीता है| सामिया फारुकी ने एशियाई जूनियर बैडमिंटन चैम्पियनशिप के फाइनल मुकाबले में इंडोनेशिया की विदजाजा स्टेफानी को 15-21, 21-17, 21-19 हराकर यह ख़िताब जीता है| भारत ने इस चैम्पियनशिप में अब तक तीन कांस्य पदक जीते थे|
8. हाल ही में “मेरा होचोंगबा उत्सव” कहाँ पर मनाया जा रहा है?
“मेरा होचोंगबा उत्सव” मणिपुर में मनाया जा रहा है| यह उत्सव पहाड़ी और राज्य की घाटी दोनों में बसे स्थानीय समुदायों के बीच भाईचारे और एकता का प्रतीक है| इस उत्सव में सांस्कृतिक नृत्य के प्रदर्शन के अलावा, राज्य में बसे पहाड़ी और घाटी के लोगों के बीच पारंपरिक कपडे, सब्जियों, और फलों के उपहारों का आदान-प्रदान किया जाता है| इस उत्सव में राजा आदिवासी समुदायों के ग्राम प्रमुखों को सम्मानित करता है|
9. हाल ही में काठीना उत्सव कहाँ पर मनाया जा रहा है?
काठीना उत्सव बिहार के बोधगया में मनाया जा रहा है। यह उत्सव तीन महीने के वसा उत्सव के बाद आता है| इस उत्सव में लोग मंदिर जाकर भिक्षुओं को कपड़े और जरूरी चीजें देने के साथ उनके प्रति आभार व्यक्त करते हैं। बिहार की राजधानी पटना के दक्षिणपूर्व में लगभग 100 किलोमीटर दूर स्थित बोधगया गया जिले से सटा एक छोटा शहर है। बोधगया में स्थित बोधि पेड़़ के नीचे तपस्या कर भगवान गौतम बुद्ध को ज्ञान की प्राप्ति हुई थी। तभी से यह स्थल बौद्ध धर्म के अनुयायियों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है|
10. विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस कब मनाया जाता है?
विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस प्रतिवर्ष 10 अक्टूबर को मनाया जाता है| यह दिवस पूरे विश्व में मानसिक स्वास्थ्य के मुद्दों पर जागरूकता फ़ैलाने के उद्देश्य से मनाया जाता है| इस वर्ष विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस का विषय “कार्यस्थल में मानसिक स्वास्थ्य” रखा गया है।
ADMISSION OPEN -> Special Foundation Batch for All Banking Exams, Starts from: 8 July| Regular Live Classes Running on Safalta360 App. Download Now | For more infomation contact us on these numbers - 9828710134 , 9982234596 .

TOP COURSES

Courses offered by Us

Boss

BANKING

SBI/IBPS/RRB PO,Clerk,SO level Exams

Boss

SSC

WBSSC/CHSL/CGL /CPO/MTS etc..

Boss

RAILWAYS

NTPC/GROUP D/ ALP/JE etc..

Boss

TEACHING

REET/Super TET/ UTET/CTET/KVS /NVS etc..