Current Affairs : 25-30 Aug. 2017

1. हाल ही में केंद्र सरकार ने किस देश से सोना और चांदी के आयात पर प्रतिबंध लगा दिया है?
केंद्र सरकार ने दक्षिण कोरिया से सोना और चांदी के आयात पर प्रतिबंध लगा दिया है| यह प्रतिबंध दक्षिण कोरिया से मूल्यवान धातु के आयात में वृद्धी पर लगाम लगाने के उद्देश्य से लगाया है| चीन के बाद भारत दुनिया में सोने का दूसरा सबसे बड़ा उपभोक्ता देश है|

2. अहमद खान कौन थे?
अहमद खान भारत के दिग्गज फुटबॉल खिलाडी थे| अहमद खान 2 बार ओलिंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके थे| इनका फुटबॉल पर नियंत्रण इतना अच्छा था कि इनके साथी खिलाडी इन्हें ‘सपेरा’ कहकर चिढाते थे| इन्होनें लंदन ओलिंपिक में फ़्रांस के खिलाफ अपना पहला मैच खेला था| इन्होनें आईएफए शील्ड, कोलकाता लीग और रोवर्स कप जीतने में अहम भूमिका निभाई थी| हाल ही में इनका निधन हो गया है|
3. हाल ही में यूइएफए प्लेयर ऑफ़ द इयर पुरस्कार से किसे सम्मानित किया गया है?
यूइएफए प्लेयर ऑफ़ द इयर पुरस्कार से फुटबॉलर क्रिस्टीयानो रोनाल्डो को सम्मानित किया गया है| रोनाल्डो का नाम अमेरिका के पूर्व प्रेसिडेंट रोनाल्ड रीगन के नाम पर रखा गया है| ये एकमात्र ऐसे खिलाडी है, जिन्होनें चार बार यूरोपीयन गोल्डन शू पुरस्कार जीता है| रोनाल्डो ने अपना पहला मैच पुर्तगाल के स्पोर्टिंग लिस्बन क्लब के लिए खेला था| रोनाल्डो इससे पहले भी दो बार यह पुरस्कार जीत चुके है|
4. हाल ही में बेल्जियम ग्रां प्री फॉर्मूला वन रेस किसने जीती है?
बेल्जियम ग्रां प्री फॉर्मूला वन रेस ब्रिटेन के लुईस हैमिल्टन ने जीती है| हैमिल्टन ने यह रेस सेबेस्टियन वेटेल को हराकर जीती है| यह बेल्जियम में उनकी तीसरी और कॅरियर की 58वीं जीत है। इस जीत के साथ हैमिल्टन ने 68वीं बार पोल पोजीशन हासिल की है|
5. हाल ही में फिंगर रेसलिंग चैंपियनशिप कहां पर आयोजित की जा रही है?
फिंगर रेसलिंग चैंपियनशिप जर्मनी के विल्गर्टशोफेन में आयोजित की जा रही है| इस खेल में एक ही उम्र के दो प्रतिभागी होते हैं जिन्हें एक खास किस्म के टेबल पर प्रतियोगिता के लिए बिठाते हैं। दोनों की उंगलियों में एक लैदर बैंड रख दिया जाता है जिसे खींचने की प्रतियोगिता होती है। जो प्रतिभागी पहले बैंड छोड़ देता है, वह हार जाता है।
6. हाल ही में जेलियो उत्सव कहां पर मनाया जा रहा है?
जेलियो उत्सव स्पेन के सेंट लुइस शहर में मनाया जा रहा है| यह फेस्टिवल संरक्षक संत जुआन की याद में मनाए जाता है| इन उत्सव में घोड़ों की रेस करवाई जाती है, जिसमें लोगों की भीड़ घोड़ों को थपथपाने के लिए इकट्‌ठा होती है। इनकी मान्यता है कि ऐसा करने से उनके दुख-दर्द दूर होते हैं और खुशियां आती हैं।
7. संविधान सभा ने डॉ. अंबेडकर की अध्यक्षता में प्रारूप समिति का गठन कब किया था?
संविधान सभा ने डॉ. अंबेडकर की अध्यक्षता में प्रारूप समिति का गठन 29 अगस्त 1947 को किया था| अंबेडकर की अध्यक्षता वाली इस समिति के ए. कृष्णास्वामी अयंगर, एन. गोपालस्वामी, कन्हैयालाल माणिकलाल मुंशी, एन. माधवराज, टीटी. कृष्णामाचारी और मोहम्मद सादुल्ला सदस्य थे। कुछ बैठकों में प्रेस और आम आदमी को भाग लेने की स्वतंत्रता थी।
8. सोवियत संघ ने पहली बार परमाणु बम का परीक्षण कब किया था?
सोवियत संघ ने पहली बार परमाणु बम का परीक्षण 1949 में किया था| इसका कोड नेम ‘फस्ट लाइटनिंग’ रखा गया था। इसे कजाकिस्तान में सेमिपलाजिंस्क में रिमोट के जरिए टेस्ट किया गया था। इस विस्फोट के रेडिएशन का असर जानने के लिए अमेरिका ने 3 सितंबर को एक जासूसी विमान भी साइबेरिया के आसमान में भेजा था।
9. चाइनीज वैलेंटाइन डे कब मनाया जाता है?
चाइनीज वैलेंटाइन डे प्रतिवर्ष ल्यूनर ईयर के सातवें महीने के सातवें दिन मनाया जाता है| इसे डबल सेवेंथ फेस्ट भी कहते हैं। चाइनीज वैलेंटाइन डे नियू लांग और जी नू की याद में मनाया जाता है। जी नाम की एक परी थी जिसकी शादी नियू से एक चमत्कारी गाय ने करवाई थी। शादी के बाद स्वर्ग के देवता ने जी को अपने पास बुला लिया और जब जी गाय के साथ उसे लेने गया तो दोनों के बीच एक नदी खड़ी कर दी लेकिन दोनों की हालत देखकर देवता ने उन्हें साल में एक दिन यानी ल्यूनर ईयर के सातवें महीने के सातवें दिन मिलने की इजाजत दे दी।
10. राष्ट्रीय खेल दिवस कब मनाया जाता है?
राष्ट्रीय खेल दिवस प्रतिवर्ष 29 अगस्त को मनाया जाता है| यह दिवस हॉकी के जादूगर के नाम से प्रसिद्ध भारत के महान खिलाडी मेजर ध्यानचंद की जयंती के रूप में मनाया जाता है| इस दिवस को मनाने का उद्देश्य खेलों को लेकर लोगों में जागरूकता फैलाना है|
11. हाल ही में केन्द्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड के अध्यक्ष के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
केन्द्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड के अध्यक्ष के रूप में प्रसून जोशी को नियुक्त किया गया है| प्रसून जोशी हिन्दी कवि, लेखक, पटकथा लेखक और भारतीय सिनेमा के गीतकार हैं। प्रसून जोशी को फ़िल्म ‘तारे ज़मीन पर’ के गाने ‘मां…’ के लिए ‘राष्ट्रीय पुरस्कार’ से सम्मानित किया जा चुका है| वर्तमान में प्रसून जोशी अन्तर्राष्ट्रीय विज्ञापन कंपनी ‘मैकऐन इरिक्सन’ में कार्यकारी अध्यक्ष हैं|
12. हाल ही में विश्व स्वास्थ्य संगठन के सद्भावना दूत के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
विश्व स्वास्थ्य संगठन के सद्भावना दूत के रूप में मिल्खा सिंह को नियुक्त किया गया है| मिल्खा सिंह को यह जिम्मेदारी दक्षिण पूर्वी एशिया क्षेत्र में फिटनेस संबंधी गतिविधियों को और मजबूत करने के लिए दी गई है| मिल्खा सिंह ने टोक्यो के ग्रीष्म ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व किया था। इनको “उड़न सिख” का उपनाम दिया गया था। मिल्खा सिंह एथियाई खेलो में चार स्वर्ण और राष्ट्रमंडल खेलों में एक स्वर्ण पदक जीता था|
13. हाल ही में भारत के किस शहर में एक राजनयिक स्टेशन खोला जायेगा?
भारत के चेन्नई में एक राजनयिक स्टेशन खोला जायेगा| इसका उद्देश्य उन बांग्लादेशी नागरिकों को जरूरतों को पूरा करने के लिए होगा, जो चिकित्सा और शैक्षिक उद्देश्यों के लिए भारत यात्रा करते है|
14. “द ब्लू व्हेल चैलेंज” क्या है?
“द ब्लू व्हेल चैलेंज” रूस में बना एक इन्टरनेट गेम है| इस गेम में यूजर को 50 दिन तक कुछ टास्क दिये जाते है| इसमें एक-एक टास्क पूरे करते रहने पर आखिरी में खुद को मारने के लिए उकसाया जाता है| इस गेम में खिलाडी को अपने हाथ पर एक कट लगाने के लिए कहा जाता है| इस गेम के अंत में हाथ पर जो आकृति उभरती है, वो व्हेल की होती है|
15. सिफ़ीसोटीबेट कौन थे?
सिफ़ीसोटीबेट दक्षिण अफ्रीका के बॉडी बिल्डर थे| सिफ़ीसोटीबेट 75 किलोग्राम श्रेणी में पूर्व आईएफबीबी (इंटरनेशनल फेडेरशन ऑफ़ बॉडी बिल्डिंग एंड फिटनेस) जूनियर वर्ल्ड चैम्पियन थे| हाल ही में इनका निधन हो गया है|
16. शेख मुजीब-उर-रहमान कौन थे?
शेख मुजीब-उर-रहमान बांग्लादेश के संस्थापक और पहले राष्ट्रपति थे| इनको 15 अगस्त 1975 को सेना के कुछ बागी अफसरों ने 15 अगस्त की सुबह राष्ट्रपति आवास में घुसकर शेख मुजीब को गोली मार दी थी। ये हमलावर अपने साथ टैंक भी लेकर गए थे। हमलावरों ने पहले मुजीब के तीन बेटों को मारा। फिर मुजीब और उनकी पत्नी की हत्या की। इस हमले में कुल 20 लोग मारे गए थे। हमले में मुजीब परिवार का कोई पुरुष सदस्य नहीं बचा था।इनकी दो बेटियां घटना के समय जर्मनी में थीं, इसलिए वह बच गईं थीं। इनमें एक शेख हसीना और दूसरी शेख रेहाना थीं। शेख हसीना पिता की हत्या के बाद हिंदुस्तान में रहने लगी थीं। इन्होनें यहीं से बांग्लादेश के नए शासकों के खिलाफ अभियान चलाया था। हाल ही में बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना भारत आई थीं। उनकी यात्रा से पहले दिल्ली की पार्क स्ट्रीट का नाम बदलकर शेख मुजीब मार्ग कर दिया गया था।
17. हाल ही में भारत का पहला विभाजन संग्रहालय कहां पर खोला गया है?
भारत का पहला विभाजन संग्रहालय अमृतसर में खोला गया है| इसकी दीवारें लाल पत्थरों से बनी है, दीवारों पर अख़बारों की कटिंग और पुरानी तस्वीरें लगी है| दीवार पर लगी इन तस्वीरों में आजादी की लड़ाई और जवानों के संघर्ष के इतिहास को दर्शाया गया है| इसमें हिंदू, मुस्लिम, सिख और ईसाई धर्म के नाम पर कैसे देश में बंटवारा हुआ था, इन सबको को संग्रहालय में रखा गया है| इसमें आशा नाम से एक गैलरी भी बनाई है| जो भी लोग म्यूजियम में आयेंगे वे देश के नाम पर एक शांति संदेश लिख पायेंगे| इस संग्रहालय की सह-संस्थापक मल्लिका आहलूवालिया खुद भी विभाजन की त्रासदी झेल चुके परिवार की सदस्य है|
18. हाल ही में इंडिया-आसियान युवा समिट भारत के किस शहर में आयोजित की जा रही है?
इंडिया-आसियान युवा समिट भारत के भोपाल में आयोजित की जा रही है| इस मुख्य उद्देश्य आतंकवाद, गरीबी और नशीली दवाओं के उन्मूलन के लिए प्रतिभागियों को काम करने के लिए एकजुट करना तथा महिला सशक्तिकरण और पर्यावरण संरक्षण के लिए कार्य करना है| इस वर्ष का इंडिया-आसियान युवा समिट का विषय “Shared Values, Common Destiny” रखा गया है|
19. जी-7 मंच की स्थापना कब की गई थी?
जी-7 मंच की स्थापना 1975 में फ़्रांस के द्वारा की गई थी| इसकी स्थापना विश्व सबसे धनी राष्ट्रों फ़्रांस, इटली, जर्मनी, ब्रिटेन और संयुक्त राज्य अमेरिका तथा इटली ने मिलकर की थी| हाल ही में जी-7 इंटीरियर मंत्रियों के शिखर सम्मेलन की मेजबानी इटली को सौपीं गई है|
20. इंडोनेशिया में स्वतंत्रता दिवस कब मनाया जाता है?
इंडोनेशिया में स्वतंत्रता दिवस प्रतिवर्ष 17 अगस्त को मनाया जाता है| इंडोनेशिया में इस दिन पंजत पिनांग प्रतियोगिता आयोजित की जाती है| इस प्रतियोगिता में खंभों पर ग्रीस लगा दी जाती है और उनके ऊपर साइकिलें और बाल्टियां बांध दी जाती हैं। प्रतिभागी के लिए चुनौती यह रहती है कि किस तरह फिसलन भरे खंभों पर चढ़कर वे साइकिलें जीत सकें। इंडोनेशिया को 17 अगस्त 1945 को नीदरलैंड्स से आजादी मिली थी।
21. हाल ही में सांकेतिक भाषा में भारतीय राष्ट्रगान वीडियो किसके द्वारा लांच किया गया है?
सांकेतिक भाषा में भारतीय राष्ट्रगान वीडियो मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री डॉ. महेंद्र पांडे द्वारा लांच किया गया है| यह भारतीय राष्ट्रगान सांकेतिक भाषा में मूक बधिर लोगों के लिए तैयार किया गया है| इसमें दिव्यांगजनों को मुख्य धारा में जोड़ने और उनके लिए अन्य चीजों को सुगम बनाने हेतु प्रयास किये गये है| इसका उद्देश्य दिव्यांगजनों को पूरी तरह से राष्ट्रीय जीवन में सम्मिलित करना है| इसका लक्ष्य दिव्यांगजनों को प्रोत्साहित करना है, जिससे वह अपनी आजीविका स्वयं प्राप्त कर सके तथा अन्य अन्य भारतीय नागरिक की तरह स्वतंत्र जीवन यापन कर सकें|
22. हाल ही में किस देश ने वीजा रहित एंट्री की घोषणा की है?
कतर ने 80 देशों के लिए वीजा रहित एंट्री की घोषणा की है| इसमें अमेरिका, कनाडा, भारत, दक्षिण अफ्रीका, सेशेल्स, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड शामिल है| कतर ने अरब देशों में प्रतिबंध लगाने के बाद कतर में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए यह घोषणा की गई है| कतर में एंट्री करने पर यात्रियों को एक छूट पत्र दिया जायेगा, ये पत्र अलग-अलग राष्ट्रों के नागरिकों को अलग-अलग होगा|
23. हाल ही में विश्व स्वास्थ्य संगठन ने किस देश को पोलियो मुक्त घोषित किया है?
विश्व स्वास्थ्य संगठन ने सोमालिया को पोलियो मुक्त घोषित किया है| सोमालिया में पोलियो का आखिरी मामला 2014 में दर्ज हुआ था, लेकिन उसके बाद इसका कोई भी मामला दर्ज नही किया गया है| इसके अलावा अफ़ग़ानिस्तान, नाइजिरिया और पाकिस्तान ऐसे देश है, जहाँ परअभी भी पोलियो के मामले दर्ज किये जा रहे है|
24. भारत का पहला माइक्रो जंगल कहां पर बनाया जायेगा?
भारत का पहला माइक्रो जंगल छतीसगढ़ के रायपुर में बनाया जायेगा| रायपुर दुनिया का सातवां सबसे प्रदूषित शहर है| इसका मुख्य उद्देश्य रायपुर के भीड़-भाड वाले इलाके में स्वच्छ ऑक्सीजन उत्पन्न करना है|
25. शरद पवार कौन है?
शरद पवार भारत के केन्द्रीय मंत्रिमंडल में भूतपूर्व कृषि मंत्री हैं। पवार भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड के अध्यक्ष भी हैं। हाल ही में जेडीयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद यादव को पार्टी ने राज्यसभा में नेता पद से हटा दिया गया है|शरद यादव को पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त होने कारण नेता पद से हटाया गया है|
26. डॉ. भक्ति यादव कौन थी?
डॉ. भक्ति यादव इंदौर की प्रसिद्ध समाजसेवी थी| भक्ति यादव के नाम 64 वर्ष में 1 लाख से ज्यादा महिलाओं की डिलीवरी कराने का रिकॉर्ड भी है| भक्ति यादव इंदौर के महात्मा गाँधी मेमोरियल मेडिकल कॉलेज की पहली महिला डॉक्टर थी| इन्हें पद्मश्री पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है| हाल ही में इनका निधन हो चुका है|
27. क्रिस्टल इजरायइल कौन थे?
क्रिस्टल इजराइल दुनिया के सबसे बुजुर्ग पुरुष थे| यह द्वितिय विश्व युद्ध में बच गये थे, जबकि इनका पूरा परिवार मारा गया था| प्रथम विश्वयुद्ध के समय क्रिस्टल की उम्र 12 वर्ष थी| यह पोलैंड में एक शराब तस्कर के लिए कार्य करते थे| एक महीने बाद इनका 114वां जन्मदिवस था| हाल ही में इनका निधन हो गया है|
28. हाल ही में ‘फेटे दे पुडुचेरी’ उत्सव कहां पर मनाया जा रहा है?
‘फेटे दे पुडुचेरी’ उत्सव पुडुचेरी में मनाया जा रहा है| यह उत्सव प्रतिवर्ष सांस्कृतिक केंद्र के साथ-साथ विभिन्न राज्यों के बहुआयामी सांस्कृतिक सुविधाओं पर ध्यान केंद्रित करने के उद्देश्य से मनाया जा रहा है| यह उत्सव पुडुचेरी का मुक्ति दिवस और स्वतंत्रता दिवस की ख़ुशी मनाने के लिए 1985 में शुरू किया गया था|
29. हाल ही में ‘वर्ल्ड ब्रदरहुड ऑफ ह्यूज ऑमलेट्स’ इवेंट कहाँ पर आयोजित किया जा रहा है?
‘वर्ल्ड ब्रदरहुड ऑफ ह्यूज ऑमलेट्स’ इंवेंट बेल्जियम में आयोजित किया जा रहा है| यह ऑमलेट चार मीटर व्यास वाले पैन में बनाया गया है, जिसके लिए दस हजार अंडों का इस्तेमाल किया गया है। यह इवेंट प्रतिवर्ष 15 अगस्त को आयोजित किया जाता है। इसकी शुरुआत 1990 में की गई थी।
30. सामाजिक सुरक्षा दिवस कब मनाया जाता है?
सामाजिक सुरक्षा दिवस प्रतिवर्ष 14 अगस्त को मनाया जाता है| यह दिवस समाज को उचित संगठनों के माध्यम से अपने सदस्यों के साथ घटित होने वाली कुछ घटनाओं और जोखिमों से बचाव उद्देश्य से मनाया जाता है|

ADMISSION OPEN -> Special Foundation Batch for All Banking Exams, Starts from: 8 July| Regular Live Classes Running on Safalta360 App. Download Now | For more infomation contact us on these numbers - 9828710134 , 9982234596 .

TOP COURSES

Courses offered by Us

Boss

BANKING

SBI/IBPS/RRB PO,Clerk,SO level Exams

Boss

SSC

WBSSC/CHSL/CGL /CPO/MTS etc..

Boss

RAILWAYS

NTPC/GROUP D/ ALP/JE etc..

Boss

TEACHING

REET/Super TET/ UTET/CTET/KVS /NVS etc..