29 सितंबर 2026 – करेंट अफेयर्स

राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स

  • आंध्र प्रदेश के Flue-Cured Virginia (FCV) तंबाकू उत्पादकों के लिए प्रति बार्न ₹50,000 की ब्याज-मुक्त कार्यशील पूंजी सहायता को मंजूरी।
  • पंजाब सरकार ने राज्य के लगभग 8 लाख कर्मचारियों एवं पेंशनभोगियों के महंगाई भत्ते (DA) में 8% वृद्धि की घोषणा की।
  • केंद्र सरकार ने निर्दिष्ट क्षेत्रों में मणिपुर, नागालैंड और अरुणाचल प्रदेश में AFSPA को छह महीने के लिए बढ़ाया।
  • महाराष्ट्र के 358 में से 265 तालुकाओं में सूखे जैसी स्थिति घोषित की गई।
  • IIT दिल्ली के शोधकर्ताओं ने भारत का पहला कार्यशील स्वदेशी micro-GPU विकसित किया।

अंतरराष्ट्रीय करेंट अफेयर्स

  • संयुक्त राष्ट्र महासभा ने समुद्र-स्तर में वृद्धि से संबंधित पहली UN Declaration on Sea-Level Rise को अपनाया।
  • भारत ने ऑस्ट्रेलिया के हॉबार्ट में आयोजित International Whaling Commission की 70वीं बैठक में व्हेल संरक्षण के प्रति प्रतिबद्धता दोहराई।
  • भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने वैश्विक साइबर अपराध से निपटने के लिए United Nations Convention Against Cybercrime पर हस्ताक्षर किए।

बैंकिंग, वित्त एवं अर्थव्यवस्था

  • OECD ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए भारत की GDP वृद्धि दर का अनुमान बढ़ाकर 7.1% किया।
  • सुप्रीम कोर्ट ने ₹2,000 से अधिक के UPI मर्चेंट ट्रांजैक्शन पर 0.4% MDR लागू करने संबंधी नीति पर अंतरिम रोक लगाने से इनकार किया।
  • अगस्त 2026 में भारत के औद्योगिक उत्पादन में नई IIP श्रृंखला के अनुसार 8% वृद्धि दर्ज की गई।
  • Jawaharlal Nehru Port Authority (JNPA) को ग्रीन शोर-पावर परियोजना के लिए IFC से 70 मिलियन डॉलर की ब्लू फाइनेंसिंग मिली।
  • संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने भारत में बंदरगाह, ऊर्जा और अंतरिक्ष क्षेत्रों के लिए 25 अरब डॉलर के निवेश की योजना का संकेत दिया।

राज्य करेंट अफेयर्स

  • मध्य प्रदेश कैबिनेट ने पाँच वर्दीधारी सेवाओं में पूर्व अग्निवीरों के लिए 20% क्षैतिज आरक्षण को मंजूरी दी।
  • महाराष्ट्र के 358 में से 265 तालुकाओं में कम मानसूनी वर्षा के कारण सूखे की स्थिति घोषित की गई।
  • दिल्ली में ₹1,941 करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया गया, जिनमें Barapullah Elevated Road Phase-3 प्रमुख है।

रक्षा करेंट अफेयर्स

  • भारत और दक्षिण कोरिया के बीच रक्षा उद्योग एवं लॉजिस्टिक्स पर 10वीं Joint Committee Meeting नई दिल्ली में आयोजित हुई।
  • भारतीय वायुसेना का बहुपक्षीय अभ्यास तरंग शक्ति 2026 राजस्थान के जोधपुर एयर फोर्स स्टेशन पर 26 सितंबर से 12 अक्टूबर तक आयोजित किया जा रहा है।
  • भारतीय तटरक्षक पोत ICGS Shaunak ने QUAD-at-Sea Ship Observer Mission के तहत चेन्नई से पर्थ, ऑस्ट्रेलिया के लिए प्रस्थान किया।

विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी

  • UIDAI ने 17वें आधार दिवस पर कोलकाता में ‘आधार संवाद’ के दौरान पाँच नई पहलें शुरू कीं, जिनमें ePDS के लिए फेस ऑथेंटिकेशन शामिल है।
  • IIT दिल्ली के शोधकर्ताओं ने भारत का पहला कार्यशील स्वदेशी माइक्रो-ग्राफिक्स प्रोसेसिंग यूनिट (micro-GPU) विकसित किया।

पुरस्कार एवं सम्मान

  • WorldSkills Shanghai 2026 में भारत ने 6 रजत पदक और 20 Medals for Excellence हासिल करते हुए 10वाँ स्थान प्राप्त किया।
  • चौथे Eco Warrior Awards में 15 वन अधिकारियों को सम्मानित किया गया तथा बी. के. सिंह को लाइफटाइम अवॉर्ड प्रदान किया गया।

खेल करेंट अफेयर्स

  • नीरू ढांडा ने एशियन गेम्स 2026 में महिलाओं की ट्रैप शूटिंग स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचा।
  • भारतीय महिला 4×400 मीटर रिले टीम ने एशियन गेम्स 2026 में स्वर्ण पदक जीता।
  • पुरुषों की 4×400 मीटर रिले, गुलवीर सिंह और पूजा सिंह ने एथलेटिक्स में कांस्य पदक हासिल किए।

पर्यावरण एवं पारिस्थितिकी

  • भारत की पहली PRAMAAN प्रमाण-पत्र पहल के तहत Andhra Pradesh Forest Development Corporation और ओडिशा के एक बाँस किसान को प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए।
  • Commission for Air Quality Management (CAQM) ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के लिए संशोधित Graded Response Action Plan (GRAP) को मंजूरी दी।

महत्वपूर्ण दिवस

- 27 सितंबर – विश्व पर्यटन दिवस (World Tourism Day): पर्यटन के सामाजिक, सांस्कृतिक, आर्थिक और पर्यावरणीय महत्व के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए मनाया जाता है।

 


ADMISSION OPEN -> Special Foundation Batch for All Banking Exams | 22 September 2026| Timing: 10:00 AM | Regular Live Classes Running on Safalta360 App. Download Now | For more infomation contact us on these numbers - 9828710134 , 9982234596.

TOP COURSES

Courses offered by Us

Boss

BANKING

SBI/IBPS/RRB PO,Clerk,SO level Exams

Boss

SSC

WBSSC/CHSL/CGL /CPO/MTS etc..

Boss

RAILWAYS

NTPC/GROUP D/ ALP/JE etc..

Boss

TEACHING

REET/Super TET/ UTET/CTET/KVS /NVS etc..