26 जुलाई 2026 – करेंट अफेयर्स

राष्ट्रीय (National)

  • अमेरिका ने Section 301 के तहत भारत से आयात होने वाले उत्पादों पर 10% अतिरिक्त टैरिफ लगाया। भारत को Lower Tariff Tier में रखा गया तथा Smartphones और Generic Pharmaceuticals सहित कई उत्पादों को छूट दी गई।
  • NEET-UG 2026 विवाद के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दिया। सरकार ने मामले की जांच CBI को सौंपने तथा भविष्य में CBT प्रणाली लागू करने का निर्णय लिया।
  • भारत में निजी FM रेडियो चैनलों के लिए प्रतिदिन कम-से-कम 20% स्थानीय भाषा में प्रसारण अनिवार्य किया गया। वर्तमान में देश में 386 निजी FM चैनल संचालित हैं।
  • रेल मंत्रालय एवं खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय के केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह ने अपने पद से इस्तीफा दिया। राष्ट्रपति ने उनका इस्तीफा तत्काल प्रभाव से स्वीकार कर लिया।

🛡️ रक्षा (Defence)

  • Solar Defence and Aerospace Limited (SDAL) ने भारतीय सेना के लिए 'भार्गवास्त्र' Counter-Swarm Drone System विकसित किया। यह Hard-Kill प्रणाली 10 किमी तक बड़े ड्रोन और 6 किमी तक छोटे ड्रोन का पता लगाकर उन्हें नष्ट कर सकती है।
  • Mission SAGAR के तहत INS Sunayna को पश्चिम एशिया क्षेत्र में तैनात किया गया। इसका उद्देश्य समुद्री व्यापार मार्गों की सुरक्षा एवं क्षेत्रीय सहयोग को मजबूत करना है।

🏦 बैंकिंग एवं अर्थव्यवस्था (Banking & Economy)

  • भारत का पहला Domestic Benchmark-based Natural Gas Futures Contract NSE पर लॉन्च किया गया। यह Indian Gas Exchange (IGX) के दहेज गैस हब के मूल्य पर आधारित है।
  • आंध्र प्रदेश सरकार एवं पंजाब नेशनल बैंक के बीच भारत का पहला Quantum Finance Hub स्थापित करने हेतु MoU हुआ। यह Amaravati Quantum Valley में स्थापित होगा।

🌍 अंतरराष्ट्रीय (International)

  • स्पेन ने भीषण जंगल की आग के कारण राष्ट्रीय आपातकाल घोषित किया। आग से 1 लाख हेक्टेयर से अधिक वन क्षेत्र प्रभावित हुआ।

🏅 खेल (Sports)

  • विश्वनाथन आनंद को FIDE का अंतरिम अध्यक्ष नियुक्त किया गया। वे वर्ष 2022 से FIDE के डिप्टी प्रेसिडेंट हैं।
  • कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का पहला पदक पैरा पावरलिफ्टर झंडू कुमार ने जीता। उन्होंने पुरुषों के हेवीवेट वर्ग में कांस्य पदक हासिल किया।

💻 विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी (Science & Technology)

  • अमरावती Quantum Valley में भारत का पहला Quantum Finance Hub स्थापित किया जाएगा। इसमें Quantum Computing, AI और Cyber Security आधारित बैंकिंग समाधान विकसित किए जाएंगे।

 


ADMISSION OPEN -> Special Foundation Batch for All Banking Exams | 23 June 2026 | Timing: 10:00 AM | Regular Live Classes Running on Safalta360 App. Download Now | For more infomation contact us on these numbers - 9828710134 , 9982234596.

TOP COURSES

Courses offered by Us

Boss

BANKING

SBI/IBPS/RRB PO,Clerk,SO level Exams

Boss

SSC

WBSSC/CHSL/CGL /CPO/MTS etc..

Boss

RAILWAYS

NTPC/GROUP D/ ALP/JE etc..

Boss

TEACHING

REET/Super TET/ UTET/CTET/KVS /NVS etc..