🏛️
राष्ट्रीय
करेंट अफेयर्स
- Razorpay और YES बैंक की साझेदारी:
Razorpay ने YES बैंक के साथ मिलकर भारत का पहला RBI-अनुपालन बायोमेट्रिक कार्ड ऑथेंटिकेशन सिस्टम लॉन्च किया है। यह डिजिटल भुगतान सुरक्षा को बढ़ाने की दिशा में एक बड़ा कदम है। - नवी मुंबई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन:
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लगभग ₹19,650 करोड़ की लागत से बने नवी मुंबई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के पहले चरण का उद्घाटन किया। यह हवाई अड्डा भारत के सबसे बड़े हवाई अड्डों में से एक होगा। - हिमाचल प्रदेश में भूस्खलन हादसा:
हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में भूस्खलन की घटना में एक निजी बस दब गई, जिसमें कम से कम 16 लोगों की मौत हो गई। - महिला टी-20 ट्रॉफी 2025–26 की शुरुआत:
भारत में घरेलू स्तर की सीनियर वुमेन T20 ट्रॉफी 2025–26 प्रतियोगिता 8 अक्टूबर से शुरू हुई। इसमें देशभर की राज्य टीमों के बीच मुकाबले होंगे।
🌏 अंतरराष्ट्रीय करेंट अफेयर्स
- भारत का रक्षा उत्पादन रिकॉर्ड:
वर्ष 2024–25 में भारत का कुल रक्षा उत्पादन ₹1.5 लाख करोड़ के करीब पहुंच गया है, जो वर्ष 2014 की तुलना में दोगुने से अधिक है। यह आत्मनिर्भर भारत अभियान की दिशा में बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।