Current Affairs : 22-04-2021

 

महत्वपूर्ण दिन

  • वर्ष 2021 के अंतरराष्ट्रीय पृथ्वी दिवस (22 अप्रैल) के लिए विषय – रिस्टोअर अवर अर्थ   
  • 22 अप्रैल 2021 को हुए ‘अंतरराष्ट्रीय सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी (आईसीटी) में लड़कियां दिवस’ (अप्रैल का चौथा गुरुवार) के लिए विषय - "कनेक्टेड गर्ल्स, क्रिएटिंग ब्राइट फ्यूचर्स!"

अंतरराष्ट्रीय

  • भारत को संयुक्त राष्ट्र आर्थिक एवं सामाजिक परिषद के ______ इन तीन निकायों के लिए 1 जनवरी 2022 से शुरू होने वाले तीन साल के कार्यकाल के लिए चुना गया है - अपराध रोकथाम एवं आपराधिक न्याय आयोग; लैंगिक समानता एवं महिलाओं का सशक्तिकरण के लिए संयुक्त राष्ट्र की इकाई (संयुक्त राष्ट्र महिला) का कार्यकारी मंडल; विश्व खाद्य कार्यक्रम का कार्यकारी मंडल
  • बीजिंग स्थित _____ ने निवेशक समुदाय को बेहतर मदद करने के लिए एक नया ढाँचा प्रस्तुत किया - एशियन इन्फ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट बैंक (AIIB)
  • ब्रिटेन में आयोजित ‘ब्रिटिश गिल्ड ऑफ ट्रैवल राइटर्स इंटरनेशनल टूरिज्म (BGTW) अवार्ड्स 2020’ का ‘बेस्ट वाइडर वर्ल्ड टूरिज्म प्रोजेक्ट अवार्ड’ जीतने वाली संस्था - विभाजन संग्रहालय, अमृतसर

राष्ट्रीय

  • 20 अप्रैल 2021 को ____ द्वारा ‘नेक्स्ट जेन हेल्थ समिट ‘री-इमेजीन हेल्थकेयर’ परिषद का आभासी आयोजन किया गया - आईएमसी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री
  • आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति ने ____ द्वारा कोल गैसीफिकेशन के माध्यम से उत्पादित यूरिया के लिए विशेष अनुदान नीति तैयार करने के लिए उर्वरक विभाग के प्रस्ताव के लिए अपनी मंजूरी दे दी - तालचर उर्वरक लिमिटेड (TFL)
  • केन्द्रीय सरकार ने स्वास्थ्य कर्मचारियों के लिए प्रधान मंत्री गरीब कल्याण पैकेज के अंतर्गत बीमा योजना को ____ की अवधि के लिए बढ़ा दिया है - एक वर्ष

व्यक्ति विशेष

  • वर्ष 1977 में RBI के गवर्नर रहे व्यक्ति, जो रिजर्व बैंक संवर्ग से नियुक्त होने वाले पहले और अब तक के एकमात्र गवर्नर थे और जिन्हे बैंकिंग सुधारों के जनक के रूप में जाना जाता है, जिनकी 20 अप्रैल 2021 को मृत्यु हो गई – एम. नरसिम्हम

राज्य विशेष

  • ___ सरकार ने राज्य में बढ़ते कोविड-19 संक्रमण दर की श्रृंखला को तोड़ने के लिए 22 से 29 अप्रैल तक "स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह" का पालन करने की घोषणा की – झारखंड

ज्ञान-विज्ञान

  • अमेरिका की NASA संस्था ने ‘____’ नामक एक यंत्र विकसित किया है, जो मंगल ग्रह के वातावरण से ऑक्सीजन उत्पन्न करने का एक उपकरण है - 'मॉक्सी / MOXIE'

सामान्य ज्ञान

  • भारतीय बैंक संघ (IBA) की स्थापना - 26 सितंबर 1946
  • भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) - स्थापना: वर्ष 1954; मुख्यालय: बेंगलुरु, कर्नाटक
  • रक्षा आसूचना विभाग (DIA) की स्थापना - 1 मार्च 2002
  • भारतीय वनस्पति सर्वेक्षण (BSI) - स्थापना: 13 फरवरी 1890; मुख्यालय: कोलकाता, पश्चिम बंगाल
  • भारतीय प्राणी सर्वेक्षण (ZSI) - स्थापना: 1 जुलाई 1916; मुख्यालय: कोलकाता
  • राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (NTCA) की स्थापना - दिसंबर 2005
  • राष्ट्रीय जैव विविधता प्राधिकरण (NBA) - स्थापना: 1 अक्टूबर 2003; स्थान: चेन्नई, तमिलनाडु
  • भारतीय वन सर्वेक्षण (FSI) - स्थापना: 1 जून 1981; मुख्यालय: देहरादून, उत्तराखंड
ADMISSION OPEN -> Special Foundation Batch for All Banking Exams, Starts from: 1 March| Timing: 10:00 AM | Regular Live Classes Running on Safalta360 App. Download Now | For more infomation contact us on these numbers - 9828710134 , 9982234596 .

TOP COURSES

Courses offered by Us

Boss

BANKING

SBI/IBPS/RRB PO,Clerk,SO level Exams

Boss

SSC

WBSSC/CHSL/CGL /CPO/MTS etc..

Boss

RAILWAYS

NTPC/GROUP D/ ALP/JE etc..

Boss

TEACHING

REET/Super TET/ UTET/CTET/KVS /NVS etc..