रक्षा
अर्थव्यवस्था
- जमा बीमा एवं ऋण प्रत्याभूति निगम (DICGC) ने बीमित बैंकों में जमाकर्ताओं के लिए बीमा की सीमा 1 लाख रुपये प्रति जमाकर्ता से बढ़ाकर इतनी की - 5 लाख रुपये
- संयुक्त राष्ट्र के खाद्य एवं कृषि संगठन (FAO) के अनुसार, जनवरी में विश्व खाद्य कीमतों के लिए कुल सूचकांक इतने प्रतिशत बढ़ा - 0.7 प्रतिशत
पर्यावरण
- यह अफ्रीकी देश हाथी की शिकार करने के लिए अपनी पहली बड़ी नीलामी आयोजित करेगा - बोत्सवाना
- फेडरेशन ऑफ इंडिया-इजरायल चैंबर ऑफ कॉमर्स 15 और 16 फरवरी को यहां 'जेरूसलम-मुंबई उत्सव' आयोजित करेगा - मुंबई
राष्ट्रीय
- "भारत-मध्य एशिया व्यापार परिषद 2020" यहां आयोजित किया गया - नई दिल्ली
- विभिन्न पहलों के माध्यम से शहरों में हुई प्रगति का आकलन करने में मदद करने के लिए आवास एवं शहरी मामलों के मंत्रालय ने शुभारंभ की दो सूचकांच – इज ऑफ लिविंग इंडेक्स (EoLI) 2019 और म्यूनिसिपल परफॉर्मेंस इंडेक्स (MPI) 2019
- 132.3 मीटर लंबा ‘लक्ष्मण झूला’, भारत का पहला शीशे से बना सस्पेंशन ब्रिज, इस शहर में गंगा नदी के ऊपर बनाया जाएगा - ऋषिकेश, उत्तराखंड
व्यक्ति विशेष
- मध्य प्रदेश सरकार द्वारा दी जाने वाले राष्ट्रीय लता मंगेशकर सम्मान के विजेता - गायक सुमन कल्याणपुर (वर्ष 2017 के लिए) और संगीतकार कुलदीप सिंह (वर्ष 2018 के लिए)
खेल
- वह भारोत्तोलक जिन्होंने कोलकाता में राष्ट्रीय चैंपियनशिप में पुरुषों के 109 किलोग्राम गट में तीन नए स्नैच (149 किग्रा), क्लीन एंड जर्क (181 किग्रा) और कुल (330 किग्रा) कीर्तिमान बनाए - चंद्रकांत माली
राज्य विशेष
- नागालैंड विधानसभा के नए सभापति - शेरिंगैन लोंगकुमेर
ज्ञान-विज्ञान
- 10 मीटर से एके-47 रायफल की गोली को रोकने की क्षमता रखने वाला दुनिया का पहला हेलमेट इस देश ने बनाया - भारत (कॉलेज ऑफ मिलिट्री इंजीनियरिंग द्वारा ‘पार्थ’ हेलमेट विकसित किया)
सामान्य ज्ञान
- बोत्सवाना - राजधानी: गेबोरोन; मुद्रा: बोत्सवाना पुला
- संयुक्त राष्ट्र खाद्य एवं कृषि संगठन (FAO) – स्थापना: 16 अक्टूबर 1945; मुख्यालय: रोम, इटली
- जमा बीमा एवं ऋण प्रत्याभूति निगम (DICGC) – स्थापना: 15 जुलाई 1978; मुख्यालय: मुंबई
- नागालैंड – स्थापना: 30 नवंबर 1963; राजधानी: कोहिमा