Current Affairs : 08-12-2018

1. किस राज्य अथवा केंद्र शासित प्रदेश ने हाल ही में मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना लांच की?
उत्तर – दिल्ली
दिल्ली सरकार ने वरिष्ठ नागरिकों के लिए मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना शुरू की है, इस योजना को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने

5 दिसम्बर, 2018 को लांच किया। इस यात्रा में तीर्थयात्रियों के स्वास्थ्य की देखरेख के लिए डॉक्टर भी उपलब्ध रहेगा। इस योजना को दिल्ली सरकार ने 9 जुलाई, 2018 को मंज़ूरी दी थी। दिल्ली कैबिनेट ने इस योजना को जनवरी, 2018 में स्वीकृत किया था।
इस योजना के तहत वरिष्ठ नागरिकों को दिल्ली से पांच धार्मिक सर्किट के लिए निशुल्क तीर्थ यात्रा पैकेज प्रदान किया जायेगा। दिल्ली के प्रत्येक निर्वाचन क्षेत्र से 1100 लोग इस योजना का लाभ उठा सकेंगे। इस योजना का लाभ उठाने के लिए व्यक्ति को दिल्ली का निवासी तथा 60 वर्ष या अधिक की आयु का होना आवश्यक है। इस योजना का लाभ प्रतिवर्ष 77,000 लोग उठा सकेंगे। इस योजना के कारण प्रत्येक तीर्थयात्री पर सरकार द्वारा 7000 व्यय किये जायेगे। यह तीर्थ यात्रा 3 दिन और 2 रात की होगी। तीर्थयात्रियों के भोजन व ठहरने की व्यवस्था भी सरकार द्वारा ही की जाएगी ।
2. फिच रेटिंग्स ने चालू वित्त वर्ष के लिए भारत की विकास दर कितना रहने का अनुमान लगाया है?
उत्तर – 7.2%
फिच रेटिंग्स ने भारत के वर्तमान वित्त वर्ष 2018-19 के लिए भारत की सकल घरेलु उत्पादन दर के अनुमान को 7.8% घटाकर 7.2% कर दिया है। हालाँकि फिच रेटिंग्स ने भारत के बढ़ते हुए तेल के व्यय तथा कमज़ोर बैंक बैलेंस शीट पर भी प्रकाश डाला है।
सितम्बर में फिच रेटिंग्स ने जीडीपी की विकास दर 7.8% रहने के अनुमान लगाया था, अब फिच ने अपने अनुमान को संशोधित किया है। पहले अप्रैल-जून की अवधि के लिए जीडीपी दर का अनुमान 7.7% था। फिच रेटिंग्स ने वित्त वर्ष 2019-20 में विकास दर 7% और 2020-21 में 7.1% रहने का अनुमान लगाया है।
फिच रेटिंग्स विश्व की तीन सबसे बड़ी रेटिंग एजेंसियों में से एक है, अन्य दो प्रमुख एजेंसियां मूड़ीज़ और स्टैण्डर्ड एंड पूअर्स हैं। इसका मुख्यालय अमेरिका के न्यूयॉर्क में स्थित है। इसका पूर्व स्वामित्व हेअर्स्ट कारपोरेशन के पास है। क्रेडिट रेटिंग एजेंसी एक किस्म की कंपनी होती है जो क्रेडिट रेटिंग प्रदान करती है। यह ऋणी द्वारा समय पर ऋण के भुगतान अथवा डिफ़ॉल्ट की सम्भावना की योग्यता का अनुमान लगाती है।
3. स्वदेश दर्शन योजना के तहत नागालैंड का पहला प्रोजेक्ट कौन सा होगा?
उत्तर – पेरेन-कोहिमा-वोखा प्रोजेक्ट
नागालैंड के मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो ने हाल ही में “जनजातीय सर्किट का विकास : पेरेन-कोहिमा-वोखा प्रोजेक्ट” को स्वदेश दर्शन योजना के तहत लांच किया। यह नागालैंड में स्वदेश दर्शन योजना के अंतर्गत पहला प्रोजेक्ट है। इस प्रोजेक्ट के लिए केन्द्रीय पर्यटन मंत्रालय ने नवम्बर, 2015 में 97.36 करोड़ रुपये मंज़ूर किये थे। इस प्रोजेक्ट के तहत हेलीपैड, टेकिंग मार्ग, लाग हट, क्राफ्ट बाज़ार, राफ्टिंग केंद्र, पर्यटक सहायता केंद्र, पार्किंग, बहुउद्देश्यीय हाल इत्यादि सुविधिओं का विकास किया जायेगा। इसके अलावा केन्द्रीय पर्यटन मंत्रालय ने “जनजातीय सर्किट में विकास : मोकोकचुंग-तुएनसांग-मोन” के लिए 99.67 करोड़ रुपये जारी किये।
4. भारत जल प्रभाव शिखर सम्मेलन 2018 का आयोजन किस स्थान पर किया जा रहा है?
उत्तर – नई दिल्ली
5 दिसम्बर को केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने भारत जल प्रभाव शिखर सम्मेलन 2018 का उद्घाटन नई दिल्ली में किया। इस सम्मेलन गंगा नदी के पुनरुत्थान पर चर्चा की गयी। इस दौरान चर्चा पांच प्रमुख राज्यों उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, दिल्ली और बिहार पर की गयी। इस सम्मेलन में पहली बार गंगा वित्त पोषण फोरम का आयोजन भी किया गया। इस तीन दिवसीय सम्मेलन का आयोजन स्वच्छ गंगा के लिए राष्ट्रीय मिशन तथा गंगा नदी बेसिन प्रबंधन तथा अध्ययन केंद्र द्वारा किया गया। इस सम्मेलन में लगभग 200 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इन प्रतिभागियों में 15 देशों से भी प्रतिभागी शामिल हुए।
5. सशस्त्र सेना झंडा दिवस कब मनाया जाता है?
उत्तर – 7 दिसम्बर
भारत में प्रतिवर्ष 7 दिसम्बर को सशस्त्र सेना झंडा दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिवस को पहली बार 7 दिसम्बर, 1949 को मनाया गया था। इस दिवस को भारतीय सैनिकों, जल सैनिकों तथा वायुसैनिकों के सम्मान में मनाया जाता है। इस दिवस के द्वारा देश के नागरिक सैनिकों तथा उनके परिवारों के कल्याण हेतु योगदान देते हैं।
इस दिवस पर सैनिकों के महत्वपूर्ण योगदान के लिए उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त की जाती है। इस अवसर पर देश के सैनिकों तथा उनके परिवारों के कल्याण के लिए प्रयास किया जाता है। इस अवसर पर झंडे के वितरण के द्वारा सैनिकों, उनके आश्रितों तथा पूर्व सैनिकों के लिए फण्ड एकत्रित किया जाता है।
शुरू में झंडा दिवस फण्ड की स्थापना 1949 में रक्षा मंत्री की समिति द्वारा की गयी थी। बाद में 1993 में भारत के रक्षा मंत्रालय ने सशस्त्र बल झंडा दिवस फण्ड को शुरू किया।
6. हाल ही में भारत के सबसे भारी सैटेलाइट को किस स्थान से लांच किया गया?
उत्तर –फ्रेंच गुयाना
5 दिसम्बर, 2018 को भारत के GSAT-11 उपग्रह को सफलतापूर्वक फ्रेंच गुयाना से लांच किया गया, इसे एरियनस्पेस द्वारा लांच किया गया। यह भारत का सबसे भारी उपग्रह है, इसका भार 5,854 किलोग्राम है। इस उपग्रह की सहायता से भारत में इन्टरनेट कनेक्टिविटी को बढ़ावा मिलेगा। यह सैटेलाइट 15 वर्षों तक कार्य करेगा। इसका निर्माण इसरो ने किया है। इससे 14 GBPS प्रति सेकंड की ब्रॉडबैंड इन्टरनेट स्पीड प्राप्त हो सकेगी।
एरियनस्पेस एक बहुराष्ट्रीय कंपनी है, इसकी स्थापना 1980 में की गयी थी। यह विश्व की पहली वाणिज्यिक लांच सर्विस प्रोवाइडर कंपनी है। इसका मुख्यालय कोर्कोनेस, एसोन, फ्रांस में स्थित है। इसके प्रमुख लांच व्हीकल्स हैं: एरियन 5, सोयुज़-2 और वेगा।
7. हाल ही में SBI की योनो एप्प का ब्रांड एम्बेसडर किसे बनाया गया?
उत्तर – स्वप्ना बर्मन
एशियाई खेलों की स्वर्ण पदक विजेता स्वप्ना बर्मन को SBI की योनो एप्प का ब्रांड एम्बेसडर नियुक्त किया गया। SBI की योनो एप्प के द्वारा ग्राहक विभिन्न वित्तीय सेवाओं जैसे टैक्सी बुकिंग, ऑनलाइन शौपिंग, मेडिकल बिल का भुगतान इत्यादि विभिन्न सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं। इसका उपयोग मोबाइल फ़ोन अथवा डेस्कटॉप पर किया जा सकता है।
स्वप्ना बर्मन पश्चिम बंगाल की निवासी हैं, उन्होंने जकार्ता में हुए एशियाई खेलों में महिलाओं की हेप्टाथ्लोन स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता था। वे एशियाई खेलों में हेप्टाथलान स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी हैं।
8. “ब्लू वाटर्स अहोय” पुस्तक के लेखक कौन हैं?
उत्तर – वाईस एडमिरल अनूप सिंह
“ब्लू वाटर्स अहोय” नामक पुस्तक के लेखक वाईस एडमिरल अनूप सिंह हैं, वे पूर्वी नौसैनिक कमांड से फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ के रूप में 2011 में सेवानिवृत्त हुए थे। इस पुस्तक में 2001 से 2010 के बीच के दौरान भारतीय नौसेना के इतिहास का वर्णन किया गया है। हाल ही में भारतीय नौसेना के एडमिरल सुनील लाम्बा ने इस पुस्तक का अनावरण किया। यह भारतीय नौसेना के इतिहास पर लिखी जाने वाली छठवीं पुस्तक है। इससे पहले 1945 से 2000 तक भारतीय नौसेना के इतिहास के बारे में 5 पुस्तकें लिखी जा चुकी हैं। इन पुस्तकों को नौसेना दिवस (4 दिसम्बर) पर ही रिलीज़ किया जाता है।
9. हाल ही में नेल जयरमन का निधन हुआ, वे किस क्षेत्र से जुड़े हुए थे?
उत्तर – कृषि विज्ञान
नेल जयरमन एक कृषि वैज्ञानिक थे, उन्होंने तमिलनाडु में धान की स्वदेशी प्रजातियों के संरक्षण के लिए कार्य किया। उनका निधन 6 दिसम्बर, 2018 को चेन्नई में हुआ। उन्हें 170 से अधिक चावल की प्रजातियों के संरक्षण के लिए जाना जाता है। उनके इस संरक्षण कार्य के लिए 2015 में राष्ट्रीय पुरस्कार तथा 2011 में राज्य पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
10. हाल ही में कंधामल हल्दी GI टैग के कारण सुर्ख़ियों में रही, यह हल्दी किस राज्य का उत्पाद है?
उत्तर – ओडिशा
ओडिशा की कंधामल हल्दी को शीघ्र ही विशिष्ट भौगोलिक पहचान के लिए GI टैग प्रदान किया जायेगा। इसके पंजीकरण के लिए कंधामल एपेक्स स्पाइसेज़ एसोसिएशन फॉर मार्केटिंग द्वारा प्रयास किया जा रहा है, इसके पंजीकरण आवेदन को वस्तु भौगोलिक संकेत (पंजीकरण व सुरक्षा) अधिनियम, 1999 के सेक्शन 13 के सब-सेक्शन (1) के तहत स्वीकृत किया गया है। कंधामल हल्दी स्वास्थ्य के लिए काफी उपयोगी मानी जाती है। यह कंधामल के जनजातीय लोगों की प्रमुख नकदी फसल है। घरेलु के अलावा इस हल्दी का उपयोग सौन्दर्य उत्पादों तथा औषधीय कार्यों के लिए भी किया जाता है।
GI टैग अथवा पहचान उस वस्तु अथवा उत्पाद को दिया जाता है जो कि विशिष्ट क्षेत्र का प्रतिनिधत्व करती है, अथवा किसी विशिष्ट स्थान पर ही पायी जाती है अथवा वह उसका मूल स्थान हो। GI टैग कृषि उत्पादों, प्राकृतिक वस्तुओं तथा निर्मित वस्तुओं उनकी विशिष्ट गुणवत्ता के लिए दिया जाता है। यह GI पंजीकरण 10 वर्ष के लिए वैध होता है, बाद में इसे रीन्यू करवाना पड़ता है। कुछ महत्वपूण GI टैग प्राप्त उत्पाद दार्जीलिंग चाय, तिरुपति लड्डू, कांगड़ा पेंटिंग, नागपुर संतरा तथा कश्मीर पश्मीना इत्यादि हैं।
ADMISSION OPEN -> Special Foundation Batch for All Banking Exams, Starts from: 1 March| Timing: 10:00 AM | Regular Live Classes Running on Safalta360 App. Download Now | For more infomation contact us on these numbers - 9828710134 , 9982234596 .

TOP COURSES

Courses offered by Us

Boss

BANKING

SBI/IBPS/RRB PO,Clerk,SO level Exams

Boss

SSC

WBSSC/CHSL/CGL /CPO/MTS etc..

Boss

RAILWAYS

NTPC/GROUP D/ ALP/JE etc..

Boss

TEACHING

REET/Super TET/ UTET/CTET/KVS /NVS etc..