1. हाल ही में न्यूयॉर्क स्टॉक एक्सचेंज (एनवाईएसई) के अध्यक्ष के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
न्यूयॉर्क स्टॉक एक्सचेंज (एनवाईएसई) के अध्यक्ष के रूप में स्टेसी कनिंगहैम को नियुक्त किया गया है| स्टेसी न्यूयॉर्क स्टॉक एक्सचेंज (एनवाईएसई) के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त होने वाली पहली महिला है| वर्तमान में स्टेसी कनिंगहैम न्यूयॉर्क स्टॉक एक्सचेंज के ट्रेडिंग फ्लोर क्लर्क के पद पर कार्यरत है|
2. हाल ही में कर्नाटक के मुख्यमंत्री के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
कर्नाटक के मुख्यमंत्री के रूप में एचडी कुमारस्वामी को नियुक्त किया गया है| एचडी कुमारस्वामी अपने समर्थकों के मध्य कुमारान्ना के नाम से जाने जाते है| एचडी कुमारस्वामी कन्नड़ फ़िल्मों के निर्माता, वितरक तथा प्रदर्शक भी हैं| एचडी कुमारस्वामी दूसरी बार कर्नाटक के मुख्यमंत्री के रूप में नियुक्त किये गए है|
3. “एबीबी” क्या है?
“एबीबी” ऊर्जा और स्वचालन के क्षेत्रों में कार्य करने वाला एक स्वीस-स्वीडिश बहुराष्ट्रीय निगम है| एबीबी दुनिया की सबसे बड़ी इंजीनियरिंग कंपनियों तथा सबसे बड़ी सामूहिक कंपनियों में से एक है| “एबीबी” का पूरा नाम एएसईए ब्राउन बॉवेरी है| इसका मुख्यालय स्विट्ज़रलैंड के ज्यूरिख में स्थित है|
4. विनोद भट्ट कौन थे?
विनोद भट्ट प्रसिद्ध गुजराती हास्य लेखक थे| विनोद भट्ट गुजराती साहित्य परिषद के पूर्व प्रमुख थे| इन्होनें गुजराती भाषा के अलावा हिंदी भाषा में रचनाएँ प्रकाशित हुई थी| हाल ही में इनका निधन हो गया है|
5. हेमू अधिकारी कौन थे?
हेमू अधिकारी वेटरन अभिनेता और मराठी डायरेक्टर थे| इन्होनें संजय दत्त की फिल्म ‘लगे रहो मुन्ना भाई’ में रिटायर्ड टीचर का किरदार निभाया था| हाल ही में इनका निधन हो गया है|
6. “निदान” क्या है?
“निदान” सरकारी अस्पतालों में टेलीमेडिसिन सेवाओं की निगरानी और मजबूती के लिए लांच किया गया सॉफ्टवेयर है| यह सॉफ्टवेयर मौसमी और गैर-संक्रमणीय बीमारियों के साथ-साथ विशिष्ठ क्षेत्रों में पाए जाने वाले बीमारियों के रुझानों के अनुमानित निदान और निगरानी प्रदान में मदद करेगा|
7. हाल ही में चियुंग चाऊ बन फेस्टिवल किस देश में मनाया जा रहा है?
चियुंग चाऊ बन फेस्टिवल हांगकांग में मनाया जा रहा है| इस फेस्टिवल में बच्चों को देवी-देवताओं की तरह सजाकर बड़े-बड़े मैटल के डंडो पर खड़ा कर परेड में भेजा जाता है|
8. अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस कब मनाया जाता है?
अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस प्रतिवर्ष 22 मई 2018 को मनाया जाता है| यह दिवस प्राकृतिक एवं पर्यावरण संतुलन बनाने तथा जैव-विविधता के बारें जागरूकता फ़ैलाने के उद्देश्य से मनाया जाता है| इस वर्ष अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस का विषय “सेलेब्रेटिंग 25 इयर्स ऑफ़ एक्शन फॉर बायोडाइवर्सिटी” रखा गया है|
9. आतंकवाद विरोधी दिवस कब मनाया जाता है?
आतंकवाद विरोधी दिवस प्रतिवर्ष 21 मई को मनाया जाता है| यह दिवस भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गाँधी की याद में मनाया जाता है| इस दिन तमिलनाडु के श्रीपेरुंबुदूर ने राजीव गाँधी की हत्या कर दी थी| इस दिवस को मनाने का उद्देश्य राष्ट्रीय हितों पर पड़ने वाले प्रतिकूल प्रभावों, आतंकवाद के कारण आम जनता को हो रही परेशानियों तथा आतंकी हिंसा से दूर रखना है।
10. पेरू में रेफरी द्वारा गोल न मानने से स्टेडियम में भगदड़ कब मची थी?
पेरू में रेफरी द्वारा गोल न मानने से स्टेडियम में भगदड़ 24 मई 1964 में मची थी| दक्षिण अमेरिकी देश पेरू की राजधानी लीमा में ओलिंपिक क्वालिफाईंग का मैच खेला जा रहा था। पेरू का सामना अर्जेंटीना से था। मैच खत्म होने में कुछ ही मिनट बाकी थे, तभी पेरू ने एक गोल किया। रेफरी ने इसे गोल मानने से इनकार कर दिया। इसके साथ ही स्टेडियम में हिंसा भड़क उठी। भीड़ को काबू में करने की कोशिशों की वजह से भगदड़ मच गई। 800 से ज्यादा लोग कुचले गए। इसमें 300 लोगों की मौत हो गई और 500 को गंभीर चोटें आई थी|