1. हाल ही में मध्यप्रदेश में कौनसा पोर्टल लांच किया गया है?
मध्य प्रदेश में ‘माय एमपी रोजगार पोर्टल’ लांच किया गया है| यह पोर्टल युवाओं को उनकी शैक्षणिक योग्यता, क्षमता एवं रुचि के अनुसार रोजगार उपलब्ध करवाने तथा नियोजक को अपने व्यवसाय की जरूरत के अनुसार योग्य उम्मीदवार की उपलब्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से लांच किया गया है|
2. हाल ही में किस भारतवंशी को मलेशिया में कैबिनेट मंत्री के रूप में नियुक्त किया गया है?
मलेशिया में कैबिनेट मंत्री के रूप में भारतवंशी गोविन्द सिंह देव को नियुक्त किया गया है| गोविन्द सिंह देव को संचार और मल्टीमिडिया मंत्री पद पर नियुक्त किया गया है| गोविन्द सिंह देव इस पद पर नियुक्त होने वाले पहले सिख नेता है|
3. अनुबंध खेती क्या है?
अनुबंध खेती के तहत, खरीदार और उत्पादक के बीच हुए फसल-पूर्व समझौते के आधार पर कृषि उत्पादन (पशुधन और मुर्गी पालन सहित) किया जाता है| इसमें खरीददार अर्थात् खाद्य प्रसंस्करण इकाइयाँ और निर्यातक हैं तथा उत्पादक, किसान या किसान संगठन हैं| इस खेती में अनुबंध में वर्णित शर्तों एवं प्रावधानों के अनुसार, उत्पादक द्वारा एक विशिष्ट कीमत पर कृषि उत्पादों को भविष्य में कभी भी खरीदार को बेचा जा सकता है| इस अनुबंध खेती के तहत न केवल उत्पादक बाज़ार मूल्य और मांग में उतार-चढ़ाव के जोखिम को कम कर सकने में सक्षम होते है, बल्कि खरीदार भी गुणवत्ता युक्त उत्पादन की अनुपलब्धता के जोखिम को कम कर सकने की स्थिति में होते हैं|
4. “राष्ट्रीय अपराध रिकार्ड ब्यूरो” क्या है?
“राष्ट्रीय अपराध रिकार्ड ब्यूरो” भारत सरकार, गृह मंत्रालय के साथ संलग्न एक कार्यालय है| राष्ट्रीय अपराध रिकार्ड ब्यूरो पहला संगठन है जिसने भारत में स्वचालित अंगुली छाप पहचान प्रणाली को स्थापित किया है, जिसे “अंगुली छाप विश्लेषण एवं अपराधी खोज प्रणाली” का नाम दिया गया है| इस ब्यूरो का प्रमुख उद्देश्य भारत की पुलिस के आधुनिकीकरण और सूचना प्रौद्योगिकी में सशक्तण करना है| इस ब्यूरो की स्थापना 11 मार्च 1986 में की गई थी| इस ब्यूरो का मुख्यालय नई दिल्ली में स्थित है|
5. “नाविका सागर परिक्रमा अभियान” क्या है?
“नाविका सागर परिक्रमा अभियान” एक राष्ट्रीय नीति के अनुरूप संचालित अभियान है| यह अभियान महिलाओं को चुनौतीपूर्ण माहौल में नारी शक्ति को प्रदर्शित करने और भारतीय विकास में महिलाओं के प्रति सामाजिक रुख और मानसिकता में क्रांति लाने के उद्देश्य से शुरू किया गया है|
6. हाल ही में मैन बुकर इंटरनेशनल पुरस्कार से किसे सम्मानित किया गया है?
मैन बुकर इंटरनेशनल पुरस्कार से पोलैंड की साहित्यकार ओल्गा टोकर्कजुक को सम्मानित किया गया है| ओल्गा को यह पुरस्कार इनके फिक्शन उपन्यास ‘फ्लाइट्स’ के लिए दिया गया है| उपन्यासों में इराकी लेखक अहमद सदावी की हॉरर कहानी ‘फ्रैंकइंस्टीन इन बगदाद’ तथा दक्षिण कोरिया के लेखक हान कांग के उपन्यास ‘द वाइट बुक’ शामिल है|
7. हाल ही में रोम महिला एकल ओपन का ख़िताब किसने जीता है?
रोम महिला एकल ओपन का ख़िताब यूकेन की एलेना स्वीतो ने जीता है| एलेना ने रोम महिला एकल ओपन के फाइनल मुकाबले में रोमानिया की सिमोन हालेप को 6-0, 6-4से हराकर यह ख़िताब जीता है| एलेना ने लगातार दूसरी बार रोम महिला एकल ओपन का ख़िताब जीता है|
8. हाल ही में कैवेलहेड्स फेस्टिवल किस देश में मनाया जा रहा है?
कैवेलहेड्स फेस्टिवल ब्राज़ील में मनाया जा रहा है| यह फेस्टिवल क्रिश्चियन नाइट्स की मूर्स (अफ्रीका से यूरोप में आये मुस्लिमों) पर जीत के जश्न के रूप में मनाया जाता है| इस फेस्टिवल की शुरुआत एक पुर्तगाली पादरी ने 1800 में की थी|
9. ‘गोल्डन शू’ पुरस्कार का संबंध किस खेल से है?
‘गोल्डन शू’ पुरस्कार का संबंध फुटबॉल से है| हाल ही में अर्जेंटीना के फुटबॉल खिलाडी लियोंनल मेसी को ‘गोल्डन शू’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया है| लियोंल मेसी को 5 बार ‘गोल्डन शू’ पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है|
10. मध्य प्रदेश में ‘अरुणोदय गुल्लक योजना’ कब शुरू की गई थी?
मध्य प्रदेश में ‘अरुणोदय गुल्लक योजना’ 2007 में शुरू की गई थी| हाल ही में इस योजना के तहत 26 बैंक शाखाओं में 6 हजार बच्चे 1 करोड़ रुपये जमा करवा चुके है|