Current Affairs : 27-04-2018

1. हाल ही में ललित कला अकादमी के अस्थायी अध्यक्ष के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
ललित कला अकादमी के अस्थायी अध्यक्ष के रूप में एम. एल. श्रीवास्तव को नियुक्त किया गया है| वर्तमान में श्रीवास्त केन्द्रीय संस्कृति मंत्रालय में संयुक्त सचिव के पद पर कार्यरत है|
2. मेघालय को ‘असम पुनर्गठन अधिनियम’ के तहत स्वायत्तशासी राज्य का दर्जा कब दिया गया था?
मेघालय को ‘असम पुनर्गठन अधिनियम’ के तहत स्वायत्तशासी राज्य का दर्जा 2 अप्रैल 1970 में दिया गया था| इस राज्य का गठन असम के ही दो जिलों संयुक्त गारो-जयन्तिया और खासी हिल्स को मिलाकर किया गया था।
मेघालय की जनसंख्या 2,175,000 है। इसके उत्तर में असम, जो कि ब्रह्मपुत्र नदी द्वारा विभाजित होता है और दक्षिण में बांग्लादेश है। मेघालय की राजधानी शिलांग है।
3. ऑटिज्म क्या है?
ऑटिज्म मस्तिष्क विकास में उत्पन्न बाधा संबंधी विकार है| इस रोग से ग्रसित व्यक्ति दूसरों से अलग स्वयं में खोया रहता है| इस रोग में रोगी को मिर्गी के दौरे भी पड़ सकते है| जिन बच्चों में यह रोग होता है, उनका विकास अन्य बच्चों से असामान्य होता है|
4. “इंग्लिश हेल्पर” क्या है?
“इंग्लिश हेप्लर” एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित सॉफ्टवेयर है| जो अंग्रेजी भाषा में किसी भी सामग्री को पढने और समझने में मदद करता है|
5. एफरेन रियोस मोंट कौन थे?
एफरेन रियोस मोंट ग्वाटेमाला के पूर्व सैन्य तानाशाह थे| इन्हें 2013 में एक मुकदमे के लिए 80 साल की सजा सुनाई गई थी| इन्हें तब पहली बार लैटिन अमेरिकी पूर्व तानाशाह को नरसंहार के लिए दोषी ठहराया गया था| हाल ही में इनका निधन हो गया है|
6. हाल ही में मियामी ओपन का ख़िताब किसने जीता है?
मियामी ओपन का ख़िताब अमेरिका की स्लोएन स्टीफंस ने जीता है| स्टीफंस ने मियामी ओपन के फाइनल मुकाबले में लात्विय की येलेना ओस्तापेंको को 7-6, 6-1 से हराकर यह ख़िताब जीता है| स्टीफंस ने पहली बार मियामी ओपन महिला एकल का ख़िताब जीता है|
7. हाल ही में महेंद्र सिंह धोनी को किस पुरस्कार से सम्मानित किया गया है?
महेंद्र सिंह धोनी को पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित किया गया है| धोनी को यह पुरस्कार क्रिकेट के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धियाँ हासिल करने के लिए दिया गया है| कपिल देव के बाद धोनी पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित होने वाले दूसरे क्रिकेट खिलाडी है|
8. पाकिस्तान के पूर्व पीएम जुल्फिकार को फांसी कब हुई थी?
पाकिस्तान के पूर्व पीएम जुल्फिकार को फांसी 4 अप्रैल 1979 में हुई थी| भुट्टो 1973 से देश के प्रधानमंत्री पद पर बने हुए थे। भुट्टो को सैन्य तख्तापलट के जरिए पद से अपदस्थ कर दिया गया था। भुट्टो पर अपने एक विरोधी राजनेता की हत्या का आरोप लगा कर मामला चलाया गया था। इन्हें हत्या मामले में दोषी करार देते हुए मौत की सजा सुनाई गई थी। दुनिया भर में इस सुनवाई को पक्षपातपूर्ण करार दिया गया, लेकिन जनरल जिया उल हक के नेतृत्व वाले सैन्य शासन ने किसी प्रकार का रहम नहीं दिखाया और भुट्टो को फांसी दे दी|
9. विश्व ऑटिज्म दिवस कब मनाया जाता है?
विश्व ऑटिज्म दिवस प्रतिवर्ष 2 अप्रैल को मनाया जाता है| यह दिवस ऑटिज्म से ग्रस्त बच्चों तथा बड़ों के जीवन में सुधार हेतु कदम उठाना और उन्हें सार्थक जीवन व्यतीत करने में मदद करने के उद्देश्य से मनाया जाता है| इस वर्ष विश्व ऑटिज्म दिवस का विषय “ऑटिज्म से पीड़ित महिलाओं और लड़कियों को सशक्त बनाना” रखा गया है|
10. ओडिशा दिवस कब मनाया जाता है?
ओडिशा दिवस प्रतिवर्ष 1 अप्रैल को मनाया जाता है| ओडिशा को 1 अप्रैल 1936 को स्वंतत्र प्रांत बनाया गया था| स्वतंत्रता के बाद ओडिशा तथा इसके आसपास की रियासतों ने भारत सरकार को अपनी सत्ता सौंप दी थी|
ADMISSION OPEN -> Special Foundation Batch for All Banking Exams, Starts from: 1 March| Timing: 10:00 AM | Regular Live Classes Running on Safalta360 App. Download Now | For more infomation contact us on these numbers - 9828710134 , 9982234596 .

TOP COURSES

Courses offered by Us

Boss

BANKING

SBI/IBPS/RRB PO,Clerk,SO level Exams

Boss

SSC

WBSSC/CHSL/CGL /CPO/MTS etc..

Boss

RAILWAYS

NTPC/GROUP D/ ALP/JE etc..

Boss

TEACHING

REET/Super TET/ UTET/CTET/KVS /NVS etc..