Current Affairs :25-03-2018

1. हाल ही में जारी की गई वैश्विक भ्रष्टाचार धारणा सूचकांक सूची में भारत को कौनसा स्थान दिया गया है?
वैश्विक भ्रष्टाचार धारणा सूचकांक सूची में भारत को 81वां स्थान दिया गया है| इस सूचकांक सूची में सार्वजनिक क्षेत्र के भ्रष्टाचार के मामलों को लेकर 180 देशों को रखा गया है| यह सूचकांक 0 से 100 के पैमाने का उपयोग करता है, जहाँ 0 अत्यधिक भ्रष्ट को दिखाता है वही नंबर 100 बहुत भ्रष्टाचार मुक्त को बताता है| इस सूची में चीन को 77वें, ब्राजील को 96वें, सरिया 14वें, दक्षिण सूडान 12, तथा सोमालिया को 9वें स्थान पर रखा गया है|
2. हाल ही में किस अभिनेता ने अपनी राजनीतिक पार्टी लांच की है?

तमिल के प्रसिद्ध अभिनेता कमल हसन ने अपनी राजनीतिक पार्टी लांच की है| इस पार्टी का नाम-मक्कल नीदि म्यय्म है, जिसका मतलब -‘प्यूपिल जुस्टिस पार्टी’ होता है| इनकी पार्टी के झंडे पर आपस में गोलाई में गुंथे छह हाथ बने है, जिसमें तीन हाथ सफ़ेद रंग के तथा तीन हाथ लाल रंग के है| इसके बीच में एक सितारा भी बना हुआ है|
3. हाल ही में राजस्थान निर्वाचन विभाग की ओर से ब्रांड एंबेसेडर के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
राजस्थान निर्वाचन विभाग की ओर से ब्रांड एंबेसेडर के रूप में एथलीट देवेंद्र झाझडिया को नियुक्त किया गया है| झाझडिया दो बार पैरा ओलिंपिक में गोल्ड मेडल जीत चुके है| मतदाता जागरूकता संबंधी गतिविधियों में झाझड़िया की सक्रियता की सराहना की गई थी|
4. स्वप्नवासवदत्ता क्या है?
स्वप्नवासवदत्ता महाकवि भास का प्रसिद्ध संस्कृत नाटक है। इसमें छः अंक हैं। भास के नाटकों में यह सबसे उत्कृष्ट है। क्षेमेन्द्र के बृहत्कथामंजरी तथा सोमदेव के कथासरित्सागर पर आधारित यह नाटक समग्र संस्कृतवांमय के दृश्यकाव्यों में आदर्श कृति माना जाता है।
5. ‘रघुवंशम’ महाकाव्य के लेखक कौन है?
‘रघुवंशम’ महाकाव्य के लेखक कालिदास है| इस महाकाव्य में उन्नीस सर्गों में रघु के कुल में उत्पन्न बीस राजाओं का इक्कीस प्रकार के छन्दों का प्रयोग करते हुए वर्णन किया गया है। इसमें दिलीप, रघु, दशरथ, राम, कुश और अतिथि का विशेष वर्णन किया गया है। उन्नीस में छ: सर्ग उनसे ही संबंधित है|
6. ‘अनस्टॉपेबल : माय लाइफ सो फार’ पुस्तक की लेखिका कौन है?
‘अनस्टॉपेबल : माय लाइफ सो फार’ पुस्तक की लेखिका मारिया शारापोवा है| इस पुस्तक में शारपोवा ने अपने प्रमुख मैचों तथा रिलेशनशिप्स, अपने कोच, दोस्तों, बॉयफ्रेंड एवं अपने पिता जिक्र किया गया है| इस पुस्तक में शारपोवा ने साधारण महिला से टेनिस स्टार बनने तक के सफर का वर्णन किया है|
7. प्लासी किसके लिए प्रसिद्ध है?
प्लासी 1757 में ईस्ट इंडिया कंपनी एवं बंगाल के नवाब सिराजुद्दौला के बीच हुए युद्ध के लिए प्रसिद्ध है|
8. ऑक्सफेम किस देश के लोगों की मदद करता है?
ऑक्सफेम इराक के लोगों की मदद करता है| यह उन लोगों की मदद व्यापक स्तर पर करता है, जिन्हें युद्ध कारण भारी नुकसान हुआ तथा घरों के क्षतिग्रस्त होने के उन्हें पलायन करना पड़ा हो|
9. दक्षिणपंथी सेना ने तख्तापलट कर स्पेन की सत्ता पर कब्जा किया था?
दक्षिणपंथी सेना ने तख्तापलट कर स्पेन की सत्ता पर कब्जा 23 फरवरी 1981 में किया था| संसदीय सिविल गार्ड के 200 सैनिकों और सदस्यों ने स्पेन के संसद के निचले सदन पर धावा बोल दिया और करीब 350 सांसदों को बंधक बना लिया था। ये सांसद उस समय नई सरकार की गठन के लिए संसद में बहस कर रहे थे। तख्तापलट की ये योजना पूर्वी स्पेन के वैलेन्सिया में बनाई गई थी और इसकी अगुवाई लेफ्टिनेंट जनरल जेम मिलान देल बोश ने की थी।
10. पारसनाथ का मंदिर कहाँ पर स्थित है?
पारसनाथ का मंदिर झारखंड में स्थित है| जैन धर्म के 24 तीर्थकरों में से 21 को यहाँ पर निर्वाण प्राप्त हुआ था| इस मंदिर को सुमेर शिखर के नाम से भी जाना जाता है|
ADMISSION OPEN -> Special Foundation Batch for All Banking Exams, Starts from: 1 March| Timing: 10:00 AM | Regular Live Classes Running on Safalta360 App. Download Now | For more infomation contact us on these numbers - 9828710134 , 9982234596 .

TOP COURSES

Courses offered by Us

Boss

BANKING

SBI/IBPS/RRB PO,Clerk,SO level Exams

Boss

SSC

WBSSC/CHSL/CGL /CPO/MTS etc..

Boss

RAILWAYS

NTPC/GROUP D/ ALP/JE etc..

Boss

TEACHING

REET/Super TET/ UTET/CTET/KVS /NVS etc..