Important GK

विश्व विरासत दिवस' किस तिथि को मनाया जाता है ?

a) 18 मार्च
b) 18 अप्रैल
c) 20 जून
d) 10 जुलाई



18 अप्रैल


विश्व विरासत दिवस प्रत्येक वर्ष '18 अप्रैल' को मनाया जाता है। 'संयुक्त राष्ट्र' की संस्था यूनेस्को ने हमारे पूर्वजों की दी हुई विरासत को अनमोल मानते हुए और लोगों में इन्हें सुरक्षित और सम्भाल कर रखने के उद्देश्य से ही इस दिवस को मनाने का निर्णय लिया था। किसी भी राष्ट्र का इतिहास, उसके वर्तमान और भविष्य की नींव होता है। जिस देश का इतिहास जितना गौरवमयी होगा, वैश्विक स्तर पर उसका स्थान उतना ही ऊँचा माना जाएगा। वैसे तो बीता हुआ कल कभी वापस नहीं आता, लेकिन उस काल में बनीं इमारतें और लिखे गए साहित्य उन्हें हमेशा सजीव बनाए रखते हैं। विश्व विरासत के स्थल किसी भी राष्ट्र की सभ्यता और उसकी प्राचीन संस्कृति के महत्त्वपूर्ण परिचायक माने जाते हैं।


निम्नलिखित मे से किस ग्रीक को  चन्द्रगुप्त मौर्य ने हराया था ?

a) डेरियास
b) अलेक्ज़ेंडर
c) मेगास्थनीज
d) सेल्यूकस



सेल्यूकस

सेल्युकस सिकन्दर के सबसे योग्य सेनापतियों में से एक था जो उसकी मृत्यु के बाद भारत के विजित क्षेत्रों पर उसका उत्तराधिकारी बना। वह सिकन्दर द्वारा जीता हुआ भू-भाग प्राप्त करने के लिए उत्सुक था। इस उद्देश्य से 305 ई. पू. उसने भारत पर पुनः चढ़ाई की। चन्द्रगुप्त ने पश्‍चिमोत्तर भारत के यूनानी शासक सेल्यूकस निकेटर को पराजित कर एरिया (हेरात), अराकोसिया (कंधार), जेड्रोसिया पेरोपेनिसडाई (काबुल) के भू-भाग को अधिकृत कर विशाल मौर्य साम्राज्य की स्थापना की। सेल्यूकस ने अपनी पुत्री हेलन का विवाह चन्द्रगुप्त से कर दिया। उसने मेगस्थनीज को राजदूत के रूप में चन्द्रगुप्त मौर्य के दरबार में नियुक्‍त किया।


केंद्र सरकार को सबसे अधिक शुद्ध राजस्व मिलता है -

a) आयकर से
b) एक्साइज ड्यूटी से
c) कस्टम ड्यूटी से
d) इनमें से कोई नहीं


C✅✅


कृष्ण राज सागर बाँध ................... नदी पर बाँधा गया है।

a) कावेरी
b) तुंगभद्रा
c) कृष्णा
d) गोदावरी


कावेरी

कावेरी कर्नाटक तथा उत्तरी तमिलनाडु में बहनेवाली एक सदानीरा नदी है। इसे दक्षिण की गंगा भी कहा जाता है। यह पश्चिमी घाट के पर्वत ब्रह्मगिरी से निकली है। इसकी लम्बाई प्रायः 800 किलोमीटर है। दक्षिण पूर्व में प्रवाहित होकर कावेरी नदी बंगाल की खाड़ी में मिली है। सिमसा, हिमावती,भवानी इसकी उपनदियाँ है। कावेरी नदी के किनारे बसा हुआ शहर तिरूचिरापल्ली हिन्दुओं का प्रसिद्ध तीर्थ स्थान है। कावेरी नदी के डेल्टा पर अच्छी खेती होती है। इसके पानी को लेकर दोनो राज्यों में विवाद है। इस विवाद को लोग कावेरी जल विवाद कहते हैं।


उत्तरांचल का प्रसिद्ध हिन्दू तीर्थ मंदिर बद्रीनाथ किस नदी के किनारे स्थित है ?

a) गंगा
b) भागीरथी
c) मन्दाकिनी
d) अलकनंदा



अलकनंदा

अलकनंदाअलकनन्दा नदी गंगा की सहयोगी नदी हैं। यह गंगा के चार नामों में से एक है। चार धामों में गंगा के कई रूप और नाम हैं। गंगोत्री में गंगा को भागीरथी के नाम से जाना जाता है, केदारनाथ में मंदाकिनी और बद्रीनाथ में अलकनन्दा। यह उत्तराखंड में शतपथ और भगीरथ खड़क नामक हिमनदों से निकलती है। यह स्थान गंगोत्री कहलाता है। अलकनंदा नदी घाटी में लगभग २२९ किमी तक बहती है। देव प्रयाग या विष्णु प्रयाग में अलकनंदा और भागीरथी का संगम होता है और इसके बाद अलकनंदा नाम समाप्त होकर केवल गंगा नाम रह जाता है। अलकनंदा चमोली टेहरी और पौड़ी जिलों से होकर गुज़रती है।. गंगा के पानी में इसका योगदान भागीरथी से अधिक है। हिंदुओं का प्रसिद्ध तीर्थस्थल बद्रीनाथ अलखनंदा के तट पर ही बसा हुआ है। राफ्टिंग इत्यादि साहसिक नौका खेलों के लिए यह नदी बहुत लोकप्रिय है। तिब्बत की सीमा के पास केशवप्रयाग स्थान पर यह आधुनिक सरस्वती नदी से मिलती है। केशवप्रयाग बद्रीनाथ से कुछ ऊँचाई पर स्थित है।



व्यक्ति की नाड़ी की गति माप कर एक चिकित्सक अनुमान लगता है -

a) शरीर में रक्त के परिमाण का
b) फेफड़ों की स्थिति का
c) हृदय गति का
d) यकृत की स्थिति का


C✅✅✅



वह तापमान जिस पर किसी चुम्बक का चुम्बकत्व कम होने लगता हा, कहलाते है ?

a) फर्मी तापमान
b) केल्विन तापमान
c) क्यूरी तापमान
d) न्यूटन तापमान


C✅✅✅



निम्नलिखित में से कौन स्वदेश में विकसित पायलट रहित 'टार्जेट' विमान है ?
a) आकाश
b) हंस
c) लक्ष्य
d) अर्जुन


C✅✅✅


बहुचर्चित पुस्तक 'शालीमार द क्लाऊन' (Shalimar The Clown) के लेखक कौन है ?

a) सलमान रश्दी
b) बी॰ जी॰ वर्धीष
c) टॉम आल्टर
d) देवेंद्र प्रभुदेसाई


A✅✅✅
ADMISSION OPEN -> Special Foundation Batch for All Banking Exams, Starts from: 8 July| Regular Live Classes Running on Safalta360 App. Download Now | For more infomation contact us on these numbers - 9828710134 , 9982234596 .

TOP COURSES

Courses offered by Us

Boss

BANKING

SBI/IBPS/RRB PO,Clerk,SO level Exams

Boss

SSC

WBSSC/CHSL/CGL /CPO/MTS etc..

Boss

RAILWAYS

NTPC/GROUP D/ ALP/JE etc..

Boss

TEACHING

REET/Super TET/ UTET/CTET/KVS /NVS etc..