Current Affairs : 24-01-2018

1. हाल ही में अमेरिका ने किस देश की कंपनियों पर प्रतिबंध लगाया है?
अमेरिका ने ईरान की 5 कंपनियों पर प्रतिबंध लगाया है| इस प्रतिबंध के अंतर्गत अमेरिका में इन कंपनियों की संपतियां जब्त होंगी और अमेरिकी नागरिक इनसे लेन-देन नहीं कर पाएंगे| ये पांचो कंपनियां ईरान के साहिद बाकरी इंडस्ट्रियल ग्रुप की अधीनस्थ कंपनियां है, जो ईरान की बैलिस्टिक मिसाइलों के विकास के लिए जिम्मेदार है|
2. हाल ही में किस देश में महिलाओं और पुरुषों के लिए समान वेतन अधिकार संबंधित नियम लागू किये गए है?

आइसलैंड में महिलाओं और पुरुषों के लिए समान वेतन अधिकार संबंधित नियम लागू किये गए है| आइसलैंड यह नियम लागू करने वाला विश्व का पहला देश है| इस नियम के तहत न्यूनतम 25 कार्मिकों वाली कंपनी और सरकारी उपक्रम को भुगतान संबंधित नीतियों के लिए सरकारी प्रमाणीकरण प्राप्त करना आवश्यक होगा| वर्तमान में आइसलैंड की संसद में 50% सदस्य महिला सांसद है|
3. पीटर सदरलैंड कौन थे?
पीटर सदरलैंड विश्व व्यापार संगठन के पूर्व महानिदेशक और गोल्डनमैस सैक्स के अन्तराष्ट्रीय अध्यक्ष थे| इन्होनें 1980 के दशक के दौरान आयरलैंड के यूरोपीय संघ आयुक्त और अटॉर्नी जनरल के रूप में अपनी सेवाएँ दे चुके है| हाल ही में इनका निधन हो गया है|
4. जॉन यंग कौन थे?
जॉन यंग 6 बार अंतरिक्ष में यात्रा करने वाले प्रथम अंतरिक्ष यात्री थे| यंग अपोलो-10 के लिए चंद्रमा की कक्षा में प्रवेश करने वाले प्रथम अंतरिक्ष यात्री थे| हाल ही में इनका निधन हो गया है|
5. “ऋतुसंहार” काव्य के रचयिता कौन है?
“ऋतुसंहार” काव्य के रचयिता कालिदास है| ऋतुसंहार महाकवि कालिदास की प्रथम काव्यरचना मानी जाती है, जिसके छह सर्गो में ग्रीष्म से आरंभ कर वसंत तक की छह ऋतुओं का सुंदर प्रकृतिचित्रण प्रस्तुत किया गया है।
6. “अभिज्ञानशाकुन्तलम्” नाटक के रचयिता कौन है?
“अभिज्ञानशाकुन्तलम्” नाटक के रचयिता महाकवि कालिदास है| इसमें राजा दुष्यन्त तथा शकुन्तला के प्रणय, विवाह, विरह, प्रत्याख्यान तथा पुनर्मिलन की कहानी का वर्णन किया गया है| इस नाटक का अनुवाद प्राय: सभी विदेशी भाषाओँ में किया जा चुका है|
7. हाल ही में ब्लैक एंड व्हाइट कार्निवल कहाँ पर मनाया जा रहा है?
ब्लैक एंड व्हाइट कार्निवल अमेरिका के कोलंबिया में मनाया जा रहा है| ब्लैक एंड व्हाइट कार्निवल प्रतिवर्ष 2 से 7 जनवरी तक मनाया जाता है| यह कार्निवल रंगभेद के खिलाफ समानता का संदेश फ़ैलाने के उद्देश्य से मनाया जाता है| यह कॉर्निवल दो पार्ट में होता है। प्री कॉर्निवल में पानी से खेलते हैं, जबकि लिटिल कॉर्निवल में क्रिएटिविटी दिखाते हैं। इसके कास्ट्यूम लोग खुद ही बनाते हैं। रंगभेद विरोधी होने के कारण इस कार्निवल को यूनेस्को ने 2009 में विशेष विरासत में शामिल किया था|
8. सोमनाथ मंदिर पर हमला कब किया गया था?
सोमनाथ मंदिर पर हमला 8 जनवरी 1026 में महमूद गजनवी ने किया था| गजनवी ने सोमनाथ मंदिर पर हमला कर उसे लूट लिया था तथा बाद सोमनाथ मंदिर को नष्ट कर दिया था|
9. शाकम्भरी जयंती कब मनाई जाती है?
शाकम्भरी जयंती प्रतिवर्ष 3 जनवरी को मनाई जाती है| यह जयंती देवी शाकम्भरी की याद में मनायी जाती है| ऐसी मान्यता है कि माँ शाकम्भरी मानव के कल्याण के लिये इसी दिन धरती पर आयी थी।
10. राजिम भक्तिन माता जयंती कब मनाई जाती है?
राजिम भक्तिन माता जयंती प्रतिवर्ष 7 जनवरी को मनाई जाती है| राजिम भक्तिन माता जयंती विशेष रूप से छत्तीसगढ़ में मनायी जाती है। छत्तीसगढ़ राज्य का राजिम क्षेत्र राजिम माता के त्याग की गाथा से सराबोर है, भगवान कुलेश्वर महादेव का आशीर्वाद इस क्षेत्र को मिलता है।
ADMISSION OPEN -> Special Foundation Batch for All Banking Exams, Starts from: 8 July| Regular Live Classes Running on Safalta360 App. Download Now | For more infomation contact us on these numbers - 9828710134 , 9982234596 .

TOP COURSES

Courses offered by Us

Boss

BANKING

SBI/IBPS/RRB PO,Clerk,SO level Exams

Boss

SSC

WBSSC/CHSL/CGL /CPO/MTS etc..

Boss

RAILWAYS

NTPC/GROUP D/ ALP/JE etc..

Boss

TEACHING

REET/Super TET/ UTET/CTET/KVS /NVS etc..