Current Affairs : 20-01-2018

1. हाल ही में नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के प्रमुख के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के प्रमुख के रूप में अभय को नियुक्त किया गया है| अभय 1986 बैच के ओडिशा संवर्ग के आईपीएस अधिकारी है| वर्तमान में अभय केन्द्रीय रिज़र्व पुलिस बल में अतिरिक्त महानिदेशक पद पर कार्यरत है|
2. हाल ही में अमेरिका ने विशेष निगरानी की सूची में किस देश को शामिल किया है?
अमेरिका ने विशेष निगरानी की सूची में पाकिस्तान को शामिल किया है| पाकिस्तान इस सूची में शामिल होने
वाला पहला देश है| इस श्रेणी को 2016 में एक विशेष कानून द्वारा बनाया गया है| विशेष निगरानी सूची उन देशों के लिए बनाई जाती है जो धार्मिक स्वतंत्रता के गंभीर उल्लंघन के मामलों में शामिल हैं, लेकिन इन देशों में धार्मिक स्वतंत्रता के उल्लंघन के मामले विशेष गंभीर स्थिति वाले देशों के समान नही होते हैं|
3. हाल ही में “ऑन्कोलॉजी पाठ्यक्रम” किसके द्वारा शुरू किया गया है?
“ऑन्कोलॉजी पाठ्यक्रम” स्वास्थ्य मंत्रालय तथा टाटा मेमोरियल सेंटर द्वारा संयुक्त रूप से शुरू किया गया है| यह पाठ्यक्रम फिजिशियनों, स्त्री रोग विशेषज्ञों, दांत के डॉक्टरों और स्वास्थ्य सेवा के ऐसे पेशेवर लोगों के लिए है, जो ऑन्कोलॉजिस्ट नही है, लेकिन कैंसर का शीध्र पता लगाने और उपचार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते है| इसमें कैंसर की विभिन्न साइटों तथा सब-साइटों पर आधारित विभिन्न मोड्यूल है| इसमें 40 वीडियों लेक्चर, केस स्टडीज, मूल्यांकन, प्रश्नावली तथा टाटा मेमोरियल अस्पताल के संबंधित विशेषज्ञ डॉक्टरों के साथ इंटरएक्टिव वेबिनार के जरिये 14 घंटे का व्यापक ई-लर्निंग शामिल है|
4. एकता बिष्ट कौन है?
एकता बिष्ट भारतीय महिला क्रिकेट टीम में बाएँ हाथ की स्पिनर की भूमिका निभाती है| एकता की गेंदबाजी के कारण ही भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम को हराया था| एकता ने इस मैच में 10 ओवर में 18 रन देकर पांच बल्लेबाजों को आउट किया था| एकता बिष्ट ने कोलंबो में आईसीसी वर्ल्ड वूमन ट्वेंटी 20 मैच में हैट्रिक ली थी| हाल ही में एकता बिष्ट एकदिवसीय तथा ट्वेंटी-20 दोनों में चुनी जाने वाली पहली भारतीय महिला क्रिकेटर है|
5. वसंत डावखरे कौन थे?
वसंत डावखरे वरिष्ठ राकांपा नेता थे| डावखरे महाराष्ट्र की विधान परिषद के पूर्व उपसभापति थे| हाल ही में इनका निधन हो गया है|
6. हाल ही में संगीत महास्म्मान पुरस्कार से किसे सम्मानित किया गया है?
संगीत महास्म्मान पुरस्कार से तरुण भट्टाचार्य को सम्मानित किया गया है| तरुण भट्टाचार्य प्रसिद्ध संतूरवादक है| इन्हें ग्रेमी अवॉर्ड्स के लिए मनोनीत किया जा चुका है। तरुण संतूर को वैदिक नाम ”शंत तंत्रिनी’ वीणा के नाम से ही बुलाते थे।
7. थॉमस बेलुची का संबंध किस खेल से है?
थॉमस बेलुची का संबंध टेनिस से है| थॉमस बेलुची ब्राजील के टेनिस खिलाडी है| हाल ही में इन पर 5 महीने का प्रतिबंध लगाया गया है| बेलुची को प्रतिबंधित दवा हाइड्रोक्लोरोथियाजाइड के सेवन का दोषी पाया गया है|
8. हाल ही में अफ्रीकन प्लेयर ऑफ ईयर पुरस्कार से किसे सम्मानित किया गया है?
अफ्रीकन प्लेयर ऑफ ईयर पुरस्कार से मिस्र के फुटबॉलर खिलाडी मोहम्मद सालेह को सम्मानित किया गया है| सालेह ने 2017 में 59 मैच खेले। इसमें 38 गोल किए और 19 असिस्ट किए थे| सालेह ने शानदार प्रदर्शन कर अपने देश को वर्ल्ड कप का टिकट दिलाया था।सालेह को कुछ दिन पहले ही अरब प्लेयर ऑफ ईयर पुरस्कार से सम्मानित किया गया था|
9. टेलीग्राफ तकनीक की खोज कब की गई थी?
टेलीग्राफ तकनीक की खोज 6 जनवरी 1938 में सैमुएल मोरसे ने की की थी| इसमें पहली बार विद्युत आवेशों का इस्तेमाल कोडेड मैसेज को तार से भेजने में किया गया था। माना जाता है कि यहीं से दूरसंचार के क्षेत्र में क्रांति की नींव पड़ी थी|
10. कर्मचारियों का एक दिन का भत्ता पांच डॉलर होगा यह ऐलान किसने किया था?
कर्मचारियों का एक दिन का भत्ता पांच डॉलर होगा यह ऐलान कार निर्माता कंपनी फोर्ड के मालिक हेनरी फोर्ड ने 5 जनवरी 1914 में किया था| उस दौर में कंपनी में काम करने वालों को दिन का औसतन भत्ता ढाई डॉलर से भी कम था। साथ ही दिन में काम करने की सीमा भी नौ घंटे से घटाकर आठ घंटे प्रतिदिन कर दी गई थी। यह नियम कम तनख्वाह पा रहे कर्मचारियों के लिए ही लागू हुआ था| हेनरी फोर्ड के इस ऐलान का उद्देश्य कर्मचारियों की हालत में सुधार लाना था|
ADMISSION OPEN -> Special Foundation Batch for All Banking Exams, Starts from: 8 July| Regular Live Classes Running on Safalta360 App. Download Now | For more infomation contact us on these numbers - 9828710134 , 9982234596 .

TOP COURSES

Courses offered by Us

Boss

BANKING

SBI/IBPS/RRB PO,Clerk,SO level Exams

Boss

SSC

WBSSC/CHSL/CGL /CPO/MTS etc..

Boss

RAILWAYS

NTPC/GROUP D/ ALP/JE etc..

Boss

TEACHING

REET/Super TET/ UTET/CTET/KVS /NVS etc..