Current Affairs : 11-01-2018

1. हाल ही में संयुक्त राष्ट्र बाल कोष के कार्यकारी निदेशक के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
संयुक्त राष्ट्र बाल कोष के कार्यकारी निदेशक के रूप में अमेरिकी सरकार की पूर्व वरिष्ठ अधिकारी हेनरिटा एच. फोर को नियुक्त किया गया है| हेनरिटा एच. फोर ने एशिया और निजी उघम के लिए यूएसएड सहायता प्रशासक तथा अमेरिकी विदेश विभाग में अपनी सेवाएँ दे चुकी है| वर्तमान में हेनरिटा विनिर्माण और निवेश कंपनी होल्समैन इंटरनेशनल की सीईओ पद पर कार्यरत है|
2. हाल ही में भारत के किस शहर में वातानुकूलित उपनगरीय लोकल ट्रेन सेवा शुरू की गई है?

भारत के मुंबई शहर में वातानुकूलित उपनगरीय लोकल ट्रेन सेवा शुरू की गई है| यह ट्रेन पश्चिम रेलवे के बोरीवली और चर्चगेट के बीच चलाई गई है| यह ट्रेन रोजाना 12 चक्कर लगायेगी| इस ट्रेन में भी सामान्य लोकल की तरह दिव्यांग, वरिष्ठ नागरिक और महिला यात्रियों के लिए सीटें आरक्षित है| इस ट्रेन के सभी कोचों में व्यवस्था बनाए रखने के लिए आरपीएफ के जवान तैनात रहेंगे|
3. हाल ही में फोटोवोल्टिक राजमार्ग किस देश में बनाया गया है?
फोटोवोल्टिक राजमार्ग चीन में बनाया गया है| फोटोवोल्टिक राजमार्ग सौर पैनलों का उपयोग कर बनाया गया है| इसके सतह की रक्षा के लिए उपरी सतह पर कंक्रीट की पतली शीट बिछाई गई है| इसके नीचे नमी को मध्य स्तर में फोटोवोल्टिक डिवाइस तक पहुँचने से बचने के लिए एक इन्सुलेटर है| सौर पैनलों से सुसज्जित विश्व का पहला फोटोवोल्टिक राजमार्ग बनाने वाला फ़्रांस पहला देश है|
4. नाइम सुलेमनोग्लू कौन थे?
नाइम सुलेमनोग्लू तुर्की के वेटलिफ्टर थे| इन्होनें तुर्की के लिए ओलिंपिक में स्वर्ण पदक जीता था| इन्हें “पॉकेट हरकुलस” के रूप में जाना जाता था| हाल ही में इनका निधन हो गया है|
5. प्रिया रंजन दासमुखी कौन थे?

प्रिया रंजन दासमुखी पूर्व केन्द्रीय मंत्री थे| दासमुखी फीफा विश्व कप के खेल में एक मैच आयुक्त होने वाले पहले भारतीय थे| वर्तमान में दासमुखी संसदीय कार्यमंत्री पद पर कार्यरत थे| हाल ही में इनका निधन हो गया है|
6. हाल ही में “सर्वश्रेष्ठ अमेरिकी फुटबॉलर” के ख़िताब से किस खिलाडी को सम्मानित किया गया है?
सर्वश्रेष्ठ अमेरिकी फुटबॉलर” के ख़िताब से अमेरिका के क्रिस्चियन पुलिसिक को सम्मानित किया गया है| पुलिसिक यह ख़िताब जीतने वाले सबसे उम्र के खिलाडी है| वर्तमान में पुलिसिक की उम्र 19 वर्ष है|
7. हाल ही में ‘रन फॉर लाडली’ हाफ मैराथन कहाँ पर आयोजित की गई है?
‘रन फॉर लाडली’ हाफ मैराथन नई दिल्ली में आयोजित की गई है| यह हाफ मैराथन महिला सुरक्षा के प्रति लोगों में जागरूकता फ़ैलाने के उद्देश्य से आयोजित की गई है|
8. हाल ही में एल्स एनफेरिनेट्स फेस्टिवल कहाँ पर मनाया जा रहा है?
एल्स एनफेरिनेट्स फेस्टिवल स्पेन में मनाया जा रहा है| इस फेस्टिवल में दो ग्रुप में लोग होते है| एक ग्रुप में शादीशुदा और एक ग्रुप में कुंवारे होते है| इस फेस्टिवल में शादीशुदा लोग कुंवारे लोगों पर अंडे फेंकते है| इनकी मान्यता है कि ऐसा करने से कुंवारे लड़कों की शादी जल्दी हो जाती है| इसमें शामिल शादीशुदा के ग्रुप को एल्स एनफेरिनेट्स कहते हैं और ये नियमों का उल्लंघन करने वालों को फाइन करते हैं।
9. “सार्वभौमिक बाल दिवस” कब मनाया जाता है?
“सार्वभौमिक बाल दिवस” प्रतिवर्ष 20 नवंबर को मनाया जाता है| यह दिवस विश्व भर में बच्चों के प्रति जागरूकता बढ़ाने और बच्चों के कल्याण को बेहतर बनाने के उद्देश्य से मनाया जाता है| इस वर्ष “सार्वभौमिक बाल दिवस” का विषय “इट्स ऐ किड्स टेक ओवर” रखा गया है|
10. अफ्रीकन औधोगिकरण दिवस कब मनाया जाता है?
अफ्रीकन औधोगिकरण दिवस प्रतिवर्ष 20 नवंबर को मनाया जाता है| यह दिवस अन्तराष्ट्रीय समुदाय को अफ्रीका में औधोगिकरण में मदद के आगे आने के लिए प्रोत्साहित करता है| इस वर्ष अफ्रीकन औधोगिकरण दिवस का विषय “African Industrial Development : A Pre-Condition for an effective and Sustainable Continental Free Trade Area (CFTA)” रखा गया है| अफ्रीका दुनिया का सबसे बड़ा और दूसरा सबसे अधिक जनसंख्या वाला महाद्वीप है|
ADMISSION OPEN -> Special Foundation Batch for All Banking Exams, Starts from: 8 July| Regular Live Classes Running on Safalta360 App. Download Now | For more infomation contact us on these numbers - 9828710134 , 9982234596 .

TOP COURSES

Courses offered by Us

Boss

BANKING

SBI/IBPS/RRB PO,Clerk,SO level Exams

Boss

SSC

WBSSC/CHSL/CGL /CPO/MTS etc..

Boss

RAILWAYS

NTPC/GROUP D/ ALP/JE etc..

Boss

TEACHING

REET/Super TET/ UTET/CTET/KVS /NVS etc..