Current Affairs : 09-01-2018

1. हाल ही में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के महाप्रबंधक के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के महाप्रबंधक के रूप में भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विकेटकीपर सबा करीम को नियुक्त किया गया है| सबा करीम टीम इंडिया की ओर एक टेस्ट और 34 वन-डे मैचों खेल चुके हैं। इसके अलावा वो 120 प्रथम श्रेणी और 124 लिस्ट ए मैच खेल चुके हैं। सबा करीम को 2000 में एशिया कप के दौरान अनिल कुंबले की बॉलिंग पर विकेटकीपिंग करते वक्त आंख में बॉल लगने कारण उन्हें वक्त से पहले इंटरनेशल करियर से संन्यास लेना पड़ा था।
2. हाल ही में स्पेशल इफेक्ट वाला पहला ट्रांसपैरेंट वॉकवे ग्लास ब्रिज कहाँ पर खोला गया है?

स्पेशल इफेक्ट वाला पहला ट्रांसपैरेंट वॉकवे ग्लास ब्रिज चीन में खोला गया है| वुहू की लश पहाड़ी में इसे 590 फीट की ऊंचाई पर बनाया गया है। इसकी लंबाई 1272 फीट है और इसमें कांच के 124 पैनल लगे हैं। इस ब्रिज पर एक साथ 600 सैलानी चहलकदमी कर सकते हैं।
3. हाल ही में विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के अध्यक्ष के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के अध्यक्ष के रूप में धीरेन्द्र पाल सिंह को नियुक्त किया गया है| धीरेन्द्र पाल सिंह बीएचयू सहित तीन विश्वविद्यालयों में उपकुलपति के पद पर अपनी सेवाएँ दे चुके है| वर्तमान में धीरेन्द्र पाल सिंह यूजीसी से जुड़ी स्वायत्त संस्था नैक के डायेक्टर पद पर कार्यरत है|
4. “एडवांस्ड एयर डिफेंस सुपरसोनिक इंटरसेप्टर” क्या है?

“एडवांस्ड एयर डिफेंस सुपरसोनिक इंटरसेप्टर” स्वदेश में तैयार की गई मिसाइल है| ये मल्टी लेवल बैलिस्टिक मिसाइल डिफेंस सिस्टम का हिस्सा है। यह मिसाइल कम ऊंचाई से आने वाली बैलिस्टिक मिसाइल को बीच में ही मार गिराने में सक्षम है| हाल ही में इस मिसाइल का सफल परीक्षण किया गया है|
5. हाल ही में विश्व की सबसे लंबी शादी की पोशाक कहाँ पर बनाई गई है?
विश्व की सबसे लंबी शादी की पोशाक फ़्रांस में बनाई गई है| यह पोशाक 8,095 मीटर लंबी है| इससे पहले विश्व की पहली सबसे लंबी पोशाक 1,203.9 मीटर की थी| हाल ही में शादी की इस पोशाक को गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया गया है|
6. हाल ही में किस भारतीय अभिनेता को पंजाब रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया है?
भारतीय अभिनेता सोनू सूद को पंजाब रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया है| सोनू सूद को यह पुरस्कार मोगा के लोगों के कल्याण के लिए किये गए महत्वपूर्ण योगदान के लिए दिया गया है|
7. एलिस्टेयर कुक संबंध किस खेल से है?
एलिस्टेयर कुक का संबंध क्रिकेट से है| कुक इंग्लैंड क्रिकेट टीम में सलामी बल्लेबाज की भूमिका निभाते है| हाल ही में कुक ने ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध अपने कैरियर का 5वां शतक लगाया है| कुक के 11,956 रन हो गए हैं। कुक ने सबसे अधिक रन के मामले में ब्रायन लारा (11,953) को पीछे छोड़ दिया है।
8. “कुता” बीच कहाँ पर स्थित है?
“कुता” बीच इंडोनेशिया के बाली में स्थित है| हाल ही में यहां पर प्लास्टिक बोतल, डिस्पोजल गिलास, प्लेट आदि का करीब 13 टन कचरा जमा हो गया है। इसके चलते यहां पहुंचने वाले पर्यटक बीमार हो रहे हैं। इस वजह से इंडोनेशिया सरकार ने यहाँ पर गोरबेज इमरजेंसी लगाते हुए इस बीच पर सफाई अभियान शुरू किया है| इस सफाई अभियान में 700 कर्मचारियों को लगाया गया है|
9. ब्रिटेन में समाज और नौकरी में महिलाओं को पुरुषों की बराबरी का दर्जा और समान वेतन देने का कानून कब लागू किया गया था?
ब्रिटेन में समाज और नौकरी में महिलाओं को पुरुषों की बराबरी का दर्जा और समान वेतन देने का कानून 29 दिसम्बर 1975 में लागू किया गया था| ‘द सेक्स डिस्क्रिमिनेशन एंड इक्वल पे’ कानून के प्रावधानों के मुताबिक एक ही नौकरी के लिए पुरुषों के मुकाबले महिलाओं को कम वेतन देना गैर-कानूनी हो गया था। इसके लागू होने के बाद से पांच से ज्यादा लोगों वाले संस्थानों, कंपनियों, स्कूल, रेस्त्रां आदि में इस तरह का भेदभाव गैर-कानूनी हो गया था। महिलाओं में समानता बढ़ाने के लिए एक ‘इक्वल ऑपरच्यूनिटी कमीशन’ बनाया गया था। इस कानून के तहत नौकरियों के विज्ञापनों में लिंग की चर्चा को रोका गया और कोई भी पद केवल पुरुषों या महिलाओं के लिए चिह्नित ना किए जाने का प्रस्ताव रखा गया था।
10. ‘Good Governance Day’ कब मनाया जाता है?
‘Good Governance Day’ प्रतिवर्ष 25 दिसम्बर को मनाया जाता है| यह दिवस भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य के रूप में मनाया जाता है| यह दिवस भारतीय नागरिकों के बीच सरकार के उत्तरदायित्व के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से मनाया जाता है|
ADMISSION OPEN -> Special Foundation Batch for All Banking Exams, Starts from: 8 July| Regular Live Classes Running on Safalta360 App. Download Now | For more infomation contact us on these numbers - 9828710134 , 9982234596 .

TOP COURSES

Courses offered by Us

Boss

BANKING

SBI/IBPS/RRB PO,Clerk,SO level Exams

Boss

SSC

WBSSC/CHSL/CGL /CPO/MTS etc..

Boss

RAILWAYS

NTPC/GROUP D/ ALP/JE etc..

Boss

TEACHING

REET/Super TET/ UTET/CTET/KVS /NVS etc..