Current Affairs : 09-10 Nov 2017

1. हाल ही में न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री के रूप में सिंडा आर्डर्नं को नियुक्त किया गया है| सिंडा न्यूजीलैंड की अब तक की सबसे कम आयु की प्रधानमंत्री है| न्यूजीलैंड की अनुपातिक मतदान प्रणाली के तहत बड़े दलों के शासन करने के लिए आमतौर पर गठबंधन का निर्माण करना जरुरी होता है|
2. हाल ही में डीजल जनरेटर को किस शहर में प्रतिबंधित किया गया है?
डीजल जनरेटर को दिल्ली में प्रतिबंधित किया गया है| डीजल जनरेटर पर यह प्रतिबंध बढ़ते प्रदूषण के कारण लगाया है| डीजल जनरेटर से निकला धुआ ‘रेड जोन’ में पहुँच कर प्रदूषण फैलाता है|


3. राम मुखर्जी कौन थे?
राम मुखर्जी बंगाली और हिंदी सिनेमा के जाने-माने निर्देशक, लेखक, प्रोड्यूसर थे| इन्होनें 1996 में रानी मुखर्जी की पहली बंगाली फिल्म ‘बियेर फूल’ डायरेक्ट की थी। रानी मुखर्जी की डेब्यू हिंदी फ़िल्म ‘राजा की आएगी बारात’ को भी इन्होनें ही प्रोड्यूस किया था। हाल ही में इनका निधन हो गया है|
4. विलियम जेम्स जोसेफ लोम्बार्डी कौन थे?
विलियम जेम्स जोसेफ लोम्बार्डी एक अमेरिकी शतरंज ग्रैंडमास्टर, लेखक, शिक्षक और कैथोलिक पुजारी थे| यह एकमात्र विश्व जूनियर चैम्पियन थे, जो एक पूर्ण स्कोर के साथ जीते थे| 1950 के दशक के दौरान विलियम अग्रणी अमेरिकी शतरंज खिलाडी थे| हाल ही में इनका निधन हो गया है|
5. हाल ही में अमेरिकन बाजार फिलेंनथ्रोपी पुरस्कार से किसे सम्मानित किया गया है?
अमेरिकन बाजार फिलेंनथ्रोपी पुरस्कार से प्रसिद्ध भारतीय अमेरिकी अटॉर्नी अजय राजू को सम्मानित किया गया है| राजू को यह पुरस्कार जर्मिनेशन प्रोजेक्ट (अंकुरण परियोजना) के जरिये फिलोडेल्फिया के लोगों में नई ऊर्जा का संचार करने के लिए दिया गया है|
6. हाल ही में लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार से किसे सम्मानित किया गया है?
लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार से लॉर्ड स्वराज पॉल को सम्मानित किया गया है| पॉल को यह पुरस्कार विनिर्माण उद्योग, शिक्षा और लोकोपकार के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए दिया गया है| वर्तमान में पॉल कपारो ग्रुप जो कि ब्रिटेन की इस्पात उत्पादों की अग्रणी उत्पादक कंपनी के अध्यक्ष है| पॉल के द्वारा वर्तमान में उत्तरी अमेरिका, ब्रिटेन, भारत और मध्य पूर्व में 7,000 से अधिक लोगों को रोजगार मिलता है|
7. क्रिस्टियानो रोनाल्डो का संबंध किस खेल से है?
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का संबंध फुटबॉल से है| हाल ही में रोनाल्डो को 2017 के फीफा के सर्वश्रेष्ठ फुटबॉलर के रूप में चुना गया है| रोनाल्डो को पांचवी बार इस ख़िताब से सम्मानित किया गया है| पिछले वर्ष भी रोनाल्डो को सर्वश्रेष्ठ फुटबॉलर के रूप में चुना गया था| रोनाल्डो ने ला लीगा और चैम्पियंस ट्रॉफी में अपनी टीम को विजेता बनाने में अहम भूमिका निभाई थी|
8. अमेरिका ने ग्रेनाडा पर हमला कब किया था?
अमेरिका ने ग्रेनाडा पर हमला 25 अक्टूबर 1983 में किया था| अमेरिका ने सैन्य कार्रवाई कर कैरिबिआई द्वीप ग्रेनाडा के दो एयरपोर्ट पर कब्जा कर लिया था। यह कार्रवाई तत्कालीन राष्ट्रपति रोनाल्ड रीगन के आदेश पर क्यूबा द्वारा प्रशिक्षित सैनिकों के खूनी संघर्ष में तख्तापलट के बाद की गई थी। विद्रोही सैनिकों ने बगावत कर ग्रेनाडा के प्रधानमंत्री मोरिस बिशप और उनके 13 सहयोगियों की हत्या कर दी थी। इस कार्रवाई को लेकर अमेरिका का तर्क था कि उसने ग्रेनाडा के पड़ोसी जमैका और बारबाडोस की अपील पर सैन्य कार्रवाई की थी, जिन्हें डर था कि ग्रेनाडा के विद्रोह से क्षेत्र की सुरक्षा को खतरा पैदा हो सकता है।
9. थिन्गवेल्लिर नेशनल पार्क कहाँ पर स्थित है?
थिन्गवेल्लिर नेशनल पार्क आइसलैंड के सिलरा क्षेत्र में स्थित है| यही वह जगह है जहां समुद्र तल में उत्तर अमेरिकी और यूरोपीयन टेक्टॉनिक प्लेट्स आकर मिलती हैं। इसका पानी इतना साफ है कि 100 मीटर दूर तक देखा जा सकता हैं। समुद्र तल में हजारों वर्ष पहले भूगर्भीय हलचल के कारण इन चट्‌टानों का निर्माण हुआ था। डाइविंग के लिए यह दुनिया की सबसे मशहूर जगहों में से एक है।
10. विश्व सांख्यिकी दिवस कब मनाया जाता है?
विश्व सांख्यिकी दिवस प्रतिवर्ष 20 अक्टूबर को मनाया जाता है| सांख्यिकी एक गणितीय विज्ञान है, जिसमें किसी वस्तु/अवयव/तंत्र/समुदाय से संबंधित आकड़ों का संग्रह, विश्लेषण, व्याख्या या स्पष्टीकरण और प्रस्तुति की जाती है|


11. हाल ही में डब्ल्यूएचओ के गुडविल एम्बेसडर के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?डब्ल्यूएचओ के गुडविल एम्बेसडर के रूप जिम्बाब्वे के राष्ट्रपति रॉबर्ट मुगाबे को नियुक्त किया गया है| मुगाबे को गैर-संक्रामक बीमारियों से निपटने में मदद के लिए नियुक्त किया गया है| मुगाबे पहले अफ़्रीकी है, जिन्होंने डब्ल्यूएचओ के प्रमुख का पद संभाला है।
12. हाल ही में कर्नाटक के डीजीपी के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
कर्नाटक के डीजीपी के रूप में नीलमणि एस. राजू को नियुक्त किया गया है| नीलमणि 1983 बैच की आईपीएस अधिकारी है| नीलमणि फायर एंड इमरजेंसी सर्विस, होम गार्ड डिसास्टर रेस्पांस फोर्स के चीफ पद पर अपनी सेवाएँ दे चुकी है नीलमणि कर्नाटक में डीजीपी पद पर नियुक्त होने वाली पहली महिला है|
13. हाल ही में विश्व का पहला तैरता पवन बिजली खेत कहाँ पर शुरू किया गया है?
विश्व का पहला तैरता पवन बिजली खेत स्कॉटलैंड में शुरू किया गया है| इस विंड फार्म में उपयोग किए जाने वाले टर्बाइनों को नॉर्वे से स्टैटोइल नामक नॉर्वेजियन बहुराष्ट्रीय कंपनी द्वारा बनाया गया है| खेत में पांच 6 MW टर्बाइन है| यह अस्थायी पवन खेत प्रतिवर्ष 135 जीडब्ल्यूएच बिजली पैदा करेगा|
14. रॉय डॉट्रिस कौन थे?
रॉय डॉट्रिस ब्रिटिश अभिनेता थे| रॉय को ऑस्कर जीतने वाली फिल्म में इनकी लियोपोल्ड मोजार्ट की भूमिका तथा विभिन्न थियटर और टीवी रोल के लिए जाना जाता है| इन्हें टोनी पुरस्कार, ड्रामा डेस्क पुरस्कार, ब्रिटिश अकादमी टेलीविजन पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है| एक ऑडियो बुक में एक एकल अभिनेता द्वारा आवाज दिए गए सबसे अधिक पात्रों के लिए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में इनका नाम दर्ज है| हाल ही में इनका निधन हो गया है|
15. रिचर्ड विलबर कौन थे?
रिचर्ड विलबर प्रसिद्ध कवि थे| इनकी पहली पुस्तक “द ब्यूटीफुल चंगेस एंड अदर पोएम्स, 1947 में लांच की गई थी| इन्हें अपने अनुवादों के लिए भी जाना जाता है| इन्हें नेशनल बुक पुरस्कार तथा दो बार पुत्लिजर पुरस्कार सहित कई साहित्यिक पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है| हाल ही में इनका निधन हो गया है|
16. “बाइकल” क्या है?
“बाइकल” दुनिया की सबसे गहरी और साफ झील है| इस झील का पानी इतना साफ है, कि इसमें 40 मीटर अंदर तक साफ देखा जा सकता है| यह 600 किलोमीटर लंबी झील है| इसके ऊपर बर्फ जमी हुई रहती है, यह अलग-अलग पैटर्न में दिखाई देती है| यहां पर जमी बर्फ आसानी से 15 टन तक के वाहन का भार उठा सकती है|
17. हाल ही में यूएस ग्रांप्री फॉर्मूला-1 रेस किसने जीती है?
यूएस ग्रांप्री फॉर्मूला-1 रेस ब्रिटेन के लुईस हैमिल्टन ने जीती है| हैमिल्टन ने 308.405 किमी की रेस 1:33:50.991 घंटे में पूरी की है। मर्सडीज के रेसर हैमिल्टन ने पांचवीं बार यह रेस जीती है। इन्होनें इस सीजन में नौवीं और करिअर की 62वीं जीत दर्ज की है|
18. हाल ही में किस खिलाडी ने मकाऊ ओपन गोल्फ चैम्पियनशिप का ख़िताब जीता है?
भारतीय गोल्फर गगनजीत भुल्लर ने मकाऊ ओपन गोल्फ चैम्पियनशिप का ख़िताब जीता है| गगनजीत का यह आठवां एशियाई टूर ख़िताब है| इससे पहले गगनजीत 2012 में यह ख़िताब जीत चुके है|
19. हाल ही में किस देश ने ऐतिहासिक युद्ध एल-अलैमिन की 75वीं वर्षगाठ मनाई है?
मिस्र ने ऐतिहासिक युद्ध एल-अलैमिन की 75वीं वर्षगाठ मनाई है| इस अवसर पर उन 35 देशों के प्रतिनिधि उपस्थित थे, जिन्होनें द्वितीय विश्व युद्ध के इस प्रसिद्ध युद्ध में हिस्सा लिया था| यह भूमध्य सागरीय शहर मिस्र के दूसरे सबसे बड़े शहर अलेक्जेंड्रिया के करीब 100 किलोमीटर पश्चिम में स्थित है|
20. भारत-तिब्बत सीमा पुलिस स्थापना दिवस कब मनाया जाता है?
भारत-तिब्बत सीमा पुलिस स्थापना दिवस प्रतिवर्ष 24 अक्टूबर को मनाया जाता है| भारत-तिब्बत सीमा पुलिस की स्थापना 24 अक्टूबर 1962 में की गई थी| वर्तमान में यह बल लद्दाख के कराकोरम दर्रे से लेकर अरुणाचल प्रदेश के जाचेप ला तक 3,488 किलोमीटर लंबी भारतीय सीमा की रक्षा के लिये तैनात है|
ADMISSION OPEN -> Special Foundation Batch for All Banking Exams, Starts from: 8 July| Regular Live Classes Running on Safalta360 App. Download Now | For more infomation contact us on these numbers - 9828710134 , 9982234596 .

TOP COURSES

Courses offered by Us

Boss

BANKING

SBI/IBPS/RRB PO,Clerk,SO level Exams

Boss

SSC

WBSSC/CHSL/CGL /CPO/MTS etc..

Boss

RAILWAYS

NTPC/GROUP D/ ALP/JE etc..

Boss

TEACHING

REET/Super TET/ UTET/CTET/KVS /NVS etc..