Current Affairs :25-10-2017

1. हाल ही में किस राज्य में “मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना” शुरू की गई है?
उत्तर प्रदेश में “मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना” शुरू की गई है| इस योजना के तहत जोड़ो को मुख्यमंत्री की और से तोहफे और गृहस्थी का साजो-सामान दिया जायेगा| इनमे कपड़े, बिछिया, पायल, अलग-अलग तरह के बर्तन और मोबाइल शामिल है| इस योजना का लाभ उठाने के लिए, दुल्हनों के माता-पिता का उत्तर प्रदेश का निवासी होना चाहिए और गरीबी रेखा से नीचे की श्रेणी में होना चाहिए| इस योजना में पहली बार विधवाओं और तलाकशुदा महिलाओं को भी शामिल किया गया है|

2. हाल ही में किस राज्य में “मुख्यमंत्री ग्रामीण सडक मरम्मत योजना” शुरू की गई है?
हिमाचल प्रदेश में “मुख्यमंत्री ग्रामीण सडक मरम्मत योजना” शुरू की गई है| इस योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य के हेरिटेज भवनों, महलों, किलों को बचाना है| इस नीति का उद्देश्य रियासतों से लेकर ब्रिटिश राज तक की धरोहरें, इसमें भवन, किलें, महल, लॉज, हवेलियाँ, किसी भी इतिहास से जुडी है| उनका निरंतर रख-रखाव करना शामिल है|
3. विश्व का पहला सैंड हॉस्टल कहाँ पर बनाया गया है?
विश्व का पहला सैंड हॉस्टल ऑस्ट्रेलिया में बनाया गया है| इस हॉस्टल को बनाने में 24 टन रेत का इस्तेमाल किया गया है| इसमें एक लग्जरी रूम और आठ बेडरूम वाले सैंड हॉस्टल को 21 दिन में एक बुकिंग वेबसाइट की प्रमोशन के लिए बनाया गया है| इस हॉस्टल का डिज़ाइन डाउडिंग ने किया है| डाउडिंग मैड मैक्स और ब्लू लैगून जैसी फिल्मों के सेट डिज़ाइन कर चुके है|
4. “आईसीएएन” क्या है?
“आईसीएएन” ‘इंटरनेशनल कैम्पेन टू अबोलिश न्यूक्लियर वेपन्स” यानी आइकैन सौ से ज्यादा देशों में काम करने वाले गैर सरकारी संस्थाओं का समूह है| इस संगठन की शुरुआत 30 अप्रैल 2007 में ऑस्ट्रेलिया में की गई थी|
5. पुरोषोत्तम लाल कौशिक कौन थे?
पुरोषोत्तम लाल कौशिक पूर्व केन्द्रीय मंत्री थे| पुरोषोत्तम लाल कौशिक केन्द्रीय पर्यटन और नागरिक विमानन मंत्री और केन्द्रीय सूचना प्रसारण मंत्री पद पर अपनी सेवाएँ दे चुके थे| हाल ही में इनका निधन हो गया है|
6. “द स्टार्स बिनीथ योर फीट” पुस्तक के लेखक कौन है?
“द स्टार्स बिनीथ योर फीट” पुस्तक के लेखक डेविड बारक्ले मूर है| इस पुस्तक में एक बच्चे कहानी है, जिसके बड़े भाई की हत्या हो जाती है| इस पुस्तक में दुःख से उबरने के लिए बच्चे द्वारा अपनाये गये तरीकों का वर्णन किया गया है|
7. “नेवरमूर: ट्राएल्स ऑफ मॉरिगन क्रो” पुस्तक की लेखिका कौन है?
“नेवरमूर: ट्राएल्स ऑफ मॉरिगन क्रो” पुस्तक की लेखिका जेसिका टाउनसेंड है| इस पुस्तक में एक 11 साल की लड़की अभिनय करती है| यह लड़की मृत्यु से बचने के लिए किस तरह जादुई दुनिया में चली जाती है, इस पुस्तक में इसी का वर्णन किया गया है|
8. हाल ही में गोल्डन पीकॉक पुरस्कार से किसे सम्मानित किया गया है?
गोल्डन पीकॉक पुरस्कार से टेक सोल्यूशंस को सम्मानित किया गया है| यह पुरस्कार असाधारण संगठनात्मक प्रदर्शन के लिए दिया जाता है| यह पुरस्कार लंदन में संस्थान के निदेशकों द्वारा दिया जाता है|
9. जॉन हेस्टिंग्स का संबंध किस खेल से है?
जॉन हेस्टिंग्स का संबंध क्रिकेट से है| हेस्टिंग्स ऑस्ट्रेलिया टीम में गेंदबाज की भूमिका निभाते है| हेस्टिंग्स 2016 में वनडे क्रिकेट में विश्व के शीर्ष गेंदबाज थे। उन्होंने इस साल 15 मैचों में 29 विकेट अपने नाम किए थे। हाल ही में हेस्टिंग्स ने एकदिवसीय और टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की है|
10. कनाडा में थैंक्सगिविंग डे कब मनाया जाता है?
कनाडा में थैंक्सगिविंग डे प्रतिवर्ष अक्टूबर महीने के दूसरे सोमवार को मनाया जाता है| जब इसकी शुरुआत हुई थी, तब इसका एक बड़ा कारण कनाडाई लोगों को अमेरिका का नागरिक नहीं होने की खुशी थी। 1859 में कनाडा के धार्मिक नेताओं ने पहली बार सरकार से थैंक्सगिविंग के लिए एक दिन निर्धारित करने की मांग की गई थी। शुरुआत में लोग अच्छी फसल के लिए भगवान का शुक्रिया अदा करते थे। थोड़े दिनों बाद इसमें एक और कारण जुड़ गया। अमेरिका में गृहयुद्ध में बड़े पैमाने पर हिंसा हुई थी। कनाडा के लोग खुश थे कि वे इस मारकाट से बच गए क्योंकि वे अमेरिका में नहीं थे। अमेरिका के लोग भी अच्छी फसल के लिए थैंक्सगिविंग डे मनाते हैं। दोनों देशों में यह अलग-अलग दिन आयोजित होता है।
ADMISSION OPEN -> Special Foundation Batch for All Banking Exams, Starts from: 8 July| Regular Live Classes Running on Safalta360 App. Download Now | For more infomation contact us on these numbers - 9828710134 , 9982234596 .

TOP COURSES

Courses offered by Us

Boss

BANKING

SBI/IBPS/RRB PO,Clerk,SO level Exams

Boss

SSC

WBSSC/CHSL/CGL /CPO/MTS etc..

Boss

RAILWAYS

NTPC/GROUP D/ ALP/JE etc..

Boss

TEACHING

REET/Super TET/ UTET/CTET/KVS /NVS etc..