Current Affairs : 18-23 October 2017


1. हाल ही में किस राज्य में ‘नो हेलमेट, नो पेट्रोल, नियम लागू किया गया है?
आंध्र प्रदेश में ‘नो हेलमेट, नो पेट्रोल, नियम लागू किया गया है| इस नियम के तहत अगर कोई दो पहिया वाहन चालक हेलमेट का उपयोग नही करेगा तो उसे पेट्रोल पंप पर पेट्रोल नही दिया जायेगा| यह नियम सडक दुर्घनाओं को कम करने के उद्देश्य से लागू किया गया है|


2. हाल ही में अन्तर्राष्ट्रीय भारोत्तोलन महासंघ के अध्यक्ष के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
अन्तर्राष्ट्रीय भारोत्तोलन महासंघ के अध्यक्ष के रूप में श्री बीरेंद्र प्रसाद बैश्य को नियुक्त किया गया है| वर्तमान में बीरेंद्र भारतीय भारोत्तोलन महासंघ के अध्यक्ष पद पर कार्यरत है|
3. हाल ही में महात्मा गाँधी की प्रतिमा कहाँ पर स्थापित की गई है?
महात्मा गाँधी की प्रतिमा दिल्ली में महात्मा गाँधी के समाधि “राजघाट” पर स्थापित की गई है| यह प्रतिमा 1.80 मीटर लंबी है और कांस्य की बनी हुई है| इस प्रतिमा के सामने की तरफ गांधीजी का प्रसिद्ध संदेश “बी द चेंज यू विश टू सी” लिखा हुआ है| यह प्रतिमा प्रसिद्ध भारतीय मूर्तिकार श्री राम सुतार द्वारा बनाई गई है|
4. “क्रासवा” क्या है?
“क्रासवा” फीफा द्वारा अंडर-17 फुटबॉल विश्व कप के लिए लांच की गई आधिकारिक गेंद है| यह गेंद “एडिडास” द्वारा निर्मित की गई है| इस गेंद पर दांतेदार लाइनों के साथ डिज़ाइन किया गया है| इस गेंद को रूसी गहने और खेल रूपकात्मक प्रतिनिधित्व करने के लिए डिज़ाइन किया गया है|
5. “द सिंगिंग ट्री” पुस्तक के लेखक कौन है?
“द सिंगिंग ट्री” पुस्तक के लेखक केनेथ यंगस्टटीन है| इस पुस्तक में छोटी बच्ची की कहानी का वर्णन किया गया है, जो त्रुटिपूर्ण द्द्ष्टि के कारण उड़ते हुए पक्षियों को नही देख पाती है और यही समझती रहती है कि पक्षियों के ये मधुर गाने उस पेड़ से आते है, जिसके नीचे वह अपना समय गुजराती है|
6. हाल ही में अन्ना पोलितकोवस्काया पुरस्कार से किसे सम्मानित किया गया है?
अन्ना पोलितकोवस्काया पुरस्कार से गौरी लंकेश को सम्मानित किया गया है| गौरी इस पुरस्कार से सम्मानित होने वाली पहली भारतीय है| इन्हें यह पुरस्कार मरणोपरांत दिया गया है| गौरी की पिछले महीने गोली मारकर हत्या कर दी गई थी|
7. हाल ही में सस्टेनिंग आउटस्टैंडिंग अचीवमेंट इन रिसर्च पुरस्कार से किसे सम्मानित किया गया है?
सस्टेनिंग आउटस्टैंडिंग अचीवमेंट इन रिसर्च पुरस्कार से भारतवंशी प्रो. निशा डी सिल्वा को सम्मानित किया गया है| निशा को यह पुरस्कार गले और सिर के जानलेवा कैंसर पर शोध करने के लिए दिया गया है| निशा का लक्ष्य कैंसर इलाज ढूंढना है|
8. हाल ही में “वूमेन ऑफ़ इंडिया ऑर्गेनिक फेस्टिवल” कहाँ पर शुरू किया गया है?
वूमेन ऑफ़ इंडिया ऑर्गेनिक फेस्टिवल” दिल्ली में शुरू किया गया है| इस फेस्टिवल में सभी तरह ऑर्गेनिक उत्पाद है, जिसमें दालें, शहद, साबुन, कॉस्मेटिक, आर्गेनिक आइसक्रीम, सिक्की आर्ट क्राफ्ट, वाटर हायर सिंथ के सामान उपलब्ध है| इस वर्ष वूमेन ऑफ़ इंडिया ऑर्गेनिक फेस्टिवल” का विषय “Good FOR Women; Good for India; Good for You” रखा गया है|
9. हाल ही में सेंट फ्रांसिस फीस्ट डे कहाँ पर मनाया जा रहा है?
सेंट फ्रांसिस फिस्ट डे मेक्सिको के प्यूबेला शहर में मनाया जा रहा है| यह दिवस प्रतिवर्ष 4 अक्टूबर को मनाया जाता है| यह दिवस जानवरों के संरक्षक और पर्यावरण प्रेमी संत फ्रांसिस की याद में मनाया जाता है|
10. हाल ही में भारत ने किस देश के साथ प्रत्यर्पण संधि पर हस्ताक्षर किये है?
भारत ने लिथिआनिया के साथ प्रत्यर्पण संधि पर हस्ताक्षर किये है| इस संधि के तहत आतंकवादियों, आर्थिक अपराधियों और अन्य अपराधियों के लिथुआनिया से भारत और भारत से लिथुआनिया को प्रत्यर्पण किए जाने हेतु कानूनी फ्रेम वर्क उपलब्ध करवाया जायेगा|


11. हाल ही में किस राज्य में “मथरू पूर्णा” योजना शुरू की गई है?
कर्नाटक में “मथरू पूर्णा” योजना शुरू की गई है| इस योजना के तहत कर्नाटक की गर्भवती महिलाओं को पौष्टिक भोजन तथा महिलाओं को आंगनवाडी केन्द्रों पर काउंसलिंग जैसी सुविधाएँ दी जायेंगी| इस योजना के तहत लौह फोलिक एसिड की गोलिया भी दी जायेंगी और गर्भवती महिलाओं के गर्भवधि वजन की निगरानी भी की जायेगी| इसमें महिलाओं को गर्भावस्था के शुरू होने से प्रसव के छह माह बाद तक भोजन उपलब्ध करवाया जायेगा|
12. हाल ही में ब्रिटेन के सर्वोच्च न्यायालय के अध्यक्ष के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
ब्रिटेन के सर्वोच्च न्यायालय के अध्यक्ष के रूप में ब्रेंडा हेल को नियुक्त किया गया है| ब्रेंडा हेल ब्रिटेन के सर्वोच्च न्यायालय केअध्यक्ष के पद पर नियुक्त होने वाली पहली महिला है| वर्तमान में ब्रेडा हेल सर्वोच्च न्यायालय में उपाध्यक्ष पद पर कार्यरत है| ब्रेडा हेल शीर्ष अपीलीय न्यायाधीश तथा सर्वोच्च न्यायालय में न्यायाधीश के रूप में अपनी सेवाएँ दे चुकी है|
13.हाल ही में किस राज्य सरकार की पर्यटन सूची से ताजमहल को हटाया गया है?
उत्तर प्रदेश सरकार की पर्यटन सूची से ताजमहल को हटाया गया है| ताजमहल दुनिया के सात अजूबों में शुमार है| उत्तर प्रदेश की ‘टूरिस्ट डेस्टिनेशन’ सूची में इस बार गोरखधाम मंदिर तथा गोरखपुर की देवी पाटन शक्ति पीठ को स्थान दिया गया है| इसमें दो पेज सीएफ गोरखधाम मंदिर को दिए गए है, जिसमें गोरखधाम मंदिर का फोटो, इतिहास और उसके महत्व का वर्णन किया गया है|
14. “सिबिर” क्या है?
“सिबिर” विश्व का सबसे बड़ा परमाणु ऊर्जा संचालित बर्फ तोड़ने वाला जहाज है| यह दो परमाणु रिएक्टरों द्वारा संचालित है और तीन मीटर तक मोटी बर्फ तोड़ने में सक्षम है| इस जहाज का कार्य रूसी जहाजों जो एशिया को गैस देते है, का रास्ता साफ करना है| यह जहाज उत्तरी सागर रूट में महत्वपूर्ण शिपिंग लेन खोलने के लिए रोजाटोम स्टेट परमाणु ऊर्जा निगम विकसित किया गया है|
15. हनुमंत मोरेश्वर मराठे कौन थे?
हनुमंत मोरेश्वर मराठे प्रसिद्ध मराठी लेखक और पत्रकार थे| इन्हें “हा मो’ के रूप में जाना जाता है| इन्होनें कई किताबें लिखी है, जिनमें ‘निस्पर्ण वृक्षवर भर दापरी’ इनकी सबसे लोकप्रिय किताब है| इन्होनें तरुण भारत और किर्लोस्कर पत्रिका में भी कार्य किया था| हाल ही में इनका निधन हो गया है|
16. “टर्टल्स ऑल द वे डाउन” पुस्तक के लेखक कौन है?
“टर्टल्स ऑल द वे डाउन” पुस्तक के लेखक जॉन ग्रीन है| इस पुस्तक में ओब्सेसिव कम्पल्सिव डिसऑर्डर से पीड़ित बच्ची शहर ने अरबपति नागरिक के गायब होने की जांच कैसे करती हैं का वर्णन किया गया है|
17. हाल ही में “बेस्ट टूरिस्ट गाइड” पुरस्कार से किसे सम्मानित किया गया है?
“बेस्ट टूरिस्ट गाइड” पुरस्कार से श्रीमती रामा खांडावाला को सम्मानित किया गया है| रामा खांडावाला सुभाष चन्द्र बोस इंडियन नेशनल आर्मी में एक रंगरूट के पद पर भर्ती हुई थी| उसके बाद रामा रंगून और बर्मा में रानी झाँसी रेजिमेंट की दूसरी लेफ्टिनेंट बनी थी|
18. हाल ही में साहित्य के नोबल पुरस्कार से किसे सम्मानित किया गया है?
साहित्य के नोबल पुरस्कार से ब्रिटिश उपन्यासकार काजुओ इशिगुरो को सम्मानित किया गया है| इनके दो उपन्यास 1982 का ‘ए पेल व्यू ऑफ हिल्स’ और 1986 का ‘एन आर्टिस्ट ऑफ फ्लोटिंग वर्ल्ड’ द्वितीय विश्व युद्ध के कुछ साल बाद के नागासाकी पर ही आधारित थे। इन्हें मैन बुकर पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है|
19. पोप जॉन पॉल द्वितीय व्हाइट हाउस कब पहुंचे थे?
पोप जॉन पॉल द्वितीय व्हाइट हाउस 6 अक्टूबर 1979 में पहुंचे थे| यह पहला मौका था जब सर्वोच्च ईसाई धर्मगुरु अमेरिकी राष्ट्रपति भवन गए थे| उस समय अमेरिका के राष्ट्रपति जिम कार्टर थे| अभी तक तीन पोप ने ही अमेरिकी राष्ट्रपति भवन की यात्रा की है| पोप बेनेडिक्ट दूसरे तथा पोप फ्रांसिस व्हाइट हाउस पहुँचने वाले तीसरे पोप है| पोप जॉन पॉल द्वितीय की एक झलक पाने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति भवन के बाहर 6,000 लोग इकट्ठा हुए थे|
20. अन्तर्राष्ट्रीय अनुवाद दिवस कब मनाया जाता है?
अन्तर्राष्ट्रीय अनुवाद दिवस प्रतिवर्ष 30 सितंबर को मनाया जाता है| यह दिवस सेंट जेरोम के पर्व पर मनाया जाता है, बाइबिल अनुवादक को अनुवादकों के संरक्षक संत माना जाता है| इस वर्ष का अन्तर्राष्ट्रीय अनुवाद का विषय “अनुवाद और विविधता” रखा गया है|

21. हाल ही में अरूणाचल प्रदेश के राज्यपाल के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल के रूप में बी.डी. मिश्र को नियुक्त किया गया है| मिश्र एनएसजी कमांडो भी रह चुके है| बी.डी. मिश्रा चीन-भारत युद्ध, 1971 में मुक्ति संग्राम और पाकिस्तान के साथ 1965 की युद्ध में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं| इन्होनें नागालैंड में 1963 -1964 में नागा विद्रोह आंदोलन से निपटने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी| बी.डी. मिश्रा ने 1993 में अमृतसर में भारतीय एयरलाइन्स के विमान की हाइजैकिंग के सफल बचाव अभियान में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी| इस विमान में क्रू मेंबर्स समेत कुल 124 लोगों का रेस्क्यू किया गया था|
22. हाल ही में बिहार के राज्यपाल के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
बिहार के राज्यपाल के रूप में सत्यपाल मलिक को नियुक्त किया गया है| मलिक कई अहम पार्लियामेंट कमेटी के सदस्य और अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं| मलिक दो बार राज्यसभा सांसद और एक बार लोकसभा सांसद तथा यूपी विधानसभा सदस्य भी रह चुके है| मलिक केंद्रीय राज्यमंत्री (संसदीय और पर्यटन मंत्री) भी रह चुके है|
23. “वेटलैंड” क्या है?
“वेटलैंड” जटिल पारिस्थितिक प्रणालियां है, जिनमें अंतर्देशीय, तटीय और समुद्रीय प्राकृतिकवास की व्यापक श्रृंखला शामिल होती है| इनमें नम और शुष्क दोनों वातावरण की विशेषताएं पाई जाती हैं और ये अपनी उत्पत्ति, भौगोलिक स्थिति, जल वैज्ञानिक व्यवस्थाओं और अध:स्तर के आधार पर व्यापक विविधता को भी दर्शाती हैं| इनमें बाढ़ वाले मैदान, दलदल, मछली के तालाब, ज्वार की दलदल और मानव निर्मित आर्द्रभूमि शामिल हैं|
24. अपर्णा कुमार कौन है?
अपर्णा कुमार उत्तर प्रदेश की आईपीएस अधिकारी है| हाल ही में इन्होनें हिमालय की चोटी मनास्लु का सफलतापूर्वक पर्वतारोहण किया है| अपर्णा ऐसा करने वाली भारतीय महिला है| माउंट मनास्लु दुनिया की आठवीं सबसे ऊँची पर्वत चोटी है| अपर्णा माउंट एवरेस्ट भी फतह कर चुकी है| अपर्णा 7 महाद्वीपों में से 6 महाद्वीपों की सबसे ऊँची पर्वत चोटियों पर फतह हासिल कर चुकी है|
25. आंग सांग सू ची कौन है?
आंग सांग सू ची म्यामार की नेता है| हाल ही में आंग सान सू ची को दिया गया “सिटी ऑफ़ ऑक्सफ़ोर्ड” सम्मान वापस ले लिया गया है| इनसे यह सम्मान रोहिंग्या मुसलमानों की दुर्दशा पर उनके द्वारा समुचित कदम नही उठाने के कारण वापस लिया गया है| आंग सान सू ची को यह सम्मान लोकतंत्र के लिए लंबे संघर्ष करने को लेकर वर्ष 1997 में दिया गया था|
26. हाल ही में टीचिंग इनोवेशन पुरस्कार से किसे सम्मानित किया गया है?
टीचिंग इनोवेशन पुरस्कार से प्रो. पीसी नारायण को सम्मानित किया गया है| नारायण को यह पुरस्कार शिक्षक केन्द्रित क्लासरूम को विधार्थी केन्द्रित बनाने ऑनलाइन लर्निंग टेक्निक अपनाने के लिए दिया गया है| इन्होनें विधार्थियों के लिए 120 से ज्यादा विडियो बनाए है|
27. हाल ही में बॉस जीपी चैंपियनशिप किसने जीती है?
बॉस जीपी चैंपियनशिप महावीर रघुनाथन ने जीती है| महावीर फ़ॉर्मूला क्लास की यह यूरोपियन रेसिंग चैम्पियनशिप जीतने वाले पहले भारतीय रेसर है| पीएस रेसिंग टीम के महावीर 263 अंकों के साथ पहले स्थान पर ,ऑस्ट्रेलिया के जॉन लेडरमेयर 247 अंको के साथ दुसरे स्थान पर तथा इटली के सल्वातोर डि प्लानो 243 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहे|
28. हाल ही में ‘धम्मचक्र प्रवर्तन दिवस” कहाँ मनाया जा रहा है?
‘धम्मचक्र प्रवर्तन दिवस” नागपुर में मनाया जा रहा है| यह भारतीय बौद्धों का एक प्रमुख त्यौहार है| यह त्यौहार बौद्ध अनुयायी इकट्ठा होकर प्रतिवर्ष विजयादशमी के दिन नागपुर में दिक्षाभूमि में मनाते है| इस दिन बोधिसत्व डॉ. बाबासाहेब अम्बेडकर ने अपने अनुयायियों के साथ बौद्ध धर्म अपनाया था| डॉ. अम्बेडकर ने जहां बौद्ध धम्म की दीक्षा ली उस भूमि को आज दिक्षाभूमि के नाम से जाना जाता है|
29. पश्चिम बंगाल में चक्रवाती तूफान कब आया था?
पश्चिम बंगाल में चक्रवाती तूफान 5 अक्टूबर 1864 में आया था| इस तूफान में 60 हजार लोगों की मृत्यु हो गई थी।इस तूफान के जाने के बाद हजारों जानें संक्रमण के कारण चली गई थी। बंगाल की खाड़ी में उठे इस तूफान से पूरा शहर और बंदरगाह तबाह हो गए थे। इसके बाद 1865 में देश में पहली बार समुद्री तूफानों के लिए चेतावनी सिस्टम बनाया गया था। कलकत्ता चेतावनी देने वाला पहला बंदरगाह है।
30. दुनिया का सबसे लंबा फ्लोटिंग वॉकवे कहाँ पर स्थित है?
दुनिया का सबसे लंबा फ्लोटिंग वॉकवे चीन के प्रांत गुइज के होंगशुई रिवर पार्क में स्थित है| यह बटरफ्लाई की शेप का वॉकवे 13.3 एकड़ में बना है। वॉकवे में दो लाख 22 हजार प्लास्टिक के इंटरलॉकिंग ब्लॉक्स हैं। हर वर्ग फीट के क्षेत्र में चार ब्लॉक लगे हैं जो 350 किलो तक का वजन उठा सकते हैं। गिनीज रिकॉर्ड ने इसे सबसे लंबा फ्लोटिंग वॉकवे घोषित किया है। वॉकवे एरिया में बोटेनिकल गार्डन भी बनाया गया है। हाल ही में फ्लोटिंग वॉकवे को टूरिस्टस के लिए खोला गया है|
ADMISSION OPEN -> Special Foundation Batch for All Banking Exams, Starts from: 8 July| Regular Live Classes Running on Safalta360 App. Download Now | For more infomation contact us on these numbers - 9828710134 , 9982234596 .

TOP COURSES

Courses offered by Us

Boss

BANKING

SBI/IBPS/RRB PO,Clerk,SO level Exams

Boss

SSC

WBSSC/CHSL/CGL /CPO/MTS etc..

Boss

RAILWAYS

NTPC/GROUP D/ ALP/JE etc..

Boss

TEACHING

REET/Super TET/ UTET/CTET/KVS /NVS etc..