डेली करंट अफेयर्स : 12 मई 2017 (1)


1. हाल ही में चाय बोर्ड के अध्यक्ष के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
चाय बोर्ड के अध्यक्ष के रूप में असम के प्रसिद्ध चाय बागान के मालिक कमल बेजबोराह को नियुक्त क्या गया है| बेजबोराह चाय बोर्ड के पहले गैर आईएएस चेयरमैन है| भारत चाय बोर्ड भारत की एक एजेंसी है, जो कि खेती, प्रंसस्करण और घरेलू व्यापार के साथ-साथ भारत के चाय के निर्यात को बढ़ावा देने के लिए स्थापित किया गया है| चाय बोर्ड का मुख्यालय कोलकाता में स्थित है|

2. हाल ही में किस कंपनी ने भारत में ‘एक्सप्रेस वाई-फाई की शुरुआत की है?

भारत में ‘एक्सप्रेस वाई-फाई की शुरुआत सोशल मिडिया नेटवर्क कंपनी फेसबुक ने की है| इसके तहत कंपनी देश के ग्रामीण इलाकों में उपभोक्ताओं को सार्वजानिक हॉटस्पॉट के जरिए इंटरनेट सुविधा देगी|

3. भारत ने इजराइल के साथ मिलकर अपना पहला निजी छोटे हथियार निर्माण का संयंत्र कहाँ पर खोला है?


भारत ने इजराइल के साथ मिलकर अपना पहला निजी छोटे हथियार निर्माण का संयंत्र मध्य प्रदेश के मलानपुर में खोला है| इस संयंत्र में 95 राईफल, गैल स्नाइपर, तेवर राइफल, नेगेव लाइट मशीन गन और ऐसे राइफल जो टेवर के सामान है, लेकिन कम उन्नत है, जैसे हथियारों का निर्माण किया जायेगा|

4. लीला सेठ कौन थी?

लीला सेठ भारत के किसी भी हाईकोर्ट की पहली महिला चीफ जस्टिस थी| लीला सेठ निर्भया हत्याकांड के बाद बलात्कार से जुड़े कानूनों को नई शक्ल देने के लिए बनी जस्टिस वर्मा कमेटी की तीन सदस्यों में शामिल रहीं थीं। लीला सेठ 1978 में दिल्ली हाईकोर्ट की जज तथा1991 में हिमाचल प्रदेश की पहली महिला चीफ जस्टिस नियुक्त की गई थी| हाल ही में इनका निधन हो गया है|

5. विन्सटन चर्चिल कौन थे?

विन्सटन चर्चिल प्रसिद्ध कूटनीतिज्ञ और प्रखर वक्ता तथा इतिहासकार, लेखक और कलाकार भी थे| चर्चिल द्वितीय विश्वयुद्ध के समय इंग्लैंड के प्रधानमंत्री थे| इंग्लैंड के प्रधामंत्री बनने से पहले चर्चिल गृह मंत्रालय में व्यापार बोर्ड के अध्यक्ष पद भी कार्य कर चुके थे| विन्सटन चर्चिल एकमात्र ऐसे प्रधानमंत्री थे, जिन्हें नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

6. हाल ही में 2017 एशियन पुरस्कार से किसे सम्मानित किया गया है?

2017 एशियन पुरस्कार से भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर को सम्मानित किया गया है| यह पुरस्कार वैश्विक स्तर पर एशियाई समुदाय के विभिन्न क्षेत्रों में हस्तियों को उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए दिया जाता है|

7. हाल ही में सुल्तान अजलान शाह कप का ख़िताब किसने जीता है?

सुल्तान अजलान शाह कप का ख़िताब ग्रेट ब्रिटेन ने जीता है| सुल्तान अजलान शाह कप के फाइनल मुकाबले में ग्रेट ब्रिटेन ने ऑस्ट्रेलिया को 4-3 से हराकर यह ख़िताब जीता है| ग्रेट ब्रिटेन ने इससे पहले 1994 में यह टूर्नामेंट जीता था|

8. लंदन में पहला थियेटर कब खोला गया था?

लंदन में पहला थियेटर 1663 में खोला गया था| इस थियेटर का नाम “रॉयल” रखा गया था| इस थियेटर को रॉयल डूरी लेन के नाम से भी जाना जाता था|

9. बड़े फ्रंट व्हील वाली साइकल का निर्माण कब किया गया था?

बड़े फ्रंट व्हील वाली साइकल का निर्माण 19वीं सदी में किया गया था| एक बड़े फ्रंट व्हील वाली साइकल का निर्माण ब्रिटिश इंजिनियर जेम्स स्टारले ने किया था| विक्टोरियन युग की इन साइकिलों से ही साइकिल रेस की शुरुआत हुई थी।

10. हिदिरलिज उत्सव कहाँ पर मनाया जा रहा है?

हिदिरलिज उत्सव तुर्की के एदिर्न नामक शहर में मनाया जा रहा है| हिदिरलिज उत्सव प्रतिवर्ष 5 और 6 मई को मनाया जाता है| इस उत्सव में लोग रात को तुंका नदी पर इकट्ठा होकर आग जलाकर नाचते-गाते हैं। अगले दिन सुबह सभी लोग नदी के पानी से चेहरे धोते हैं और एक पेड़ पर रिबन बांधकर अपनी इच्छाएं लिखते हैं।
ADMISSION OPEN -> Special Foundation Batch for All Banking Exams, Starts from: 1 March| Timing: 10:00 AM | Regular Live Classes Running on Safalta360 App. Download Now | For more infomation contact us on these numbers - 9828710134 , 9982234596 .

TOP COURSES

Courses offered by Us

Boss

BANKING

SBI/IBPS/RRB PO,Clerk,SO level Exams

Boss

SSC

WBSSC/CHSL/CGL /CPO/MTS etc..

Boss

RAILWAYS

NTPC/GROUP D/ ALP/JE etc..

Boss

TEACHING

REET/Super TET/ UTET/CTET/KVS /NVS etc..