डेली करेंट अफेयर्स : 01-05-2017


1. हाल ही में कहाँ पर बच्चों के मुस्लिम नाम रखने पर रोक लगाई गई है? 
चीन के शिनजियांग प्रांत में बच्चों के इस्लाम, कुरान, मक्का, जिहाद, इमाम, सद्दाम, हज और मदीना जैसे मुस्लिम नाम रखने पर रोक लगाई गई है| अगर कोई इन नामों की सूची में किसी बच्चे का नाम रखता है, उसे राज्य द्वारा मिलने वाली सुविधाओं का लाभ नही दिया जायेगा| शिनजियांग प्रांत अल्पसंख्यक उइगर मुस्लिम समुदाय का सबसे बड़ा निवास स्थल माना जाता है| शिनजियांग क्षेत्र में करीब एक करोड़ मुस्लिम रहते है| 

2. सुपर प्रेशर बलून क्या है? 
सुपर प्रेशर बलून एक फुटबॉल के स्टेडियम के आकर एक गुब्बारा है| हाल ही में इसे न्यूजीलैंड से सफलतापूर्वक प्रक्षेपित किया गया है| यह गुब्बारा तारामंडल से आने वाली कॉस्मिक किरणों के पृथ्वी के वातावरण में प्रवेश करते ही उनका पता लगाने में मदद करेगी| यह गुब्बारा दक्षिणी गोलार्ध में 33.5 किमी की ऊंचाई पर स्थित रहेगा| 

3. हाना हतीब कौन है? 

हाना हतीब इजरायल की मुस्लिम शरीया अदालत में मुसलमानों के लिए बने पर्सनल लॉ पर फैसले सुनाती हैं। हाना हतीब इजरायल में मुस्लिम शरिया कोर्ट में न्यायाधीश के रूप नियुक्त की जाने वाली पहली महिला है| 

4. शोभा नेहरू कौन थी? 
शोभा नेहरू नेहरु परिवार की पहली विदेशी बहू थी| शोभा नेहरु के पति ब्रज कुमार नेहरु थे| ब्रज कुमार नेहरु पूर्व जम्मू-कश्मीर के राजदूत और गुजरात के गवर्नर रह चुके थे| शोभा नेहरु का शादी से पहले नाम मगदोलना फ्रीडमैन था| हाल ही इनका निधन हो गया है| 

5. अंतराष्ट्रीय दारा शिकोह सम्मेंलन कहाँ पर आयोजित किया जा रहा है? 
अंतराष्ट्रीय दारा शिकोह सम्मेंलन का आयोजन दिल्ली में किया जा रहा है| इस अंतराष्ट्रीय सम्मेलन का उद्देश्य दारा शिकोह द्वारा हिंदुत्व और इस्लाम के आध्यात्मिक एकत्रीकरण के बारे में दिए गए योगदान को दर्शाना है| इस सम्मेलन के आयोजन भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद (आईसीसीआर) द्वारा किया जाता है| 

6. हाल ही में लिबरेशन डे कहाँ पर मनाया जा रहा है? 
लिबरेशन डे इटली की राजधानी रोम में मनाया जा रहा है| लिबरेशन डे प्रतिवर्ष 25 अप्रैल को मनाया जाता है| यह दिन द्वितीय युद्ध के दौरान इटली में जारी गृहयुद्ध और नाजियों के शासन के खात्मे के जश्न के रूप में मनाया जाता है| 

7. हाल ही में सेंट जॉर्ज डे फेस्टिवल कहाँ पर मनाया जा रहा है? 
सेंट जॉर्ज डे फेस्टिवल स्पेन के बार्सिलोना में मनाया जा रहा है| यह फेस्टिवल संत जॉर्ज की याद में मनाया जाता है| इस फेस्टिवल में लोग गुलाब और किताबें पकड़कर तस्वीरें खिंचवाते है| इसलिए इस दिन को डे ऑफ़ रोज और डे ऑफ़ बुक भी कहा जाता है| 

8. युनिस खान का संबंध किस खेल से है? 
युनिस खान का संबंध क्रिकेट से है| युनिस खान पाकिस्तान टीम के दिग्गज बल्लेबाज है| हाल ही में इन्होने टेस्ट क्रिकेट कैरियर के 10,000 रन पूरे कर लिए है| युनिस खान टेस्ट क्रिकेट में 10,000 रन पूरे करने वाले एकमात्र पाकिस्तानी खिलाडी है| इनके बाद पाकिस्तान के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों में पाकिस्तान टीम के पूर्व कप्तान जावेद मियादाद है,इन्होने टेस्ट क्रिकेट में 8832 रन बनाये है| 

9. हाल ही में एशियन ग्रां प्री में स्वर्ण पदक किसने जीता है? 
एशियन ग्रां प्री में भारतीय शॉट पुट खिलाडी मनप्रीत कौर ने स्वर्ण पदक जीता है| मनप्रीत ने 18.86 मीटर तक शॉट पुट फेंककर राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया है| इससे पहले मनप्रीत कौर ने 2015 में 17.96 मीटर शॉट फेंककर राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया था| 

10. बोधि वृक्ष कहाँ पर स्थित है? 
बोधि वृक्ष बिहार के गया जिले में महाबोधि मंदिर में स्थित एक पीपल का वृक्ष है| बोधिवृक्ष (पीपल का वह वृक्ष जिसके नीच बोधि वृक्ष गौतम बुद्ध को ज्ञान प्राप्त हुआ था) जो बोधगया में स्थित है| बोधि वृक्ष की टहनियों को सम्राट अशोक ने अपने पुत्र महेन्द्र व पुत्री संघमित्रा को देकर श्रीलंका में बौद्ध धर्म का प्रचार करने के लिए भेजा था|
ADMISSION OPEN -> Special Foundation Batch for All Banking Exams, Starts from: 10 May| Timing: 09:30 AM | Regular Live Classes Running on Safalta360 App. Download Now | For more infomation contact us on these numbers - 9828710134 , 9982234596 .

TOP COURSES

Courses offered by Us

Boss

BANKING

SBI/IBPS/RRB PO,Clerk,SO level Exams

Boss

SSC

WBSSC/CHSL/CGL /CPO/MTS etc..

Boss

RAILWAYS

NTPC/GROUP D/ ALP/JE etc..

Boss

TEACHING

REET/Super TET/ UTET/CTET/KVS /NVS etc..