डेली करेंट अफेयर्स : 01-05-2017 (2)


1. हाल ही में सीआरपीएफ के महानिदेशक के रूप में किसे नियुक्त किया गया है? 
सीआरपीएफ के महानिदेशक के रूप राजीव भटनागर को नियुक्त किया गया है| राजीव भटनागर 1983 बैच के आईपीएस अधिकारी है| वर्तमान में भटनागर नारकोटिक्सश कंट्रोल ब्यू रो के डायरेक्ट र जनरल पद पर कार्यरत थे। वे इससे पहले सेंट्रल इंडस्ट्रियल सिक्योंरिटी फोर्स (सीआईएसएफ) में भी अपनी सेवाएं दे चुके है। 

2. हाल ही में इंडो-तिब्बेतन बॉर्डर पुलिस (आईटीबीपी) के महानिदेशक के रूप में किसे नियुक्त किया गया है? 
इंडो-तिब्बैतन बॉर्डर पुलिस (आईटीबीपी) के महानिदेशक के रूप में आरके पंचनंदा को नियुक्त किया गया है| पंचनंदा 1983 बैच के पश्चिम बंगाल कैडर के आइपीएस अधिकारी है| वर्तमान में पंचनंदा राष्ट्रीय आपदा बल के महानिदेशक के पद पर कार्यरत है| 

3. मान कौर कौन है? 

मान कौर 100 आयु वर्ग में दौड़ने वाली दुनिया की पहली महिला है| हाल ही में मना कौर ने वर्ल्ड मास्टर्स गेम्स में 200 मीटर गोल्ड मैडल जीता है| इन्होनें 100 मीटर की रेस में गोल्ड मेडल जीता था| इन्होनें शॉट पुट में 2.1 मीटर तक गोला फेंककर गोल्ड जीता था| 

4. विनोद खन्ना किस लोकसभा क्षेत्र से सांसद थे? 
विनोद खन्ना पंजाब के गुरदासपुर क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के सांसद थे| विनोद खन्ना प्रसिद्ध भारतीय सिनेमा के अभिनेता थे| हाल ही में इनका निधन हो गया है| 

5. मिस टीन यूनिवर्स क्या है? 
मिस टीन यूनिवर्स एक सौंदर्य प्रतियोगिता है, जिसमे विश्वभर से प्रतिभागी हिस्सा लेते है| इस प्रतियोगिता में 15 से 19 वर्ष की किशोरियां भाग लेती है| इस प्रतियोगिता में किशोरियों की शारीरिक सुंदरता, व्यक्तित्व, प्रतिभा एवं बुद्धिमता की जांच की जाती है| हाल ही में भारत की सृष्टी कौर को टीन यूनिवर्स चुना गया है| 

6. हाल ही में भारत का सबसे लंबा पुल कहाँ पर बनाया गया है? 
भारत का सबसे लंबा पुल ढोला-सादिया असम में बनाया गया है| इस पुल का निर्माण ब्रह्मपुत्र नदी की सहायक लोहित नदी पर किया गया है| यह पुल असम और अरुणाचल प्रदेश से जुड़ा है| इस पुल की लम्बाई 9.15 किलोमीटर है| 

7. पोलैंड में यातना शिविर कब बनाया गया था? 
पोलैंड में यातना शिविर 27 अप्रैल 1940 को बनाया गया था| इस शिविर को आउश्वित्स के नाम से जाना जाता था| आउश्वित्स के दरवाजे पर ‘आरबाइट माख्ट फ्राई’ लिखा गया था, जिसका अर्थ है ‘मेहनत आजाद करती है।’ इस यातना शिविर में करीब 11 लाख बंदियों को मारा गया था| इन कैदियों में ज्यादातर कैदी यहूदी थे| 

8. हाल ही में क्वींस एंटरप्राइज 2017 पुरस्कार से किसे सम्मानित किया गया है?
क्वींस एंटरप्राइज 2017 पुरस्कार से भारतीय फ़ूड प्रोसेसिंग व्यापारी युसूफ अली एमए को सम्मानित किया गया है| उन्हें यह पुरस्कार इंग्लैंड के व्यापार में अहम योगदान के लिए दिया गया है| 

9. विश्व मलेरिया दिवस कब मनाया जाता है? 
विश्व मलेरिया दिवस प्रतिवर्ष 25 अप्रैल को मनाया जाता है| यह दिवस मलेरिया की रोकथाम और नियंत्रण के लिए निरंतर निवेश और निरंतर राजनितिक प्रतिबद्धता की आवश्यकता को उजागर करता है| इस वर्ष का विश्व मलेरिया दिवस का विषय ” End Malaria for Good” रखा गया है| 

10. विश्व बौद्धिक दिवस कब मनाया जाता है?
विश्व बौद्धिक दिवस प्रतिवर्ष 26 अप्रैल को मनाया जाता है| यह दिवस नवाचार और रचनात्मक को बढ़ावा देने में बौद्धिक अधिकारों (पेटेंट, ट्रेडमार्क, औधोगिक डिज़ाइन, कॉपीराइट) की भूमिका के बारे में जागरूकता फ़ैलाने के उद्देश्य से मनाया जाता है| इस वर्ष विश्व बौद्धिक दिवस का विषय “इनोवेशन-इम्प्रूविंग लाइव्स (Innovation-Improving Lives) रखा गया है|
ADMISSION OPEN -> Special Foundation Batch for All Banking Exams, Starts from: 10 May| Timing: 09:30 AM | Regular Live Classes Running on Safalta360 App. Download Now | For more infomation contact us on these numbers - 9828710134 , 9982234596 .

TOP COURSES

Courses offered by Us

Boss

BANKING

SBI/IBPS/RRB PO,Clerk,SO level Exams

Boss

SSC

WBSSC/CHSL/CGL /CPO/MTS etc..

Boss

RAILWAYS

NTPC/GROUP D/ ALP/JE etc..

Boss

TEACHING

REET/Super TET/ UTET/CTET/KVS /NVS etc..