Current Affairs (Hindi) :


1. ऑपरेशन दुर्गा क्या है? 
हाल ही में हरियाणा सरकार द्वारा महिलाओं के साथ होने वाली छेड़छाड़ को रोकने के लिए ऑपरेशन दुर्गा शुरू किया गया है| ऑपरेशन दुर्गा दस्ता राज्य में मनचलों के खिलाफ करवाई करेगा| ऑपरेशन दुर्गा में 9 महिला सब इंस्पेक्टर, 14 महिला एएसआई, 6 महिला हेड कांस्टेबल और 13 महिला कांस्टेबल को शामिल किया गया है| ऑपरेशन दुर्गा दस्ते का गठन उत्तर प्रदेश में शुरू किये गए एंटी रोमियो दस्ते को देखते हुए किया गया है|
2. हाल ही में सयुंक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (यूएनडीपी) के प्रमुख के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
सयुंक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (यूएनडीपी) के प्रमुख के रूप मेंजर्मनी के एशिम स्टेनर को नियुक्त किया गया है| यूएनडीपी गरीबी को कम करने, सामाजिक विकास में सुधर लेन और महिला सशक्तिकरण को प्रोत्साहित करने का कार्य करता है| इससे पहले एशिम स्टेनर संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम में कार्यरत थे तथा केन्या के यूएन कार्यालय का नेतृत्व कर चुके है|
3. हाल ही में ग्लोबल मेडिकल मिशन हॉल ऑफ़ फेम में किसे शामिल किया गया है? 
ग्लोबल मेडिकल मिशन हॉल ऑफ़ फेम में भारतीय मूल के अमेरिकी डॉक्टर वदरेवू राजू को शामिल किया गया है| वदरेवू राजू को यह सम्मान विश्व के उस हिस्से में नेत्रहीनता के उन्मूलन के प्रयासों के लिए दिया गया है, जिसमे गरीबी एवं अच्छी चिकित्सा सुविधा तक पंहुचाने का नितांत अभाव है| 
4. ‘सुरक्षा’ नामक मोबाइल ऐप किस राज्य में शुरू किया गया है?
कर्नाटक में महिलाओं की सुरक्षा के लिए ‘सुरक्षा’ नामक मोबाइल ऐप शुरू किया गया है| इस मोबाइल ऐप को लांच करने का उद्देश्य आपातकाल में महिलाओं की सुरक्षा और सहायता करना है| इस मोबाइल ऐप में दो और नंबरों को पंजीकृत करने का विकल्प है, जिन्हें उपयोगकर्ता आपातकाल के दौरान सूचित करना चाहता है|
5. “मदर ऑफ़ ऑल बॉम्ब” क्या है? 
“मदर ऑफ़ ऑल बॉम्ब” अमेरिका का सबसे बड़ा गैर-परमाणु बम है| यह बम 21, 000 पाउंड (9,797 किलो) वजनी है| “मदर ऑफ़ ऑल बॉम्ब” को सबसे बड़ा एयर ब्लास्ट माना जाता है| इस बम का निर्माण संयुक्त राज्य अमेरिका की सने के लिए अल्बर्ट एल वीमोर्ट्स द्वारा किया गया है| इस बम को जीपीएस से नियंत्रित किया जा सकता है| हाल ही में “मदर ऑफ़ ऑल बॉम्ब” को पाकिस्तानी सीमा के पास पूर्वी अफ़ग़ानिस्तान में इस्लामिक स्टेट सुरंग परिसर में गिराया गया है|
6. गोदान उपन्यास के लेखक कौन है?
गोदान उपन्यास के लेखक प्रेमचंद है| इस उपन्यास में भारतीय ग्राम समाज एवं परिवेश का सजीव चित्रण दिखाया गया है। गोदान ग्राम्य जीवन और कृषि संस्कृति का महाकाव्य है। इसमें प्रगतिवाद, गांधीवाद और मार्क्सवाद (साम्यवाद) का पूर्ण परिप्रेक्ष्य में चित्रण किया गया है।
7. शीला अब्दुस सलाम कौन थी? 
शीला अब्दुस सलाम अमेरिका की पहली मुस्लिम महिला जज थी| अब्दुस सलाम ‘स्टेट कोर्ट ऑफ़ अपील्स’ के सात जजों में से एक थी| शीला अब्दुस सलाम ने सुप्रीम कोर्ट के ‘फर्स्ट अपीलेट डिवीज़न’ में सहायक जज तथा मैनहैटन में स्टेट सुप्रीम कोर्ट में जस्टिस के पद पर कार्य कर चुकी थी| हाल ही में इनका निधन हो गया है|
8. पेरिस-रोउबेक्स साइक्लिंग रेस किसने जीती है?
पेरिस-रोउबेक्स साइक्लिंग रेस बेल्जियम के ग्रेग वान ने जीती है| पेरिस-रोउबेक्स साइक्लिंग रेस को ‘हेल ऑफ़ नॉर्थ’ के नाम से जाना जाता है| यह एक दिवसीय रेस फ्रांस में शुरू होकर बेल्जियम में ख़त्म होती है| यह रेस दो देशों की सीमाओं को जोडती है| इस रेस के चैंपियन को पत्थर की ट्रॉफी दी जाती है| इस रेस में साइक्लिस्ट को छोटे-छोटे पत्थर, कीचड़ पार करने होते हैं 
9. राष्ट्रीय सुरक्षित मातृत्व दिवस कब मनाया जाता है? 
राष्ट्रीय सुरक्षित मातृत्व दिवस प्रतिवर्ष 11 अप्रैल को मनाया जाता है| इस दिवस को मनाने का उद्देश्य गर्भवती और दूध पिलाने वाली महिलाओं के स्वास्थ्य की उचित देखभाल और प्रसव के बारे में जागरूकता पैदा करना है| 
10. विश्व होम्योपैथी दिवस कब मनाया जाता है? 
विश्व होम्योपैथी दिवस प्रतिवर्ष 10 अप्रैल को मनाया जाता है| विश्व होम्योपैथी दिवस होम्योपैथी के संस्थापक, क्रिश्चियन फ्रेडरिक सैमुअल हैनमैन, जो कि एक जर्मन चिकित्सक, महान विद्वान, भाषाविद और प्रसिद्ध वैज्ञानिक की याद में मनाया जाता है|
ADMISSION OPEN -> Special Foundation Batch for All Banking Exams, Starts from: 8 July| Regular Live Classes Running on Safalta360 App. Download Now | For more infomation contact us on these numbers - 9828710134 , 9982234596 .

TOP COURSES

Courses offered by Us

Boss

BANKING

SBI/IBPS/RRB PO,Clerk,SO level Exams

Boss

SSC

WBSSC/CHSL/CGL /CPO/MTS etc..

Boss

RAILWAYS

NTPC/GROUP D/ ALP/JE etc..

Boss

TEACHING

REET/Super TET/ UTET/CTET/KVS /NVS etc..