Current Affairs Hindi

-> 
देश के कई हिस्सों में आज नववर्ष की धूम है। असमपश्चिम बंगालकेरल और तमिलनाडु में आज नववर्ष मनाया जा रहा है।
असम में यह दिन रोंगली बिहू के रूप में मनाया जाता है।
 पूरे असम में रोंगाली बिहू का त्योहार पूरे उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। शाम को बिहू नृत्य का आयोजन किया जाएगा। रोंगाली बिहू के अवसर पर औरतें  लाड़ूपीठा जैसे पकवान बनाते हैं। असम के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहितमुख्यमंत्री सर्बानन्द सोनोवाल ने रोंगली बिहू के अवसर पर लोगों को शुभकामनाएं दी है।

->   

     राष्ट्र आज डॉक्टर बी आर आम्बेडकर की 126वीं जयंती मना रहा है। आज सुबह संसद भवन परिसर में बाबा साहेब की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी। भारतीय संविधान के निर्माता डॉक्टर आम्बेडकर का जन्म 14 अप्रैल 1891 को मध्यप्रदेश के महू में हुआ था। महू का नाम अब डॉक्टर आम्बेडकर नगर है। बाबा साहेब भारत के पहले विधि मंत्री भी थे।
  इस अवसर पर प्रधानमंत्री एक अन्य कार्यक्रम में दो विशेष स्मारक डाक टिकट जारी करेंगे। एक डाक टिकट में दीक्षा भूमि तथा दूसरे में भगवान गौतम बुद्ध और बाबा साहेब आम्बेडकर के चित्र होंगे।
  इसके साथ ही भीम ऐप्के साथ जोड़कर व्यापारियों के लिए आधार परिचय व्यवस्था से संबंधित नई प्रणाली का आरंभ होगा। जिससे केवल आधार क्रमांक को लेकर भुगतान करना संभव होगा। भीम ऐप्प के माध्यम से भुगतान करने वाले ग्राहकों को बोनस तथा व्यापारियों को संबंधित व्यवहारों पर कैसबैक सुविधा देने का प्रावधान इसमें होगासाथ ही इस 100वें तथा अंतिम डिजिधन मेले में भाग्यशाली ग्राहक एवं डिजिधन व्यापार योजना में घोषित विजेताओं को पुरस्कार भी दिए जाएंगे। प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत महाराष्ट्र में विभिन्न जगहों पर बनाए जाने वाले निवासी संकुल निर्माण परियोजनाओं का भूमि पूजन श्री मोदी के कर-कमलों द्वारा होगा। 


-> भारत ने इस वर्ष मार्च में 29 अरब 23 करोड़ डॉलर की चीज़ों का निर्यात किया। यह पिछले वर्ष की इसी अवधि के मुकाबले 27.6 प्रतिशत अधिक है। पेट्रोलियमवस्त्रअभियांत्रिकी उत्पादरत्न और आभूषण जैसे क्षेत्रों में जबर्दस्त प्रदर्शन के कारण निर्यात बढ़ा।
वित्त वर्ष 2016-17 के दौरान निर्यात में 4.71 प्रतिशत की वृद्धि हुई और 274 अरब 64 करोड़ डॉलर का निर्यात हुआ। वर्ष 2015-16 में262 अरब 3 करोड़ डॉलर का निर्यात हुआ।

ADMISSION OPEN -> Special Foundation Batch for All Banking Exams, Starts from: 8 July| Regular Live Classes Running on Safalta360 App. Download Now | For more infomation contact us on these numbers - 9828710134 , 9982234596 .

TOP COURSES

Courses offered by Us

Boss

BANKING

SBI/IBPS/RRB PO,Clerk,SO level Exams

Boss

SSC

WBSSC/CHSL/CGL /CPO/MTS etc..

Boss

RAILWAYS

NTPC/GROUP D/ ALP/JE etc..

Boss

TEACHING

REET/Super TET/ UTET/CTET/KVS /NVS etc..