Current Affairs : 22 Dec 2021

रक्षा

  • BIMSTEC समूह के सदस्य देशों के लिए 'PANEX-21' नामक एक मानवीय सहायता और आपदा राहत अभ्यास 21 दिसंबर 2021 को _____ स्थित कॉलेज ऑफ मिलिट्री इंजीनियरिंग में आयोजित किया गया - पुणे, महाराष्ट्र
  • _____ द्वारा अपनी तरह की नई स्वदेशी मल्टी-टेरेन आर्टिलरी गन 155-बीआर (MArG 155 - BR) बंदूक विकसित की गई है - भारत फोर्ज लिमिटेड, पुणे

अर्थव्यवस्था

  • नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) ने '________' नाम से एक नई कॉर्पोरेट प्रशासन पहल का आरंभ किया है, जिसे एक्सचेंज में सूचीबद्ध कंपनियां स्वेच्छा से अपना सकती हैं - NSE प्राइम

अंतरराष्ट्रीय

  • भारत के नीति आयोग का अटल इनोवेशन मिशन (AIM) और _____ ने अपने महत्वाकांक्षी अभिनव कृषि-तकनीकी कार्यक्रम के लिए अपना पहला ‘एग्रीटेक चैलेंज कॉहोर्ट’ का आरंभ किया है, जिसका उद्देश्य पूरे एशिया और अफ्रीका के छोटे किसानों को महामारी के बाद की चुनौतियों का समाधान करने में मदद करना है - संयुक्त राष्ट्र पूंजी विकास कोष (UNCDF)

राष्ट्रीय

  • _____ ने 20 दिसंबर 2021 को संयुक्त राष्ट्र विश्व खाद्य कार्यक्रम (WFP) के साथ एक आशय पत्र पर हस्ताक्षर किए, जो भारत में जौ अनाज को मुख्यधारा में लाने और जलवायु अनुकूल कृषि को मजबूत करने पर ध्यान केंद्रित करेगा - नीति आयोग
  • भारत का सबसे बड़ा ‘ड्रोन शो’ कार्यक्रम ______ में 20 दिसंबर 2021 को अमृत महोत्सव श्रृंखला के भाग के रूप में आयोजित किया गया था - लखनऊ, उत्तर प्रदेश
  • _____ (संस्कृति मंत्रालय के अंतर्गत एक स्वायत्त संगठन) अपनी 'सार्वजनिक पुस्तकालयों को सहायता की मिलान योजनाओं' के अंतर्गत सार्वजनिक पुस्तकालयों को वित्तीय सहायता प्रदान करता है - राजा राममोहन राय लाइब्रेरी फाउंडेशन (कोलकाता)
  • _____ ‘पुस्तकालय योजना पर राष्ट्रीय अभियान’ संचालित करता है - केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय
  • छह सार्वजनिक पुस्तकालय जो संस्कृति मंत्रालय के अधीन कार्य कर रहे हैं - राष्ट्रीय पुस्तकालय (कोलकाता), केंद्रीय संदर्भ पुस्तकालय (कोलकाता), केंद्रीय सचिवालय पुस्तकालय (नई दिल्ली), दिल्ली सार्वजनिक पुस्तकालय, खुदा बख्श ओरिएंटल सार्वजनिक पुस्तकालय (पटना) और रामपुर रजा पुस्तकालय (रामपुर)

राज्य विशेष

  • जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल, मनोज सिन्हा ने AICTE के ______ नामक व्यक्तिगत और संस्थागत आनंद सूचकांक ऐप का विमोचन किया - "युवर वन लाइफ (YOL)"
  • _____ ने 20 दिसंबर 2021 को 'प्रोजेक्ट अभय' की शुरुवात की, जो लड़कियों की सुरक्षा के लिए पुलिस बल और एक गैर सरकारी संगठन की संयुक्त पहल है - दिल्ली पुलिस

ज्ञान-विज्ञान

  • रबर मण्डल (भारत) के अंतर्गत ________ ने पारंपरिक विधि के स्थान पर शीट रबर को 24 घंटे में सुखाने की एक विधि विकसित की है, जिसे वर्तमान में चार से पांच दिन लगते हैं - भारतीय रबड़ अनुसंधान संस्थान (RRII)

सामान्य ज्ञान

  • E9 देश - बांग्लादेश, ब्राजील, चीन, मिस्र, भारत, इंडोनेशिया, मैक्सिको, नाइजीरिया और पाकिस्तान
  • शिक्षा प्रणालियों में तेजी से बदलाव लाकर ‘सतत विकास लक्ष्य 4 (SDG 4)’ कार्यसूची की पुनर्प्राप्ति में तेजी लाने और आगे बढ़ाना, यह ______ का उद्देश्य है - E9 पहल
  • निरस्त्रीकरण सम्मेलन (Conference on Disarmament) - गठन: वर्ष 1984; मुख्यालय: जिनेवा, स्विट्जरलैंड; सदस्य: 65
  • रासायनिक हथियार निषेध संगठन (Organisation for the Prohibition of Chemical Weapons - OPCW) - गठन: 29 अप्रैल 1997; मुख्यालय: हेग, नीदरलैंड; सदस्य: 193
  • परंपरागत हथियारों और दोहरे उपयोग वाले वस्तु और प्रौद्योगिकी के निर्यात पर नियंत्रण के लिए वासेनार व्यवस्था - स्थापना: 12 जुलाई 1996; सचिवालय: वियना, ऑस्ट्रिया
  • भारतीय परमाणु परीक्षण के बाद, परमाणु आपूर्तिकर्ता समूह (NSG) की स्थापना - मई 1974
  • परमाणु अप्रसार संधि (NPT) - हस्ताक्षर: 1 जुलाई 1968; प्रभावी: 5 मार्च 1970; पक्ष: 190
  • ऑस्ट्रेलिया समूह (रासायनिक और जैविक हथियारों के प्रसार को नियंत्रित करने के लिए) - स्थापना: वर्ष 1985; पक्ष: 43
  • मिसाइल प्रौद्योगिकी नियंत्रण व्यवस्था (MTCR) - स्थापना: वर्ष 1987; पक्ष: 35
ADMISSION OPEN -> Special Foundation Batch for All Banking Exams, Starts from: 1 March| Timing: 10:00 AM | Regular Live Classes Running on Safalta360 App. Download Now | For more infomation contact us on these numbers - 9828710134 , 9982234596 .

TOP COURSES

Courses offered by Us

Boss

BANKING

SBI/IBPS/RRB PO,Clerk,SO level Exams

Boss

SSC

WBSSC/CHSL/CGL /CPO/MTS etc..

Boss

RAILWAYS

NTPC/GROUP D/ ALP/JE etc..

Boss

TEACHING

REET/Super TET/ UTET/CTET/KVS /NVS etc..