Current Affairs : 13-10-2021

महत्वपूर्ण दिवस

  • वर्ष 2021 के ‘अंतरराष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण दिवस’ (13 अक्टूबर) का विषय - "विकासशील देशों के लिए उनके आपदा जोखिम और आपदा नुकसान को कम करने के लिए अंतरराष्ट्रीय सहयोग"

पर्यावरण

  • ‘सिसाडा’ कीटक की नयी प्रजाति जो नागा हिल्स (नागालैंड) में पाई गयी - प्लेटोमिया कोहिमेन्सिस
  • "_____" नाम दिये गये नये "ब्लू होल या समुद्री सिंकहोल्स" की खोज अल धफरा के पास समुद्र में की गयी है और यह लगभग 200 मीटर चौड़ा और लगभग 12 मीटर गहरा है - अबू धाबी ब्लू होल

अंतरराष्ट्रीय

  • ‘गुट निरपेक्ष आंदोलन (NAM) शिखर सम्मेलन’ 11 अक्टूबर और 12 अक्टूबर 2021 को ______ में सर्बिया और अजरबैजान द्वारा सह-आयोजित किया गया - बेलग्रेड (सर्बियाई राजधानी)
  • _____ सरकार ने विश्व की पहली राष्ट्रीय बाल मानसिक स्वास्थ्य और भलाई रणनीति का शुभारंभ किया - ऑस्ट्रेलिया
  • अधिक कलात्मक सहयोग के माध्यम से भारत-ब्रिटेन द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के लिए ब्रिटिश काउंसिल द्वारा घोषित कार्यक्रम - 'इंडिया-यूके टुगेदर 2022' कार्यक्रम

राष्ट्रीय

  • भारत सरकार ने _____ को 'महारत्न' का दर्जा दिया, जो विद्युत मंत्रालय के प्रशासनिक नियंत्रण के अंतर्गत सबसे बड़ी अंवसंरचना वित्त कंपनी है – विद्युत वित्त निगम लिमिटेड (PFC / पावर फाइनेंस कॉर्पोरेशन)

व्यक्ति विशेष

  • दो साल की अवधि के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नये सलाहकार - अमित खरे
  • वर्ल्ड ओडिशा सोसाइटी (WOS) के नये अध्यक्ष - किशोर द्विबेदी
  • केन्द्रीय पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के नये सचिव - एम रविचंद्रन

राज्य विशेष

  • 11 अक्टूबर 2021 को, ____ सरकार ने सरकारी विद्यालयों के छात्रों के लिए 'देश के मेंटर' कार्यक्रम शुरू किया - दिल्ली
  • _____ के मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह ने 'सीएम दा हैसी' नामक ऐसा मंच शुरू किया जिसके माध्यम से मुख्यमंत्री तक नागरिक सीधे अपनी शिकायतें भेज सकते हैं - मणिपुर
  • जम्मू और कश्मीर केंद्रशासित प्रदेश का पहला पर्यटन गांव - पंचारी (उधमपुर जिला)
  • 11 अक्टूबर 2021 को, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने ____ में आयोजित एक कार्यक्रम में 'अन्न महोत्सव' का उद्घाटन किया, जिसमें उन्होंने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के अंतर्गत मुफ्त राशन वितरित किया - नलबाड़ी

सामान्य ज्ञान

  • सस्टेनेबल एनर्जी फॉर ऑल (SEforALL) – स्थापना: वर्ष 2011; मुख्यालय: वियना, ऑस्ट्रिया
  • अक्षय ऊर्जा एवं ऊर्जा दक्षता भागीदारी (REEEP) - स्थापना: वर्ष 2002; मुख्यालय: वियना, ऑस्ट्रिया
  • अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा संस्था (IAEA) - स्थापना: 29 जुलाई 1957; मुख्यालय: वियना, ऑस्ट्रिया
  • परमाणु ऊर्जा संस्था (NEA) - स्थापना: 1 फरवरी 1958; सचिवालय: पेरिस, फ्रांस; सदस्य: 33
  • विश्व परमाणु संचालक संघ (WANO) - स्थापना: 15 मई 1989; मुख्यालय: लंदन, ब्रिटेन
ADMISSION OPEN -> Special Foundation Batch for All Banking Exams, Starts from: 1 March| Timing: 10:00 AM | Regular Live Classes Running on Safalta360 App. Download Now | For more infomation contact us on these numbers - 9828710134 , 9982234596 .

TOP COURSES

Courses offered by Us

Boss

BANKING

SBI/IBPS/RRB PO,Clerk,SO level Exams

Boss

SSC

WBSSC/CHSL/CGL /CPO/MTS etc..

Boss

RAILWAYS

NTPC/GROUP D/ ALP/JE etc..

Boss

TEACHING

REET/Super TET/ UTET/CTET/KVS /NVS etc..