Current Affairs : 11-06-2021

महत्वपूर्ण दिन

  • वर्ष 2021 के विश्व महासागर दिवस (8 जून) के लिए विषय - "द ओशन: लाइफ एण्ड लाइवलीहुड"

रक्षा

  • 07 जून 2021 से नौसेना ऑपरेशन्स के महानिदेशक - वाइस एडमिरल राजेश पेंढारकर

अंतरराष्ट्रीय

  • ____ ने फॅमिली डीएनए के माध्यम से लापता व्यक्तियों की पहचान करने में पुलिस की मदद करने के लिए "आई-फॅमिलिया" (I-Familia) नामक एक नया वैश्विक डेटाबेस का विमोचन किया - अंतरराष्ट्रीय आपराधिक पुलिस संगठन (इंटरपोल)
  • अंतरराष्ट्रीय आपातकालीन औषधि महासंघ की 20वीं वार्षिक बैठक, आपातकालीन औषधि विषयक अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन (ICEM) 8 जून से 12 जून 2021 तक की अवधि में आयोजित की जाएगी, जो विश्व स्तर पर ____द्वारा समन्वित है - संयुक्त अरब अमीरात (UAE)

राष्ट्रीय

  • केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय द्वारा स्वीकृति दिए गए ‘राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए परफॉरमेंस ग्रेडिंग इंडेक्स (PGI) 2019-20’ के अनुसार, ____ को 2019-20 के लिए उच्चतम ग्रेड (ए++) प्राप्त हुआ है - पंजाब, चंडीगढ़, तमिलनाडु, अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह तथा केरल
  • चार महत्वपूर्ण प्राकृतिक संसाधनों - वायु, जल, वन और मृदा - को मौद्रिक मूल्य प्रदान करने वाला देश का पहला राज्य, जिसका अर्थ है कि इन प्राकृतिक संसाधनों की गुणवत्ता और मात्रा राज्य के सकल पर्यावरण उत्पाद (GEP) का निर्धारण करेगी जो राज्य के सकल घरेलू उत्पाद (GDP) के मूल्यांकन में उपयोग किया जाएगा - उत्तराखंड
  • 67 वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार 2021 में फीचर फिल्म श्रेणी में पर्यावरण संरक्षण विषयक सर्वश्रेष्ठ फिल्म का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार 'स्वर्ण कमल' का विजेता - 'वॉटर ब्यूरियल' (शांतनु सेन द्वारा निर्देशित)
  • _______ गुजरात में GIFT सिटी में भारत का पहला अंतरराष्ट्रीय समुद्री सेवा क्लस्टर स्थापित करेगा - गुजरात मैरीटाइम बोर्ड
  • प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने _____ में ‘ई-100 मार्गदर्शक परियोजना का शुभारंभ किया, जिसका उद्देश्य पूरे देश में इथेनॉल के उत्पादन और वितरण के लिए एक नेटवर्क स्थापित करना है - पुणे, महाराष्ट्र

क्रीडा

  • लीड्स में वर्ल्ड ट्रायथलॉन सीरीज़ इवेंट 2021 में पुरुषों की दौड़ के विजेता - एलेक्स यी (ब्रिटेन)
  • वर्ल्ड ट्रायथलॉन सीरीज़ इवेंट 2021 में महिलाओं की दौड़ की विजेता - माया किंग्मा (नीदरलैंड)

राज्य विशेष

  • 348 वां शिव राज्याभिषेक दिवस ________ में रायगढ़ किले पर मनाया गया, जहां छत्रपति शिवाजी महाराज को 6 जून 1674 को मराठा साम्राज्य के छत्रपति के रूप में मुकुट पहनाया गया था - महाराष्ट्र
  • तमिलनाडु सरकार के अधीन राज्य विकास नीति परिषद के नए उपाध्यक्ष - जे. जयरंजन (अर्थशास्त्री)
  • अयोध्या मस्जिद-अस्पताल परियोजना का नाम प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी और क्रांतिकारी ____ के नाम पर रखा जाएगा - मौलवी अहमदुल्ला शाह फैजाबादी
  • बढ़ते औद्योगिक वायु प्रदूषण की समस्या पर समाधान निकालने के लिए, ____ सरकार ने उत्सर्जन व्यापार योजना (ETS) का उपयोग करने के लिए अब्दुल लतीफ जमील पॉवर्टी एक्शन लैब (J-PAL) साउथ एशिया और शिकागो विश्वविद्यालय स्थित ऊर्जा नीति संस्थान (EPIC इंडिया) के साथ साझेदारी की घोषणा की - पंजाब

ज्ञान-विज्ञान

  • ________ के वैज्ञानिकों ने एक ‘पशु जैव सुरक्षा स्तर 3 प्रयोगशाला’ (ABSL3) की स्थापना की है – इंस्टिट्यूट ऑफ लाइफ साइंसेस, भुवनेश्वर
  • स्वच्छ औद्योगिक प्रक्रियाओं की बढ़ती मांग को पूरा करने के उद्देश्य से भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के अंतर्गत स्वायत्त संगठन _____ में भारतीय वैज्ञानिकों ने ‘माइक्रो-आर्क ऑक्सीकरण (MAO)’ नामक एक पर्यावरण-अनुकूल प्रक्रिया विकसित की है, जो वायुयान निर्माण, वस्त्र उद्योग और मोटर वाहन निर्माण कार्यों में व्यापक रूप से उपयोग की जाने वाली उच्च क्षमता वाली एल्युमिनियम मिश्र धातुओं को क्षरण से बचा सकती है - अंतरराष्ट्रीय पाउडर धातुकर्म और नई सामग्री उन्नत अनुसंधान केंद्र (ARCI)
  • विश्व का सबसे तेज AI सुपरकंप्यूटर, जो अमेरिका के नेशनल एनर्जी रिसर्च साइंटिफिक कंप्यूटिंग सेंटर (NERSC) द्वारा तैयार किया गया है - "पर्लमटर" सुपरकंप्यूटर

सामान्य ज्ञान

  • संयुक्त राष्ट्र चार्टर - अपनाया: 26 जून 1945; प्रभावी: 24 अक्टूबर 1945
  • वाणिज्यदूतीय संबंध विषयक विएना सम्मेलन - अपनाया: 24 अप्रैल 1963; प्रभावी: 19 मार्च 1967
  • विशेष अभियान विषयक सम्मेलन (न्यूयॉर्क सम्मेलन) - अपनाया: 8 दिसंबर 1969; प्रभावी: 21 जून 1985
  • राज्यों एवं उनकी संपत्ति की न्यायिक प्रतिरक्षा विषयक संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन, अपनाया गया वह दिवस - 2 दिसंबर 2004
  • नरसंहार अपराध रोकथाम और सजा विषयक सम्मेलन - अपनाया: 9 दिसंबर 1948; प्रभावी: 12 जनवरी 1951
  • नस्लीय भेदभाव के सभी रूपों के उन्मूलन विषयक अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन - अपनाया: 7 मार्च 1966; प्रभावी: 4 जनवरी 1969
ADMISSION OPEN -> Special Foundation Batch for All Banking Exams, Starts from: 1 March| Timing: 10:00 AM | Regular Live Classes Running on Safalta360 App. Download Now | For more infomation contact us on these numbers - 9828710134 , 9982234596 .

TOP COURSES

Courses offered by Us

Boss

BANKING

SBI/IBPS/RRB PO,Clerk,SO level Exams

Boss

SSC

WBSSC/CHSL/CGL /CPO/MTS etc..

Boss

RAILWAYS

NTPC/GROUP D/ ALP/JE etc..

Boss

TEACHING

REET/Super TET/ UTET/CTET/KVS /NVS etc..