एडमिरल करमबीर सिंह भारतीय नौसेना के 24 वें प्रमुख

एडमिरल करमबीर सिंह ने 31 मई 2019 को भारतीय नौसेना के 24 वें प्रमुख के रूप में पदभार ग्रहण किया, वह ऐसे पहले हेलिकॉप्टर पायलट हैं जो बल का संचालन करेंगे।
शीर्ष पद पर नियुक्ति से पहले सिंह विशाखापत्तनम में पूर्वी नौसेना कमान के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग इन चीज (एफओसी-इन-सी) थे।

उन्होंने निवर्तमान नौसेना अध्यक्ष एडमिरल सुनील लांबा से कमान ली है, करीब चार दशक के उत्कृष्ट कॅरियर के बाद लांबा सेवानिवृत्त हो गये हैं।
फिलहाल नौसेना में करीब 132 जहाज, 220 विमान और 15 पनडुब्बियां हैं।
एडमिरल सिंह के इस पर नवंबर 2021 तक बने रहने की संभावना है।
करमबीर सिंह
नौसेना की कमान संभालने से पहले एडमिरल करमबीर सिंह पूर्वी नौसैनिक कमान के प्रमुख थे। उन्होंने खड़कवासला स्थित राष्ट्रीय रक्षा अकादमी से पढ़ाई की है। वे भारतीय नौसेना में जुलाई-1980 में शामिल हुए थे। दो साल बाद ही 1982 में हेलीकॉप्टर पायलट के तौर पर उन्हें पहली उपलब्धि मिली। इसके बाद उन्होंने चेतक और कामोव जैसे हेलीकॉप्टर उड़ाए।
वे रक्षा सेवा स्टाफ कॉलेज, वेलिंगटन, कॉलेज ऑफ नेवल वारफेयर, मुंबई से स्नातक हैं। उन्‍होंने इन दोनों संस्थानों में निर्देशन स्टाफ के रूप में कार्य किया है।
अपनी 39 साल की नौकरी में वे भारतीय तटरक्षक बल के जहाज की कमान संभालने सहित अन्य कई अहम ज़िम्मेदारियां संभाल चुके हैं।
ADMISSION OPEN -> Special Foundation Batch for All Banking Exams, Starts from: 1 March| Timing: 10:00 AM | Regular Live Classes Running on Safalta360 App. Download Now | For more infomation contact us on these numbers - 9828710134 , 9982234596 .

TOP COURSES

Courses offered by Us

Boss

BANKING

SBI/IBPS/RRB PO,Clerk,SO level Exams

Boss

SSC

WBSSC/CHSL/CGL /CPO/MTS etc..

Boss

RAILWAYS

NTPC/GROUP D/ ALP/JE etc..

Boss

TEACHING

REET/Super TET/ UTET/CTET/KVS /NVS etc..