भारत की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को 100 मोस्ट इन्फ़्लुएन्शिअल इन यूनाइटेड किंगडम-इंडिया रिलेशंस : सेलेब्रेटिंग वीमेन लिस्ट में शामिल किया गया है। इस सूची में ब्रिटेन राज्य रक्षा सचिव पैनी मोरडोंट को भी शामिल किया गया है।
इस सूची में यूनाइटेड किंगडम में भारत की उच्चायुक्त रुचि घनश्याम भी शामिल हैं।
इस सूची को यूनाइटेड किंगडम के गृह सचिव साजिद जाविद द्वारा लन्दन में हाउस ऑफ़ पार्लियामेंट में इंडिया डे के अवसर पर लांच किया गया।
इस लांच के साथ ही यूनाइटेड किंगडम-इंडिया वीक की शुरुआत भी हुई। इस सप्ताह के दौरान दोनों देशों के बीच व्यापार व निवेश के विभिन्न सत्रों का आयोजन किया जायेगा।
इस सूची में निर्मला सीतारमण के अतिरिक्त प्रीती पटेल तथा सैंडी वर्मा (यूनाइटेड किंगडम में भारतीय मूल की सांसद), गुरिंदर चड्ढा (फिल्ममेकर), जिया मोदी तथा पल्लवी श्रॉफ (भारतीय लॉ फर्म की मुखिया), सुनीता रेड्डी (अपोलो हॉस्पिटल की मैनेजिंग डायरेक्टर) तथा देबजानी घोष (नैसकॉम की अध्यक्ष) शामिल हैं।