भारत में FDI का तीसरा सबसे बड़ा स्रोत बना नीदरलैंड

नीदरलैंड अब भारत में तीसरा सबसे बड़ा विदेशी प्रत्यक्ष निवेशक है। 2017-18 के दौरान नीदरलैंड भारत में तीसरा सबसे बड़ा प्रत्यक्ष विदेशी निवेशक बन गया है, उसका निवेश लगभग 2.67 बिलियन डॉलर रहा है।
2017 में 12.8 बिलियन डॉलर के निवेश के साथ, सिंगापुर के बाद भारतीय कंपनियों द्वारा विदेशी निवेश के लिए नीदरलैंड भी दूसरा सबसे बड़ा गंतव्य था।

इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस (आईएसबी), हैदराबाद और हैदराबाद में नीदरलैंड बिजनेस सपोर्ट ऑफिस ने संयुक्त रूप से नीदरलैंड के राष्ट्रीय दिवस समारोह के संबंध में 'व्यापार और प्रौद्योगिकी पर डच-इंडिया संवाद' का आयोजन किया।
इस वार्ता का उद्देश्य भारत और नीदरलैंड के बीच तेजी से तकनीकी परिवर्तनों के समय में व्यापार साझेदारी को मजबूत करना था।
2017-18 के दौरान, द्विपक्षीय व्यापार 8.77 बिलियन डॉलर से ऊपर रहा, जबकि नीदरलैंड को भारतीय निर्यात 14.7 प्रतिशत की दर से बढ़ा, आयात 18.2 प्रतिशत बढ़ा।

श्री वेदांत देसिकन की 750वीं जयंती के उपलक्ष्य में डाक टिकट जारी
उपराष्ट्रपति एम वैंकेया नायडू ने 13वी शताब्दी के वैष्णव सम्प्रदाय के प्रमुख गुरु दार्शनिक एवं कवि वेदांत श्री वेदांत देसिकन की 750वीं जयंती के उपलक्ष्य में डाक टिकट जारी किए।
इनका दूसरा नाम वेंकटनाथ था।
डाक टिकट जारी करने का उद्देश्य सिर्फ वेदांत देसिकन को श्रद्धांजलि देना नहीं है बल्कि इसका उद्देश्य युवा पीढ़ी को उनके नक्सेकदम पर चलने के लिए प्रोत्साहित करना है।
वेदांत देसिकन सिर्फ आध्यात्मिक गुरु नहीं थे, बल्कि वो बहुमुखी प्रतिभा वाले व्यक्तित्व भी थे।
ADMISSION OPEN -> Special Foundation Batch for All Banking Exams, Starts from: 1 March| Timing: 10:00 AM | Regular Live Classes Running on Safalta360 App. Download Now | For more infomation contact us on these numbers - 9828710134 , 9982234596 .

TOP COURSES

Courses offered by Us

Boss

BANKING

SBI/IBPS/RRB PO,Clerk,SO level Exams

Boss

SSC

WBSSC/CHSL/CGL /CPO/MTS etc..

Boss

RAILWAYS

NTPC/GROUP D/ ALP/JE etc..

Boss

TEACHING

REET/Super TET/ UTET/CTET/KVS /NVS etc..