Current Affairs Quiz


1. अमेठी लोकसभा सीट से राहुल गांधी को हराकर निम्नलिखित में से किसने जीत दर्ज की है?
a.    मनोज कुमार सोनी
b.    सुषमा स्वराज
c.    साध्वी प्रज्ञा ठाकुर
d.    स्मृति ईरानी

2. निम्नलिखित में से किसने लोकसभा चुनाव 2019 में बिहार के बेगुसराय सीट से जीत दर्ज की है?
a.    गोपाल जी यादव
b.    गिरिराज सिंह
c.    रवि शंकर प्रसाद
d.    दिनेश चन्द्र यादव

3. मध्य प्रदेश की किस सीट पर बीजेपी के नेता कृष्णपाल सिंह ने कांग्रेस के नेता ज्योतिराव सिंधिया को हराकर चुनाव जीता है?
a.    गुना
b.    ग्वालियर
c.    मोरेना
d.    भोपाल

4. आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री का क्या नाम है जिन्होंने 23 मई 2019 को सीएम पद से इस्तीफा दे दिया?
a.    वाई॰ एस॰ राजशेखर रेड्डी
b.    एन॰टी॰ रमाराव
c.    चंद्रबाबू नायडू
d.    एन॰ किरण कुमार रेड्डी

5. लोकसभा चुनाव 2019 के नतीजों में भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश की कुल 80 सीटों में से कितनी सीटों पर जीत दर्ज की है?
a.    52
b.    59
c.    62
d.    70

6. किस देश के रहने वाले गोपाल श्रेष्ठ 23 मई 2019 को दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने वाले पहले एचआईवी संक्रमित व्यक्ति बन गए?
a.    नेपाल
b.    भारत
c.    बांग्लादेश
d.    मालदीव

7. भारतीय वायुसेना की पहली फाइटर पायलट का क्या नाम है जिन्होंने हाल ही में अपनी ट्रेनिंग का पहला चरण पूरा किया है?
a.    रश्मि श्रीवास्तव
b.    भावना कांत
c.    अंबिका पाल
d.    देविका सरन

8. निम्नलिखित में से किस भारतीय कम्पनी ने इतिहास रचते हुए विश्व की तीसरी सबसे बड़ी कम्पनी होने का कीर्तिमान स्थापित किया है?
a.    इनफ़ोसिस
b.    विप्रो
c.    टीसीएस
d.    महिंद्रा 

9. किस भारतीय राजनयिक को हाल ही में जापान के दूसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ऑर्डर ऑफ़ द राइजिंग सन’ के लिए नामित किया गया है?
a.    रवीश कुमार
b.    अरविन्द जोशी
c.    विपिन मलिक
d.    श्याम सरन

10. निम्नलिखित में से किस भारतीय शांति सैनिक को मरणोपरांत डैग हैमरसोल्ड मेडल दिया गया है?
a.    जितेंद्र कुमार
b.    अरुण कुमार
c.    विजेंद्र कुमार
d.    सचिन बंसल


उत्तर:

1. d. स्मृति ईरानी
विवरण: केंद्रीय मंत्री और बीजेपी प्रत्याशी स्मृति ईरानी ने अमेठी संसदीय सीट से कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को हरा दिया है. स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी को 55120 वोटों से हराया.
    
2. b. गिरिराज सिंह
विवरण: बीजेपी उम्मीदवार गिरिराज सिंह ने बेगूसराय लोकसभा सीट पर जीत दर्ज की है. उन्होंने कन्हैया कुमार (CPI) को 4.22 लाख मतों के अंतर से हराया.

3. a. गुना
विवरण: मध्य प्रदेश की गुना लोकसभा सीट से चार बार सांसद रहे कांग्रेस के दिग्गज नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया को करारी हार मिली है. भाजपा प्रत्याशी कृष्णपाल सिंह ने ज्योतिरादित्य सिंधिया को 125549 वोट से हरा दिया है.

4. c. चंद्रबाबू नायडू
विवरण: आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने 23 मई 2019 को सीएम पद से इस्तीफा दे दिया. मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने अपना इस्तीफा राज्यपाल को सौंप दिया है.

5. c. 62
विवरण: उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों में से बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए को 64 सीटें मिली हैं, जिसमें से 62 सीटें बीजेपी और 2 अन्य दल के हिस्से आईं. वहीं, सपा ने 5 और बसपा ने 10 सीटों पर जीत हासिल की जबकि कांग्रेस केवल 1 सीट पर विजयी रही.

6. a. नेपाल
विवरण: नेपाल के रहने वाले गोपाल श्रेष्ठ 23 मई 2019 को दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने वाले पहले एचआईवी संक्रमित व्यक्ति बन गए. नेपाल की राष्ट्रीय फुटबाल टीम के खिलाड़ी रह चुके श्रेष्ठ ने यह उपलब्धि अपने दूसरे प्रयास में हासिल की.

7. b. भावना कांत
विवरण: भारतीय वायुसेना की पहली फाइटर पायलट भावना कांत ने हाल ही में अपनी ट्रेनिंग का पहला चरण पूरा किया है. अब वे दिन के वक्त युद्ध के लिए सेना में भाग ले सकती हैं.

8. c. टीसीएस
विवरण: प्रोद्योगिकी सेवाएं प्रदान करने वाली कंपनी टीएसएस (TCS) ने एक और इतिहास रच दिया है. अमेरिकी कंपनी DXC टेक्नोलॉजी को आमदनी के मामले में पीछे छोड़ते हुए दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी कंपनी बन गई है. पिछले वित्त वर्ष में TCS की आय 2090 करोड़ डॉलर (करीब 1,46,300 करोड़ रुपये) हो गई है.

9. d. श्याम सरन
विवरण: पूर्व विदेश सचिव श्याम सरन को हाल ही में जापान के दूसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ऑर्डर ऑफ़ द राइजिंग सन’ के लिए नामित किया गया है.

10. a. जितेन्द्र कुमार
विवरण: भारतीय शांति सैनिक जितेंद्र कुमार को मरणोपरांत डैग हैमरसोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया है. संयुक्त राष्ट्र द्वारा 119 सैनिकों को इस मेडल द्वारा सम्मानित किया गया है. यह उन सैनिकों को दिया जाता है जिन्होंने संयुक्त राष्ट्र के शांति अभियानों में अदम्य साहस का परिचय दिया हो.
ADMISSION OPEN -> Special Foundation Batch for All Banking Exams, Starts from: 1 March| Timing: 10:00 AM | Regular Live Classes Running on Safalta360 App. Download Now | For more infomation contact us on these numbers - 9828710134 , 9982234596 .

TOP COURSES

Courses offered by Us

Boss

BANKING

SBI/IBPS/RRB PO,Clerk,SO level Exams

Boss

SSC

WBSSC/CHSL/CGL /CPO/MTS etc..

Boss

RAILWAYS

NTPC/GROUP D/ ALP/JE etc..

Boss

TEACHING

REET/Super TET/ UTET/CTET/KVS /NVS etc..