Current Affairs Quiz

1. हाल ही में किस बैंक द्वारा देश में इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए ग्रीन कार लोन जारी किये जाने की घोषणा की गई है?
a.    एसबीआई
b.    येस बैंक
c.    एचडीएफसी
d.    सेन्ट्रल बैंक




2. हाल ही में किस मुस्लिम बहुल देश ने हिंदू पिता, मुस्लिम मां की बेटी को जन्म प्रमाणपत्र दिया है?
a.    पाकिस्तान
b.    कुवैत
c.    अफगानिस्तान
d.    यूएई


3. हाल ही में किस देश में मानव के सबसे प्राचीन पैरों के निशान खोजे जाने का दावा किया गया है?
a.    अमेरिका
b.    चिली
c.    ब्राज़ील
d.    मेक्सिको


4. नेपाल ने हाल ही में माउंट एवरेस्ट से कितनी मात्रा में कचरा एकत्रित किया है?
a.    2000 किलोग्राम
b.    3000 किलोग्राम
c.    4000 किलोग्राम
d.    5000 किलोग्राम


5. भारत में हाल ही में किस जगह पर बोधिसत्वा की 1700 वर्ष पुरानी मूर्ति की खोज की गई है? 
a.    हरियाणा
b.    तमिलनाडु
c.    तेलंगाना
d.    महाराष्ट्र


6. चीन और किस देश ने अंतरिक्ष में संभावनाएं तलाशने को लेकर एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं?
a.    पाकिस्तान
b.    नेपाल
c.    भारत
d.    रूस


7. निम्न में से किस खिलाड़ी ने 29 अप्रैल 2019 को टेबल टेनिस विश्व रैंकिंग में शीर्ष 25 में जगह बनाने वाले पहले भारतीय बने?
a.    अंचत शरत कमल
b.    जी साथियान
c.    मौमा दास
d.    अंकिता दास


8. किस देश ने धमाकों के बाद सोशल मीडिया पर लगे प्रतिबंध को हटाया है?
a.    नेपाल
b.    भूटान
c.    श्रीलंका
d.    चीन


9. किस मंत्रालय ने एक आरटीआई के जवाब में बताया है कि साल 2009 से जनवरी 2019 तक नक्सल-रोधी अभियानों में सुरक्षाबलों के 1,125 जवान शहीद हुए?
a.    गृह मंत्रालय
b.    रेल मंत्रालय
c.    रक्षा मंत्रालय
d.    इनमें से कोई नहीं


10. किस आईआईटी के अनुसंधानकर्ताओं ने भारती लिपि के लिए सरल ओसीआर सिस्टम विकसित किया?
a.    आईआईटी कानपुर
b.    आईआईटी दिल्ली
c.    आईआईटी मद्रास
d.    आईआईटी खड़गपुर


उत्तर:

1. a. एसबीआई
विवरण
: देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने 'ग्रीन कार लोन' की शुरुआत की है. बैंक ने इसकी दरें सामान्य ऑटो लोन के मुकाबले 0.20 फीसदी कम तय की है.
    
2. d. यूएई
विवरण:
 संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) सरकार ने प्रवासियों के लिए शादी के नियमों से इतर भारत के एक हिंदू व्यक्ति और मुस्लिम महिला की बेटी को जन्म प्रमाणपत्र दे दिया है.

3. b. चिली
विवरण:
 यह एक पैर का निशान है और वो भी 15,600 साल पुराना है. चिली में इसे खोजा गया है. शोधकर्ताओं के अनुसार, यह अमेरिका में पाया गया सबसे पुराना पैर का निशान माना जा रहा है.

4. b. 3000 किलोग्राम
विवरण:
 नेपाल में 14 अप्रैल से शुरू हुए महत्वकांक्षी सफाई अभियान के तहत माउंट एवरेस्ट से करीब 3,000 किलोग्राम ठोस कचरा हटाया गया है. इस अभियान का लक्ष्य विश्व की सबसे ऊंची चोटी से कचरे को हटाना है.

5. c. तेलंगाना
विवरण:
 खोजकर्ताओं ने हाल ही में तेलंगाना स्थित पानिगिरी में बोधिसत्वा की 1700 वर्ष पुरानी मूर्ति की खोज की है. माना जा रहा है कि यह इक्ष्वाकु के शासन के दौरान की है.

6. a. पाकिस्तान 
विवरण:
 पाकिस्तान चीन और पाकिस्तान ने अंतरिक्ष में संभावनाएं तलाशने को लेकर एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं. इससे सदाबहार दोस्तों के बीच अंतरिक्ष विज्ञान सहयोग में नए दौर की शुरुआत हो गई है.

7. b. जी साथियान
विवरण:
 भारत के जी साथियान 29 अप्रैल 2019 को टेबल टेनिस विश्व रैंकिंग में शीर्ष 25 में जगह बनाने वाले पहले भारतीय बने. आईटीटीएफ की ओर से जारी ताजा रैंकिंग में साथियान चार स्थान के फायदे से 24वें पायदान पर पहुंच गए हैं.

8. c. श्रीलंका
विवरण:
 ईस्टर के मौके पर हुए सिलसिलेवार धमाके के बाद अफवाह फैलने से रोकने के लिए सोशल मीडिया पर लगाए गए प्रतिबंध को श्रीलंका ने अब हटा लिया है. 

9. a. गृह मंत्रालय
विवरण:
 गृह मंत्रालय ने एक आरटीआई के जवाब में बताया है कि साल 2009 से जनवरी 2019 तक नक्सल-रोधी अभियानों में सुरक्षाबलों के 1,125 जवान शहीद हुए.

10. c. आईआईटी मद्रास
विवरण: 
आईआईटी मद्रास के अनुसंधानकर्ताओं ने भारती लिपि के लिए सरल ओसीआर सिस्टम विकसित किया. इस प्रणाली के द्वारा भारती स्क्रिप्ट में लिखे गये दस्तावेजों को कंप्यूटर द्वारा पढ़ा जा सकता है.
ADMISSION OPEN -> Special Foundation Batch for All Banking Exams, Starts from: 1 March| Timing: 10:00 AM | Regular Live Classes Running on Safalta360 App. Download Now | For more infomation contact us on these numbers - 9828710134 , 9982234596 .

TOP COURSES

Courses offered by Us

Boss

BANKING

SBI/IBPS/RRB PO,Clerk,SO level Exams

Boss

SSC

WBSSC/CHSL/CGL /CPO/MTS etc..

Boss

RAILWAYS

NTPC/GROUP D/ ALP/JE etc..

Boss

TEACHING

REET/Super TET/ UTET/CTET/KVS /NVS etc..