मोदी कैबिनेट 2.0: जानें मंत्रियों के विभागों की पूरी लिस्ट

पीएम मोदी के नए कैबिनेट में मंत्रियों के विभागों का एलान हो गया है. अमित शाह को गृह मंत्री बनाया गया है.
पीएम मोदी के नए कैबिनेट में मंत्रियों के विभागों का घोषणा हो गया है. कैबिनेट, राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार और राज्यमंत्रियों के विभागों की घोषणा कर दी गई है. मोदी सरकार के इस मंत्रिमंडल में बड़ा बदलाव हुआ है.

इस नये सरकार में राजनाथ सिंह की जगह अमित शाह गृहमंत्री होंगे और राजनाथ सिंह को रक्षा मंत्रालय का पदभार दिया गया है. इसके साथ ही विदेश सचिव रहे एस जयशंकर को विदेश मंत्रालय का पद और रक्षा मंत्री रहीं निर्मला सीतारमण को वित्त मंत्रालय की कमान दी गई है. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग, परमाणु ऊर्जा एवं महत्वपूर्ण नीति से जुड़े मुद्दों वाले विभाग अपने पास रखे हैं. इन विभागों में अंतरिक्ष विभाग भी शामिल है.

शपथ लेने वाले नरेंद्र मोदी सहित 25 कैबिनेट मंत्री:

मंत्रियों का नाम
मंत्रियों के विभाग
नरेंद्र मोदी
प्रधानमंत्री के पद के साथ कार्मिक, जन शिकायत और पेंशन, परमाणु ऊर्जा, अंतरिक्ष मंत्रालय
राजनाथ सिंह
रक्षा मंत्रालय
अमित शाह
गृह मंत्रालय
नितिन गडकरी
सड़क परिवहन एवं राजमार्ग और सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय
सदानंद गौड़ा
रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय
निर्मला सीतारमण
वित्त एवं कॉरपोरेट मामलों का मंत्रालय
राम विलास पासवान
उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय
नरेंद्र सिंह तोमर
कृषि एवं किसान कल्याण, ग्रामीण विकास और पंचायती राज मंत्रालय
रविशंकर प्रसाद
कानून एवं न्याय, संचार और इलेक्ट्रानिक एवं सूचना मंत्रालय
हरसिमरत कौर बादल
खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय
एस. जयशंकर
विदेश मंत्रालय
रमेश पोखरियाल निशंक
मानव संसाधन विकास मंत्रालय
थावर चंद गहलोत
सामाजिक न्याय एवं सशक्तिकरण मंत्रालय
अर्जुन मुंडा
आदिवासी मामलों का मंत्रालय
स्मृति ईरानी
महिला एवं बाल विकास और कपड़ा मंत्रालय
हर्षवर्धन
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, विज्ञान और प्रोद्योगिकी, भूविज्ञान मंत्रालय
प्रकाश जावड़ेकर
पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन और सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय
पीयूष गोयल
रेलवे और वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय
धर्मेंद्र प्रधान
पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस और इस्पात मंत्रालय
मुख्तार अब्बास नकवी
अल्पसंख्यक मामलों का मंत्रालय
प्रह्लाद जोशी
संसदीय मामले, कोयला और खान मंत्रालय
महेंद्र नाथ पांडेय
कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय
अरविंद सावंत
भारी उद्योग एवं सार्वजनिक उद्यम मंत्रालय
गिरिराज सिंह
पशुपालन, डेयरी और मत्स्य पालन मंत्रालय
गजेंद्र सिंह शेखावत
जल शक्ति मंत्रालय


राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार:

मंत्रियों का नाम
मंत्रियों के विभाग
संतोष गंगवार
श्रम एवं रोजगार मंत्रालय
राव इंद्रजीत सिंह
सांख्यिकी एवं कार्यक्रम क्रियान्वयन और नियोजन मंत्रालय
श्रीपद नाईक
आयुष मंत्रालय (स्वतंत्र प्रभार), रक्षा मंत्रालय (राज्य मंत्री)
जितेंद्र सिंह
पूर्वोत्तर विकास (स्वतंत्र प्रभार), पीएमओ, कार्मिक, जनशिकायत और पेंशन, परमाणु उर्जा, अंतरिक्ष मंत्रालय (राज्य मंत्री)
किरण रिजिजू
युवा मामले एवं खेल (स्वतंत्र प्रभार), अल्पसंख्यक मामले (राज्य मंत्री)
प्रह्लाद सिंह पटेल
संस्कृति और पर्यटन मंत्रालय
आरके सिंह
बिजली, नवीन एवं नवीकरणीय उर्जा (स्वतंत्र प्रभार), कौशल विकास एवं उद्यमिता (राज्य मंत्री)
हरदीप सिंह पुरी
शहरी विकास और नागरिक उड्डयन मंत्रालय (स्वतंत्र प्रभार), वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय (राज्य मंत्री)
मनसुख मंडाविया
जहाजरानी (स्वतंत्र प्रभार), रसायन एवं उर्वरक (राज्य मंत्री)


राज्य मंत्री


मंत्रियों का नाम
मंत्रियों के विभाग
फग्गन सिंह कुलस्ते
इस्पात राज्य मंत्री
अश्विनी चौबे
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री
जनरल (रिटायर) वीके सिंह
सड़क, परिवहन और राजमार्ग राज्य मंत्री
कृष्ण पाल गुज्जर
सामाजिक न्याय एवं सशक्तिकरण राज्य मंत्री
दानवे रावसाहेब दादाराव
उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण राज्य मंत्री
जी. किशन रेड्डी
गृह राज्य मंत्री
पुरुषोत्तम रुपाला
कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री
रामदास अठावले
सामाजिक न्याय एवं सशक्तिकरण राज्य मंत्री
साध्वी निरंजन ज्योति
ग्रामीण विकास राज्य मंत्री
बाबुल सुप्रियो
पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री
संजीव कुमार बलियान
पशुपालन, डेयरी और मत्स्य पालन राज्य मंत्री
धोत्रे संजय शमराव
मानव संसाधन विकास, संचार और इलेक्ट्रानिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री
अनुराग सिंह ठाकुर
वित्त और कॉरपोरेट मामलों के राज्य मंत्री
सुरेश अंगादि
रेल राज्य मंत्री
नित्यानंद राय
गृह राज्य मंत्री
वी मुरलीधरन
विदेश, संसदीय कार्य राज्य मंत्री
रेणुका सिंह
आदिवासी मामलों की राज्य मंत्री
सोम प्रकाश
वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री
रामेश्वर तेली
खाद्य प्रसंस्करण उद्योग राज्य मंत्री
प्रताप चंद्र सारंगी
सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम और पशुपालन, डेयरी एवं मत्स्य पालन राज्य मंत्री
कैलाश चौधरी
कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री
देबाश्री चौधरी
महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री
अर्जुन राम मेघवाल
संसदीय कार्य, भारी उद्योग एवं सार्वजनिक उद्यम राज्य मंत्री
रतन लाल कटारिया
जलशक्ति और सामाजिक न्याय एवं सशक्तिकरण राज्य मंत्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूसरी पारी में बनाई गई नई कैबिनेट में अमेठी से नवनिर्वाचित सांसद 43 वर्षीय स्मृति ईरानी सबसे युवा मंत्री हैं. वहीं, एनडीए के घटक दल लोजपा के 73 वर्षीय रामविलास पासवान सबसे बुजुर्ग नेता है. मोदी की नई कैबिनेट की औसत आयु 59.36 है. जबकि, पिछली मोदी सरकार के पिछले मंत्रिमंडल की औसत आयु 62 साल थी.
ADMISSION OPEN -> Special Foundation Batch for All Banking Exams, Starts from: 1 March| Timing: 10:00 AM | Regular Live Classes Running on Safalta360 App. Download Now | For more infomation contact us on these numbers - 9828710134 , 9982234596 .

TOP COURSES

Courses offered by Us

Boss

BANKING

SBI/IBPS/RRB PO,Clerk,SO level Exams

Boss

SSC

WBSSC/CHSL/CGL /CPO/MTS etc..

Boss

RAILWAYS

NTPC/GROUP D/ ALP/JE etc..

Boss

TEACHING

REET/Super TET/ UTET/CTET/KVS /NVS etc..