Current Affairs : 23-06-2018

राष्ट्रीय
·        भारत ने इस देश से बादाम, अखरोट और दालों सहित 29 उत्पादों पर आयात शुल्क बढ़ाने का फैसला किया है - अमेरिका
·        लंदन के सिनेवर्ल्ड लीसेस्टर स्क्वायर में द बागरी लंदन इंडियन
फिल्म फेस्टिवल 2018 की शुरुआत तबरेज नूरानी की इस फिल्म से होगी - लव सोनिया
·        मानव संसाधन विकास मंत्रालय की नई डिजिटल पहल भारतीय राष्ट्रीय डिजिटल लाइब्रेरी जिस आईआईटी संस्थान के द्वारा विकसित की गई है- आईआईटी खड़गपुर
·        उड़ान योजना के तहत यह हवाई अड्डा देश का 100वां नियमित सेवा वाला हवाई अड्डा होगा – पाकयोंग
·        वह राज्य जिसने हाल ही में गावों को स्टार रैंकिंग दिए जाने की घोषणा की – हरियाणा
·        जिस राज्य सरकार ने ऑस्कर विजेता संगीतकार ए.आर. रहमान को राज्य का ब्रैंड ऐम्बैसडर नियुक्त किया है- सिक्किम सरकार

बैंकिंग
·        इस संस्था ने बैंकों से एटीएम की सुरक्षा को उन्‍नत बनाने की निर्धारित समय-सीमा का कड़ाई से पालन करने को कहा है - भारतीय रिजर्व बैंक
·        पुणे की आर्थिक अपराध शाखा ने इस बैंक के मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ को डीएसके ग्रुप को दिए गए 3000 करोड़ रुपये के मामले में गिरफ्तार किया है – बैंक ऑफ़ महाराष्ट्र

अंतर्राष्ट्रीय
·        इस शहर में 6 जुलाई 2018 को भारत और अमेरिका के बीच 2+2 डायलॉग आयोजित होगा - वॉशिंगटन डीसी
·        विशेषज्ञों के अनुसार, स्टोनहेंज आकृतियां इस प्रमेय पर आधारित हैं – पाइथागोरस
·        लंदन ब्रीड इस देश के सैन फ्रांसिस्को में मेयर के रूप में नियुक्त होने वाली पहली अश्वेत महिला है – अमेरिका
·         त्रि-सेवा ‘इंद्र-2018’ संयुक्त सैन्य अभ्यास भारत और जिस देश के बीच होगा- रूस
·        वह देश जिसने हाल ही में भारत के साथ सतत जल विकास के क्षेत्र में आपसी सहयोग बढ़ाने हेतु सहमति व्यक्त की है – तजाकिस्तान
·        वह देश जिसके पास स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट (SIPRI) द्वारा सबसे अधिक परमाणु हथियार बताए गये – रूस
·        अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने इस प्रकार के लोगों को उनके बच्चों से अलग किये जाने की पॉलिसी को विश्व भर के दबाव के चलते बदलने का निर्णय लिया – अवैध प्रवासी

व्यक्ति विशेष
·        अरविंद सुब्रमण्यन इस वर्ष से भारत सरकार के मुख्य आर्थिक सलाहकार के रूप में सेवा दे रहे थे - 2014
·        इस अभिनेत्री का संस्मरण 'अनफिनिश्ड' 2019 में रिलीज होगा - प्रियंका चोपड़ा
·        इस राज्य के वरिष्ठ पत्रकार और लेखक प्रभाकर चौबे का 84 वर्ष की आयु में निधन हो गया - छत्तीसगढ़
·        के विजय कुमार को इस राज्य के राज्यपाल का सलाहकार नियुक्त किया गया - जम्मू-कश्मीर
·        इंटरनेशनल डबलिन लिट्रेरी पुरस्कार से इस देश के लेखक माइक मैककॉरमैक को दिया गया है – आयरलैंड
·        नेरेल्ला वेणु माधव का हाल ही में निधन हो गया, वे जिस क्षेत्र से संबंधित थे- मिमिक्री

खेल
·        इन्हें स्पोर्ट्स इलस्ट्रेटेड स्पोर्ट्सपर्सन ऑफ द ईयर के लिए नामित किया गया - किदांबी श्रीकांत

सामान्य ज्ञान
·        क्यूबा की राजधानी है - हवाना
·        क्यूबा की आधिकारिक मुद्रा है - क्यूबन पेसो
·        राष्ट्रीय पठन-पाठन दिवस जिस तारीख को मनाया जाता है-19 जून

ADMISSION OPEN -> Special Foundation Batch for All Banking Exams, Starts from: 1 March| Timing: 10:00 AM | Regular Live Classes Running on Safalta360 App. Download Now | For more infomation contact us on these numbers - 9828710134 , 9982234596 .

TOP COURSES

Courses offered by Us

Boss

BANKING

SBI/IBPS/RRB PO,Clerk,SO level Exams

Boss

SSC

WBSSC/CHSL/CGL /CPO/MTS etc..

Boss

RAILWAYS

NTPC/GROUP D/ ALP/JE etc..

Boss

TEACHING

REET/Super TET/ UTET/CTET/KVS /NVS etc..