Current Affairs : 07 जून 2018

बैंकिंग तथा अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में सामान्य जागरूकता एक महत्वपूर्ण स्तंभ बन गया है जिसके अंतर्गत   बैंकिंग जागरूकता, स्थैतिक जीके और कर्रेंट अफेयर्स जैसे कई खंड शामिल हैं. आपको शीर्ष घटनाओं से अवगत  कराने हेतु दैनिक जीके अपडेट दिया गया है, जिसमें आज की प्रमुख घटनाएं दी गई हैं !!

राष्ट्रीय
  •        केंद्र ने आकांक्षी जिलों में किसानों की सहायता के लिए यह अभियान शुरू किया - कृषि कल्याण अभियान
  •         यह मंत्रालय खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र को फंड करने के लिए नई वित्तीय संस्था बनायेगा - खाद्य प्रसंस्करण मंत्रालय
  •         इस मंत्रालय ने महिला अशिष्‍ट निरूपण (निषेध) अधिनियम (आईआरडब्‍ल्‍यूए), 1986 का दायरा बढ़ाने के लिए संशोधन का प्रस्‍ताव किया - महिला और बाल विकास मंत्रालय
  •         चंडीगढ़ से इस शहर जाने के लिए हेलिकॉप्टर सेवा का हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने उद्घाटन किया है - शिमला
  •         दो दिवसीय राज्‍यपाल और उप-राज्‍यपाल सम्‍मेलन 4 जून, 2018 को यहाँ शुरू हुआ था - राष्‍ट्रपति भवन
  •         भारत की सबसे बड़ी ऑटोमोबाइल कम्पनी मारुति सुज़ुकी इण्डिया लिमिटेड (Maruti Suzuki India Ltd.) ने जून 2018 के दौरान कौन सा उत्पादन कीर्तिमान प्राप्त किया? - 2 करोड़ वाहनों का उत्पादन
  •         1 जून 2018 को जारी जानकारी के अनुसार टाटा कैमिकल्स (Tata Chemicals) ने पश्चिम बंगाल (West Bengal) स्थित अपनी कौन सी उर्वरक उत्पादन इकाई को बेचकर अपने आपको उर्वरक व्यवसाय से बाहर कर लिया है? - हल्दिया उर्वरक इकाई (Haldia fertiliser unit)
  •         भारत में महिलाओं तथा बच्चों से सम्बन्धित अपराधों की फॉरेंसिक जाँच कर ऐसे अपराधों को सजा के दायरे के उद्देश्य को पूरा करने वाली देश की पहली उच्चीकृत डीएनए फॉरेंसिक प्रयोगशाला (advanced DNA forensic laboratory) की आधारशिला 1 जून 2018 को किस स्थान पर रखी गई? - चण्डीगढ़ (Chandigarh)
  •         31 मई 2018 को जारी टाइम्स हायर एजूकेशन (Times Higher Education) की वर्ल्स रेप्यूटेशन रैंकिंग्स 2018 (World Reputation Rankings 2018) में नामित दुनिया के 100 सर्वोच्च विश्वविद्यालयों की सूची में शामिल एकमात्र भारतीय संस्थान कौन सा है? - इण्डियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस (बंगालूरू)

बैंकिंग
  •         भारतीय रिजर्व बैंक ने वित्तीय साक्षरता सप्ताह आयोजित किया है। इस सप्ताह की थीम है - ग्राहकों का संरक्षण
  •         केन्द्र सरकार ने 4 जून 2018 को किसे भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) का चौथा उप-गवर्नर (Deputy Governor) नियुक्त किया? - महेश कुमार जैन (Mahesh Kumar Jain)
  •         4 जून 2018 को भारत ने अभी तक के सबसे सस्ते मूल्यों पर तरलीकृत प्राकृतिक गैस (liquefied natural gas - LNG) की पहली खेप किस देश से हासिल की? – रूस (Russia)
  •         31 मई 2018 को केन्द्र सरकार द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2017-18 की जनवरी-मार्च तिमाही के दौरान भारतीय अर्थव्यवस्था (Indian Economy) की वृद्धि दर (Growth Rate) 7.7% रही जोकि पिछली 7 तिमाहियों की सर्वाधिक वृद्धि दर है। वर्ष 2017-18 की कुल वृद्धि दर कितनी रही? – 6.7%

अंतर्राष्ट्रीय
  •         इस देश में स्‍थित 148 वर्ष पुराने हिंदू मंदिर का पुनरुद्धार किया गया – सिंगापुर
  •         ग्वाटेमाला (Guatemala) के उस सक्रिय ज्वालामुखी का क्या नाम है जो जून 2018 के दौरान खतरनाक तरीके से प्रस्फुटित हो गया जिसके कारण कम से कम 60 लोगों की मौत हो गई? - वॉल्केन डे फ्यूगो (Volcán de Fuego)
व्यक्ति विशेष
  •         इस देश के प्रधान मंत्री हानी मुल्की ने राजा अब्दुल्ला द्वितीय को अपना इस्तीफा सौंपा है - जॉर्डन
  •         भारतीय मूल के वकील मलेशिया के नए अटॉर्नी जनरल बने हैं - टॉमी थॉमस
  •         इस भाषा के उल्लेखनीय लेखक अरबिंद गुहा, जिन्हें उनके छद्म नाम इंद्रमित्रद्वारा भी जाना जाता है, का निधन हो गया – बंगाली
  •         इस फ्रेंच तैराक ने प्रशांत पार करने के रिकॉर्ड का प्रयास शुरू किया है - बेन लेकोमटे

खेल
  •         भारत इस देश को 3-0 से हराकर इंटरकॉन्टिनेंटल कप फुटबॉल टूर्नामेंटके फाइनल में पहुंचा है - केन्‍या

सामान्य ज्ञान
  •         एनटीपीसी लिमिटेड ने भारत के स्वच्छ आइकॉनिक प्लेस प्रोजेक्ट्स के तहत इस शहर में स्थित चारमीनार को अपनाया है - हैदराबाद
  •         जॉर्डन की राजधानी है - अम्मान
  •         सुखना झील इस शहर में स्थित है - चंडीगढ़
  •         सो मोरिरी अथवा मोरिरी झील इस राज्य में स्थित है - जम्मू और कश्मीर
  •         इस देश के नेशनल ऑर्किड गार्डन में एक ऑर्किड को डेंडरोबियम नरेंद्र मोदीनाम दिया गया - सिंगापुर



ADMISSION OPEN -> Special Foundation Batch for All Banking Exams, Starts from: 1 March| Timing: 10:00 AM | Regular Live Classes Running on Safalta360 App. Download Now | For more infomation contact us on these numbers - 9828710134 , 9982234596 .

TOP COURSES

Courses offered by Us

Boss

BANKING

SBI/IBPS/RRB PO,Clerk,SO level Exams

Boss

SSC

WBSSC/CHSL/CGL /CPO/MTS etc..

Boss

RAILWAYS

NTPC/GROUP D/ ALP/JE etc..

Boss

TEACHING

REET/Super TET/ UTET/CTET/KVS /NVS etc..