Current Affairs : 28-05-2018

1. हाल ही में किस राज्य में 60 वर्ष से अधिक आयु के सभी वरिष्ठ नागरिकों को पेंशन देना शुरू किया गया है?
असम में 60 वर्ष से अधिक आयु के सभी वरिष्ठ नागरिकों को पेंशन देना शुरू किया गया है| यह पहल वरिष्ठ नागरिकों को सशक्त बनाने के उद्देश्य से शुरू की गई है|

2. हाल ही में प्रेस काउंसिल ऑफ़ इंडिया के अध्यक्ष के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?

प्रेस काउंसिल ऑफ़ इंडिया के अध्यक्ष के रूप में चंद्रमौली कुमार प्रसाद को नियुक्त किया गया है| इन्हें दूसरी बार इस पद पर नियुक्त किया गया है| चंद्रमौली कुमार प्रसाद सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश के पद पर अपनी सेवाएँ दे चुके है|

3. “रिमपैक” क्या है?
“रिमपैक” दुनिया का सबसे बड़ा नौसैनिक अभ्यास है| यह अभ्यास हर दो वर्ष के अंतराल पर आयोजित किया जाता हैं| इस अभ्यास को पश्चिमी प्रशांत महासागर में होनोलुलु क्षेत्र में आयोजित किया जाता है| इसका आयोजन तथा प्रशासन अमेरिकी नौसेना के प्रशांत बेड़े द्वारा किया जाता है|

4. “सूर्यकिरण-13” क्या है?
“सूर्यकिरण-13” भारत और नेपाल की सेना के मध्य आयोजित किया गया सैन्य अभ्यास है| इस सैन्य अभ्यास को आयोजित करने का उद्देश्य दोनों देश की सेनाओं का आतंकरोधी सहयोग को पुख्ता करना तथा युद्ध तकनीक को मजबूत करना है| इस सैन्य अभ्यास में दोनों देशों के 300-300 सैनिक हिस्सा लेंगे| भारतीय नौसेना को वर्ष 2016 में इसके 25वें संस्करण में पहली बार आधिकारिक तौर पर शामिल किया गया था|

5. तसलीमा नसरीन कौन है?
तसलीमा नसरीन प्रसिद्ध लेखिका है| हाल ही में इन्होनें मृत्यु के बाद अपने शरीर को दफ़नाने के बजाए एम्स में मेडिकल रिसर्च में दान देने का निर्णय लिया है|

6. नजीब रज्जाक कौन है?
नजीब रज्जाक मलेशिया के पूर्व प्रधानमंत्री है| हाल ही में इन्हें 8 हजार करोड़ रुपये के भ्रष्टाचार मामलें में एक सप्ताह में दूसरी बार भ्रष्टाचार विरोधी एजेंसी में बुलाया गया है| 9 मई को आयोजित हुए चुनाव में नजीब के गठबंधन को महातिर मोहम्मद की अगुवाई वाले गठबंधन से करारी शिकस्त मिली थी|

7. हाल ही में शंघाई सहयोग संगठन-क्षेत्रीय आतंकवाद विरोधी संरचना की बैठक कहाँ पर आयोजित की गई है?
शंघाई सहयोग संगठन-क्षेत्रीय आतंकवाद विरोधी संरचना की बैठक पाकिस्तान के इस्लामाबाद में आयोजित की गई है| इस बैठक को आयोजित करने का उद्देश्य आतंकवादी खतरों से संबंधित मुद्दों और उन पर काबू पाने के तरीकों पर चर्चा करना था|

8. एबी डिविलियर्स का संबंध किस खेल से है?
एबी डिविलियर्स का संबंध क्रिकेट से है| एबी डिविलियर्स दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम में महत्वपूर्ण बल्लेबाज की भूमिका निभाते है| डिविलियर्स ने 114 टेस्ट, 228 वनडे और 78 टी20 मैच खेले है| हाल ही में डिविलियर्स ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की है|

9. “तानोरा” नृत्य का संबंध किस देश है?
“तानोरा” नृत्य का संबंध मिस्र से है| यह नृत्य एक बड़ी स्कर्ट पहनकर किया जाता है| यह नृत्य अधिकतर सूफी उत्सवों में किया जाता है|

10. नासा का रोबोट फीनिक्स लैंडर मंगल ग्रह पर कब पहुंचा था?
नासा का रोबोट फीनिक्स लैंडर मंगल ग्रह पर 25 मई 2008 में पहुंचा था| इसे दो लक्ष्यों के साथ भेजा गया था। एक- ग्रह पर पानी की भूगर्भीय इतिहास का शोध करना, जिससे पुराने जलवायु परिवर्तन की कुंजी मिल सके तथा दूसरा- ये पता लगाना कि ग्रह पर जीवन की संभावना है या नहीं। इसने मंगल के ध्रुवों से काफी जानकारी भेजी थी। मंगल के 90 दिन धरती के 92 दिन के बराबर होते हैं, लेकिन इस रोबोट का जीवन दो महीने ज्यादा चला था। नासा की जेट प्रपल्शन लैबोरेटरी के निर्देशन और एरिजोना यूनिवर्सिटी के लूनार प्लानेटरी लैबोरेटरी की अध्यक्षता में ये अभियान शुरू किया गया था। इसमें अमेरिका, कनाडा, स्विट्जरलैंड, डेनमार्क, जर्मनी और ब्रिटेन के वैज्ञानिक शामिल हुए थे|
ADMISSION OPEN -> Special Foundation Batch for All Banking Exams, Starts from: 1 March| Timing: 10:00 AM | Regular Live Classes Running on Safalta360 App. Download Now | For more infomation contact us on these numbers - 9828710134 , 9982234596 .

TOP COURSES

Courses offered by Us

Boss

BANKING

SBI/IBPS/RRB PO,Clerk,SO level Exams

Boss

SSC

WBSSC/CHSL/CGL /CPO/MTS etc..

Boss

RAILWAYS

NTPC/GROUP D/ ALP/JE etc..

Boss

TEACHING

REET/Super TET/ UTET/CTET/KVS /NVS etc..