Current Affairs : 19-05-2018

1. हाल ही में कर्नाटक के मुख्यमंत्री के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
कर्नाटक के मुख्यमंत्री के रूप में बी.एस. येदियुरप्पा को नियुक्त किया गया है| येदियुरप्पा कर्नाटक राज्य की विधानसभा में शिकारीपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के प्रतिनिधि हैं| बी.एस. येदियुरप्पा को कर्नाटक के मुख्यमंत्री के रूप में तीसरी बार नियुक्त किया गया है| येदियुरप्पा किसी भी दक्षिण भारतीय राज्य में भाजपा के पहले मुख्यमंत्री हैं|
2. हाल ही में ओरेगॉन में मल्टनोमा काउंटी के बोर्ड ऑफ कमिश्नर्स के सदस्य के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?

ओरेगॉन में मल्टनोमा काउंटी के बोर्ड ऑफ कमिश्नर्स के सदस्य के रूप में भारतवंशी अमेरिकी कांग्रेस सांसद सुशीला को नियुक्त किया गया है| अमेरिकी राज्य में इस पद के लिए चयनित होने वाली पहली दक्षिण एशियाई महिला हैं।
3. खालिदा जिया कौन है?

खालिदा जिया बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री है| जिया पर अनाथों के लिए काम करने वाले ट्रस्ट के लिए मिले दो करोड़ 10 लाख टका (रुपए) के विदेशी सहायता में हेराफेरी करने का आरोप है। ट्रायल कोर्ट ने उन्हें इस मामले में दोषी ठहराते हुए 5 फरवरी को 5 साल जेल की सजा सुनाई थी। हाल ही में इन्हें बांग्लादेश के उच्च न्यायालय ने भ्रष्टाचार के मामले में जमानत दे दी है|
4. ट्रांस फैट क्या है?
ट्रांस फैट दो प्रकार का होता है-पहला प्राकृतिक ट्रांस फैट और दूसरा कृत्रिम ट्रांस फैट| नेचुरल ट्रांस फैट जानवरों और उनसे मिलने वाले खाद्य पदार्थों में संतुलित मात्रा में मौजूद होता है| इसका हमारी सेहत पर ना के बराबर प्रभाव पड़ता है| वहीं कृत्रिम ट्रांस फैट इंडस्ट्रीज में प्रॉसेस किए गए वेजिटेबल और अन्य प्रकार के तेलों में पाया जाता है| ये सस्ते होते हैं और सबसे प्रमुख खाने को स्वादिष्ट बनाते हैं| ट्रांस फैट के कारण ह्रदय संबंधित बीमारी, हाइपरटेंशन, मोटापा और डायबिटीज की संभावनाएं बढ़ जाती हैं| ट्रांस फैट केक, कुकीज, बिस्किट, क्रीम कैंडीज, फ़ास्ट फ़ूड, डोनट्स और क्रीम बेस्ड अन्य फूड आइटम में अधिक होता है|
5. “मैक्स थंडर” क्या है?
“मैक्स थंडर” अमेरिका और दक्षिण कोरिया की सेना के मध्य आयोजित किया गया सैन्य अभ्यास है| यह सैन्य अभ्यास अमेरिका और दक्षिण कोरिया की सेनाओं के मध्य बेहतर समन्वय के उद्देश्य से आयोजित किया गया है|
6. अनवर इब्राहिम कौन है?
अनवर इब्राहिम मलेशिया की पूर्व उप प्रधानमंत्री है| हाल ही में अनवर इब्राहीम को भ्रष्टाचार और अप्राकृतिक यौनचार के मामले में रिहा कर दिया गया है|
7. भारत का प्रथम डाकघर पासपोर्ट सेवा केंद्र कब स्थापित किया गया था?
भारत का प्रथम डाकघर पासपोर्ट सेवा केंद्र 25 जनवरी 2017 में स्थापित किया गया था| डाकघर पासपोर्ट सेवा केंद्र को स्थापित करने का उद्देश्य पासपोर्ट संबंधित सेवाओं को बड़े पैमाने पर विकसित करना और विदेश यात्रा प्रक्रिया को सरल बनाने के लिए व्यापक क्षेत्र कवरेज सुनिश्चित करना है|
8. चार्ली चैपलिन का चुराया गया ताबूत कब खोजा गया था?
प्रसिद्ध कॉमेडियन चार्ली चैपलिन का चुराया गया ताबूत 17 मई 1978 में खोजा गया था| चार्ली चैपलिन को स्विट्जरलैंड की जेनेवा झील के पास दफनाया गया था। चैपलिन को गैर-यहूदी कब्रिस्तान में दफनाने के कारण ताबूत चुराया गया था|
9. राष्ट्रीय डेंगू दिवस कब मनाया जाता है?
राष्ट्रीय डेंगू दिवस प्रतिवर्ष 16 मई को मनाया जाता है| डेंगू एक तरह का वायरल रोग है जो संक्रमित एडीज़ मच्छर के काटने से फैलता है। डेंगू होने पर व्यक्ति को तेज़ बुख़ार, शरीर में दर्द, आंखों में दर्द और त्वचा पर चकत्ते जैसे लक्षण होते हैं। इस दिवस को मनाने का उद्देश्य डेंगू के बारे में जागरूकता प्रसारित, निवारक कार्रवाई की पहल और रोग के संचारण वाले मौसम के समाप्त होने तक डेंगू को नियंत्रित करना है|
10. अन्तराष्ट्रीय मातृत्व दिवस कब मनाया जाता है?
अन्तराष्ट्रीय मातृत्व दिवस प्रतिवर्ष 13 मई को मनाया जाता है| यह दिवस माताओं के रिश्ते और प्रगाढ़ता को बढ़ाने के उद्देश्य से मनाया जाता है|
ADMISSION OPEN -> Special Foundation Batch for All Banking Exams, Starts from: 1 March| Timing: 10:00 AM | Regular Live Classes Running on Safalta360 App. Download Now | For more infomation contact us on these numbers - 9828710134 , 9982234596 .

TOP COURSES

Courses offered by Us

Boss

BANKING

SBI/IBPS/RRB PO,Clerk,SO level Exams

Boss

SSC

WBSSC/CHSL/CGL /CPO/MTS etc..

Boss

RAILWAYS

NTPC/GROUP D/ ALP/JE etc..

Boss

TEACHING

REET/Super TET/ UTET/CTET/KVS /NVS etc..