Current Affairs : 18-05-2018

1. हाल ही में किस राज्य में इंट्रा स्टेट ई-वे बिल लागू करने की घोषणा की गई है?
असम में इंट्रा स्टेट ई-वे बिल लागू करने की घोषणा की गई है| अभी तक भारत के 18 राज्यों/संघ शासित क्षेत्रों में इंट्रा स्टेट ई-वे बिल लागू किया जा चुका है|

2. हाल ही में रूस में तैयार किये गये ब्रिज की लम्बाई क्या है?
रूस में तैयार किये गये ब्रिज की लम्बाई 19 किमी है| यह ब्रिज काले सागर से होकर गुजरा है, जिससे रूस और क्रीमिया जुड़ गए है| इस ब्रिज पर सड़क और रेल यातायात एक साथ चलेंगे| इससे हर दिन 40 हजार कारें,
47 जोड़ ट्रेनों की आवाजाही हो सकेगी।


3. दक्षिण एशिया वन्यजीव प्रवर्तन नेटवर्क में कितने देश शामिल है?
दक्षिण एशिया वन्यजीव प्रवर्तन नेटवर्क में 8 देश अफगानिस्तान, पाकिस्तान, भारत, नेपाल, भूटान, बांग्लादेश, श्रीलंका और मालदीव शामिल है| दक्षिण एशिया वन्यजीव प्रवर्तन नेटवर्क की स्थापना अवैध वन्यजीव व्यापार को रोकने के उद्देश्य से की गई है| इसकी स्थापना 2011 में की गई थी| इसका मुख्यालय काठमांडू, नेपाल में स्थित है|

4. “बिम्सटेक शिखर सम्मेलन 2018” की मेजबानी किस देश को सौंपी गई है?
“बिम्सटेक शिखर सम्मेलन 2018” की मेजबानी नेपाल को सौंपी गई है| बिम्सटेक दक्षिण एशिया और दक्षिण पूर्व एशिया के 7 देशों का उप=क्षेत्रीय समूह है, जो बंगाल की खाड़ी के तटस्थ और आसन्न क्षेत्रों में स्थित है| बिम्सटेक देश दक्षिण एशिया से भारत, नेपाल, बांग्लादेश, भूटान, श्रीलंका और दक्षिण पूर्व एशिया से थाईलैंड और म्यांमार है| इसकी स्थापना 6 जून 1997 में की गई थी| इसका मुख्यालय ढाका, बांग्लादेश में स्थित है|

5. “भरोसा” क्या है?
“भरोसा” 2016 में लांच की गई हैदराबाद सिटी पुलिस की एक पहल है| यह हिंसा से पीड़ित महिलाओं और बच्चों का समर्थन करने के लिए अत्याधुनिक केंद्र है| यह प्रशिक्षित कर्मचारियों और आधुनिक गैजेट तथा वीडियो कॉन्फ्रेसिंग जैसी सुविधाएँ शामिल है, इसलिए पीड़ितों को अदालत जाने की आवश्यकता नही होती है| हाल ही में संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (UNDP) भरोसा के ग्राहकों के लिए कौशल विकास केंद्र तेलंगाना के हैदराबाद में स्थापित किया गया है|

6. ईसी जार्ज सुदर्शन कौन थे?
ईसी जार्ज सुदर्शन प्रसिद्ध भौतिक विज्ञानी थे| सुदर्शन टेक्सास यूनिवर्सिटी में प्रोफ़ेसर के पद पर अपनी सेवाएँ दे चुके है| हाल ही में इनका निधन हो गया है|

7. “हिडन इंडिया” पुस्तक की लेखिका कौन है?
“हिडन इंडिया” पुस्तक की लेखिका लतीका नाथ है| यह पुस्तक एक कॉफ़ी टेबल पुस्तक है, इस पुस्तक में निकटतम वन्यजीव मुठभेंडों की तस्वीरों को शामिल किया गया है| इस पुस्तक को लिखने का उद्देश्य भारतीय हाथियों की सुरक्षा को बढ़ावा देना है| लतीका नाथ भारत की पहली जीवविज्ञानी है, इन्हें “टाइगर राजकुमारी” के नाम से भी जाना जाता है|

8. रॉबर्टा विंसी का संबंध किस खेल से है?
रॉबर्टा विंसी का संबंध टेनिस से है| रॉबर्टा विंसी इटली की प्रोफेशनल टेनिस खिलाडी है| इन्होनें अपने करिअर में 10 सिंगल्स खिताब जीते है। विंसी सिंगल्स में एक भी ग्रैंडस्लैम खिताब का नहीं जीत सकीं है। हाल ही में इन्होनें टेनिस से संन्यास की घोषणा की है|

9. हीना सिद्धू ने अन्तराष्ट्रीय निशानेबाजी प्रतियोगिता में कौनसा पदक जीता है?
हीना सिद्धू ने अन्तराष्ट्रीय निशानेबाजी प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता है| हीना सिद्धू ने अन्तराष्ट्रीय निशानेबाजी प्रतियोगिता में महिलाओं की दस मीटर एयर पिस्टल प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता है|

10. विश्व का पहला जिनेटिकली माडिफाइन मानव भ्रूण कब तैयार किया था?
विश्व का पहला जिनेटिकली माडिफाइन मानव भ्रूण 11 मई 2008 में तैयार किया गया था| इस भ्रूण को न्यूयॉर्क के कॉर्नेल विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों ने तैयार किया था|



ADMISSION OPEN -> Special Foundation Batch for All Banking Exams, Starts from: 1 March| Timing: 10:00 AM | Regular Live Classes Running on Safalta360 App. Download Now | For more infomation contact us on these numbers - 9828710134 , 9982234596 .

TOP COURSES

Courses offered by Us

Boss

BANKING

SBI/IBPS/RRB PO,Clerk,SO level Exams

Boss

SSC

WBSSC/CHSL/CGL /CPO/MTS etc..

Boss

RAILWAYS

NTPC/GROUP D/ ALP/JE etc..

Boss

TEACHING

REET/Super TET/ UTET/CTET/KVS /NVS etc..