Current affairs : 17-05-2018

1. हाल ही में दुनिया का सबसे बड़ा एंफीबियस एयरक्राफ्ट किस देश में विकसित किया गया है?
दुनिया का सबसे बड़ा एंफीबियस एयरक्राफ्ट चीन में विकसित किया गया है| यह विमान 39.6 मीटर लंबा है, तथा इसके पंखों की लम्बाई 38.8 मीटर है| इस एंफीबियस एयरक्राफ्ट का ‘कुंलांग नाम’ रखा गया है।
2. ई-नैम क्या है?
ई-नैम एक पैन-इंडिया इलेक्ट्रॉनिक व्यापार पोर्टल है, जो कृषि से संबंधित उपजों के लिए एक एकीकृत राष्ट्रीय बाजार का निर्माण करता है| ई-नैम पोर्टल सभी ए.पी.एम.सी से संबंधित सूचना और सेवाओं के लिए एक ही स्थान पर सेवा प्रदान करता है|| इसमें अन्य सेवाओं के बीच उपज के आगमन और कीमतों, व्यापार प्रस्तावों को खरीदने और बेचने, व्यापार प्रस्तावों पर प्रतिक्रिया
के लिए प्रावधान शामिल हैं| इस पोर्टल का उद्देश्य विनियमित बाजार में पारदर्शी विक्रय सुविधा और मूल्य की खोज के लिए राष्ट्रीय ई-बाजार उपलब्ध करवाना है|
3. “बांगबंधू-1” क्या है?

“बांगबंधू-1” बांग्लादेश का पहला संचार उपग्रह है| यह पूरे बांग्लादेश में प्रसारण और संचार सेवाओं की एक विस्तृत श्रृंखला प्रदान करने के लिए डिजाईन किया गया है| इस संचार उपग्रह का नाम बांग्लादेश के “राष्ट्र के पिता” बांगबंधु शेख मुजीबुर रहमान के नाम पर रखा गया है|
4. ‘टाइप 001ए’ क्या है?
‘टाइप 001ए’ चीन का अपना पहला स्वदेशी विमान वाहक पोत है| हाल ही में चीन ने ‘टाइप 001ए’ का समुद्र में सफल परीक्षण किया है|
5. हाल ही में अंडर-16 फुटबॉल प्रतियोगिता का ख़िताब किस देश ने जीता है?
अंडर-16 फुटबॉल प्रतियोगिता का ख़िताब भारत ने जीता है| भारत ने अंडर-16 फुटबॉल प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में ताजिकिस्तान को 4-2 से हराकर यह ख़िताब जीता है|
6. हाल ही में मैड्रिड ओपन का ख़िताब किसने जीता है?
मैड्रिड ओपन का ख़िताब जर्मनी के अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने जीता है| ज्वेरेव ने मैड्रिड ओपन के फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रिया के डोमिनिक थीम को 6-4, 6-4 से हराकर यह ख़िताब जीता है| ज्वेरेव का यह तीसरा मास्टर्स ख़िताब है|
7. प्रशांत महासागर के द्वीप में हाइड्रोजन बम का परीक्षण कब किया गया था?
प्रशांत महासागर के द्वीप में हाइड्रोजन बम का परीक्षण 15 मई 1957 में किया गया था| ये परीक्षण परमाणु और उसके ताप विद्युत कार्यक्रम का ही हिस्सा था। इस कार्यक्रम की शुरुआत 1954 में दिसंबर महीने में हुई थी और इसका मकसद मेगाटन हाइड्रोजन बम का विकास करना था। ये परीक्षण एक गैर रिहायशी इलाके क्रिसमस द्वीप पर बहुत ऊंचाई पर किया गया, ताकि उसका प्रभाव कम किया जा सके। ब्रिटेन ने ये परीक्षण बहुत ही कम संसाधनों और थोड़े से समय में किया था।

8. ब्राज़ील ने समलैंगिक विवाह को मान्यता कब दी थी?
ब्राज़ील ने समलैंगिक विवाह को मान्यता 14 मई 2013 में दी थी| ब्राज़ील समलैंगिक विवाह को मान्यता देने वाला विश्व का 15वां देश था|
9. विश्व परिवार दिवस कब मनाया जाता है?
विश्व परिवार दिवस प्रतिवर्ष 15 मई को मनाया जाता है| यह दिवस आधुनिक समाज में परिवारों के महत्व को उजागर करने के उद्देश्य से मनाया जाता है|
10. डा. जाकिर हुसैन को भारत के राष्ट्रपति के रूप में कब नियुक्त किया गया था?
डा. जाकिर हुसैन को भारत के राष्ट्रपति के रूप में 13 मई 1967 में नियुक्त किया गया है| डा. जाकिर हुसैन भारत के राष्ट्रपति पद पर नियुक्त होने वाले तीसरे व्यक्ति थे| डा. जाकिर हुसैन भारत के प्रथम मुस्लिम राष्ट्रपति थे|
ADMISSION OPEN -> Special Foundation Batch for All Banking Exams, Starts from: 1 March| Timing: 10:00 AM | Regular Live Classes Running on Safalta360 App. Download Now | For more infomation contact us on these numbers - 9828710134 , 9982234596 .

TOP COURSES

Courses offered by Us

Boss

BANKING

SBI/IBPS/RRB PO,Clerk,SO level Exams

Boss

SSC

WBSSC/CHSL/CGL /CPO/MTS etc..

Boss

RAILWAYS

NTPC/GROUP D/ ALP/JE etc..

Boss

TEACHING

REET/Super TET/ UTET/CTET/KVS /NVS etc..