Current Affairs : 16-05-2018

1. हाल ही में किस देश के पूर्व प्रधानमंत्री पर देश छोड़ने पर रोक लगाई गई है?
मलेशिया के पूर्व प्रधानमंत्री नजीब रज्जाक पर देश छोड़ने पर रोक लगाई गई है| करोड़ों रुपए के घोटाले में रज्जाक को क्लीन चिट देने वाले अटॉर्नी जनरल को भी पद से हटा दिया गया है। इमिग्रेशन विभाग ने नजीब के देश छोड़ने पर रोक का आदेश जारी किया है। नजीब रज्जाक ने मलेशिया के चुनाव में हार के बाद प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था|

2. हाल ही में किस देश में अरुण तीन पनबिजली परियोजना शुरू की गई है?

नेपाल में अरुण तीन पनबिजली परियोजना शुरू की गई है| अरुण-3 विद्युत परियोजना की क्षमता 900 मेगावाट है| यह परियोजना नेपाल में होने वाली सबसे बड़ी परियोजनाओं में से एक है|

3. मिमी मंडल कौन है?
मिमी मंडल अमेरिका में रहने वाली भारतीय दलित लेखिका है| हाल ही में इन्हें ह्यूगो पुरस्कार से सम्मानित किया गया है| मिमी मंडल इस पुरस्कार से सम्मानित होने वाली पहली महिला लेखिका है| इन्हें पोएट्री विद प्रकृति पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है|

4. इला भट्ट कौन थी?
इला भट्ट भारतीय सामाजिक कार्यकर्ता थी| इन्हें 13 मई 2010 को निवानो शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया था|

5. बालकवि बैरागी कौन थे?
बालकवि बैरागी भारत के प्रसिद्ध एवं लोकप्रिय साहित्यकार थे| बैरागी कवि के होने के साथ-साथ एक राजनेता और गीतकार भी थे| इनकी प्रसिद्ध रचनाओं में – करोड़ों सूर्य, सूर्य उवाच, दीवट (दीप पात्र) पर दीप, झर गये पात, गन्ने मेरे भाई!!, जो कुटिलता से जियेंगे, अपनी गंध नहीं बेचूंगा, मेरे देश के लाल, नौजवान आओ रे, सारा देश हमारा शामिल है| हाल ही में इनका निधन हो गया है|

6. “एक्रॉस द बेंच – इनसाइट इनटू द इंडियन मिलिट्री ज्यूडिशियल सिस्टम” पुस्तक के लेखक कौन है?
“एक्रॉस द बेंच – इनसाइट इनटू द इंडियन मिलिट्री ज्यूडिशियल सिस्टम” पुस्तक के लेखक लेफ्टिनेंट जनरल ज्ञान भूषण है| इस पुस्तक में सैन्य न्यायिक प्रणाली के साथ सैन्य प्रतिष्ठानों के भीतर नियंत्रण और प्रबंधन के मुद्दों का वर्णन किया गया है|

7. मंसूर अहमद का संबंध किस खेल से था?
मंसूर अहमद का संबंध हॉकी था|| मंसूर अहमद पाकिस्तान हॉकी टीम की तरफ से खेलते थे| मंसूर अहमद पाकिस्तान की विश्व कप विजेता हॉकी टीम के गोलकीपर थे| हाल ही में इनका निधन हो गया है|

8. हाल ही में मैड्रिड ओपन टेनिस टूर्नामेंट का ख़िताब किसने जीता है?
मैड्रिड ओपन टेनिस टूर्नामेंट का ख़िताब चेक रिपब्लिक की पेत्रा क्वितोवा ने जीता है| क्वितोवा ने मैड्रिड ओपन टेनिस टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में नीदरलैंड की किकी बर्टेंस को 7-6, 4-6, 6-3 से हराकर यह ख़िताब है| क्वितोवा ने तीसरी बार यह खिताब जीता है। वे ऐसा करने वाली पहली महिला खिलाड़ी हैं। वे 2011 और 2015 में भी मैड्रिड ओपन जीत चुकी हैं। यह क्वितोवा का सीजन का चौथा और करिअर का 24वां खिताब है।

9. झांगजिआजी नेशनल फॉरेस्ट पार्क कहाँ पर स्थित है?
झांगजिआजी नेशनल फॉरेस्ट पार्क चीन में स्थित है| हाल ही में तियानमन पर्वत की चट्‌टान पर 100 मीटर लंबा ग्लास स्काईवाक तैयार किया गया है। यह चट्‌टान 4,600 फीट ऊंची है, वहां से अन्य पर्वतमालाएं दिखाई देती हैं। यह चट्‌टान तीन तरफ से गोलाकार है, इसीलिए वहां ग्लास स्काईवाक शुरू किया गया था| यहां तक पहुंचने के लिए फ्रांस की कंपनी ने केबल कार सेवा शुरू की है, जो दुनिया में ऊंचे पर्वतों पर सबसे अधिक लंबी है।

10. नर्स दिवस कब मनाया जाता है?
नर्स दिवस प्रतिवर्ष 13 मई को मनाया जाता है| यह दिवस समाज की नर्सों के योगदान को चिन्हित करने और नर्सिंग के संस्थापक फ्लोरेंस नाइटिंगेल की जयंती के उपलक्ष्य के रूप में मनाया जाता है| इस वर्ष नर्स दिवस का विषय “नर्सेज ए वॉइस टू लीड : हेल्थ इज ए ह्यूमन राइट” रखा गया है|
ADMISSION OPEN -> Special Foundation Batch for All Banking Exams, Starts from: 1 March| Timing: 10:00 AM | Regular Live Classes Running on Safalta360 App. Download Now | For more infomation contact us on these numbers - 9828710134 , 9982234596 .

TOP COURSES

Courses offered by Us

Boss

BANKING

SBI/IBPS/RRB PO,Clerk,SO level Exams

Boss

SSC

WBSSC/CHSL/CGL /CPO/MTS etc..

Boss

RAILWAYS

NTPC/GROUP D/ ALP/JE etc..

Boss

TEACHING

REET/Super TET/ UTET/CTET/KVS /NVS etc..