Current Affairs 14-05-2018

1. हाल ही में मलेशिया के प्रधानमंत्री के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?मलेशिया के प्रधानमंत्री के रूप में महाथिर मोहम्मद को नियुक्त किया गया है| महाथिर मलेशिया के वरिष्ठ राजनेता है| महाथिर इससे पहले वर्ष 1981 से 2003 तक प्रधानमंत्री पद पर अपनी सेवाएँ दे चुके है| महाथिर उप-प्रधानमंत्री, रक्षा मंत्री, गृह मंत्री तथा वित्त मंत्री के पद पर भी अपनी सेवाएँ दे चुके है| महाथिर के विपक्षी गठबंधन ने चुनाव में वादा किया था कि यदि वे सत्ताह में आते हैं तो रज्जाक की महत्वाकांक्षी योजना जीएसटी (गुड्स एंड सर्विसेज टैक्से) को समाप्त कर देंगे, विदित हो कि मलेशिया में जीएसटी प्रणाली 2015 में लागू हुई थी| महाथिर प्रधानमंत्री के पद पर नियुक्त होने वाले विश्व के सबसे उम्रदराज व्यक्ति (92) है|


2. हाल ही में कोस्टा रिका के राष्ट्रपति के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
कोस्टा रिका के राष्ट्रपति के रूप में कार्लोस अल्वाराडो को नियुक्त किया गया है| अल्वाराडो आधुनिक इतिहास में देश के सबसे युवा राष्ट्रपति है| अल्वाराडो देश की सत्तारूढ़ वामपंथी झुकाव वाली मध्यममार्गी पार्टी के उम्मीदवार हैं। कोस्टा रिका मध्य अमेरिका में स्थित एक देश है। इसकी राजधानी सान जोसे है।

3. हाल ही में राजस्थान खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
राजस्थान खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष के रूप में जसवंत सिंह विश्नोई को नियुक्त किया गया है| विश्नोई जोधपुर संसदीय सीट से सांसद व लूणी से विधायक रह चुके है| इससे पहले वह केंद्रीय ऊन विकास बोर्ड के अध्यक्ष पद पर अपनी सेवाएँ दे चुके है|
4. हाल ही में किस राज्य में फस्ट रेस्पोन्डर बाइक एम्बुलेंस सेवा शुरू की गई है?
राजस्थान में फस्ट रेस्पोन्डर बाइक एम्बुलेंस सेवा शुरू की गई है| जहां पर ट्रैफिक की वजह से बड़ी एंबुलेंस नहीं पहुंच पाती है, उन जगहों पर यह बाइक एंबुलेंस पहुंचकर मरीजों की मदद करेगी। इस बाइक एम्बुलेंस में सामान्य एम्बुलेंस की तरह फस्ट एड किट, चिकित्सकीय उपकरण एवं जीवन रक्षक दवाएं होंगी तथा प्रशिक्षित एवं समर्पित दल इस सेवा का संचालन करेंगे।

5. हाल ही में किस राज्य में लड़कियों के लिए 31 सरकारी कॉलेज खोलने की घोषणा की गई है?
हरियाणा में लड़कियों के लिए 31 सरकारी कॉलेज खोलने की घोषणा की गई है| यह कॉलेज हरियाणा के छोटे शहरों और ग्रामीण क्षेत्रों में लड़कियों के मध्य उच्च शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शुरू किये जा रहे है|

6. राजिंदर पाल सिंह कौन थे?
राजिंदर पाल सिंह दिल्ली के पूर्व क्रिकेट खिलाडी थे| इन्होनें एक टेस्ट मैच में भारत का प्रतिनिधित्व किया था| हाल ही में निधन हो गया है|

7. ललिता चटर्जी कौन थी?
ललिता चटर्जी प्रसिद्ध फिल्म अभिनेत्री थी| इन्होनें बंगाली फिल्म ‘बिवस’ से अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत की थी| इन्होनें बॉलीवुड करियर में ‘विक्टोरिया नंबर 203′, रात अँधेरी थी’, ‘आप की कसम’, और ‘चोरी चोरी’ जैसी फिल्मों में काम किया था| हाल ही में इनका निधन हो गया है|

8. हाल ही में कोपा इटैलिया फुटबॉल टूर्नामेंट का ख़िताब किस टीम ने जीता है?
कोपा इटैलिया फुटबॉल टूर्नामेंट का ख़िताब युवेंटस की टीम ने जीता है| युवेंटस ने कोपा इटैलिया फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में एसी मिलान को 4-0 से हराकर यह ख़िताब जीता है| युवेंटस ने लगातार चौथी बार यह ख़िताब जीता है|

9. भारत ने परमाणु परीक्षण कब किये थे?
भारत ने परमाणु परीक्षण 11 मई 1998 में किये थे| ये पांच परीक्षण पाकिस्तान की सीमा से महज 150 किमी दूर राजस्थान के पोकरण में किये गए थे। इनमें 45 किलोटन का एक फ्यूजन परमाणु उपकरण शामिल था। इसे हाइड्रोजन बम के नाम से जाना जाता है। इस परमाणु परीक्षण में 15 किलोटन का विखंडन (फिशन) उपकरण और 0.2 किलोटन का सहायक उपकरण शामिल था। इन परीक्षणों के बाद जापान और अमेरिका सहित प्रमुख देशों ने भारत पर विभिन्न प्रकार के प्रतिबंध लगा दिए थे। इन परमाणु परीक्षणों के बारे में अंतरराष्ट्रीय समुदाय को सूचित नहीं गया था। यह भारत का दूसरा परमाणु परीक्षण था। पहला परीक्षण, कोड नाम स्माइलिंग बुद्धा (मुस्कुराते बुद्ध), मई 1974 में आयोजित किया गया था।

10. वर्ल्ड रेड क्रॉस डे कब मनाया जाता है?
वर्ल्ड रेड क्रॉस डे प्रतिवर्ष 8 मई को मनाया जाता है| यह दिवस हेनरी डुनेंट की याद में मनाया जाता है| हेनरी रेड क्रॉस की अन्तर्राष्ट्रीय समिति के संस्थापक थे| इन्हें नोबेल शांति पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया था| हेनरी नोबेल शांति से पुरस्कार से सम्मानित होने पहले व्यक्ति थे|


ADMISSION OPEN -> Special Foundation Batch for All Banking Exams, Starts from: 1 March| Timing: 10:00 AM | Regular Live Classes Running on Safalta360 App. Download Now | For more infomation contact us on these numbers - 9828710134 , 9982234596 .

TOP COURSES

Courses offered by Us

Boss

BANKING

SBI/IBPS/RRB PO,Clerk,SO level Exams

Boss

SSC

WBSSC/CHSL/CGL /CPO/MTS etc..

Boss

RAILWAYS

NTPC/GROUP D/ ALP/JE etc..

Boss

TEACHING

REET/Super TET/ UTET/CTET/KVS /NVS etc..