CURRENT AFFAIRS :09-05-2018

1. हाल ही में विश्व का सबसे बड़ा सोलर फार्म कहाँ पर स्थापित किया गया है?
विश्व का सबसे बड़ा सोलर फार्म मोरक्को की एटलस पहाड़ी पर स्थापित किया गया है| यहां पीली रेत पर लाइन से मानव आकार से बड़े 5 लाख से ज्यादा मिलर लगे हैं। ये मिरर 14 लाख वर्ग मीटर क्षेत्र में लगे हैं। ये सोलर पावर जेनरेटिंग प्लांट का हिस्सा है। यह 600 फुटबॉल मैदान जितना बड़ा है। इससे 16 मेगावाट ऊर्जा पैदा होती है| इस प्लांट का नाम ‘नूर’ रखा गया है।

2. “एपीएसटीएआर-6सी” क्या है?
“एपीएसटीएआर-6सी” चीन द्वारा दक्षिण-पश्चिम शिचांग उपग्रह प्रक्षेपण केंद्र से प्रक्षेपित किया गया दूरसंचार
उपग्रह है| यह उपग्रह लॉन्ग मार्च-3बी की सहायता से कक्षा में भेजा गया है| यह लॉन्ग मार्च श्रृंखला का 273वां मिशन है|

3. कोट्टायम पुष्पनाथ कौन थे?
कोट्टायम पुष्पनाथ प्रसिद्ध जासूसी उपन्यासकार थे| इन्होनें मलयालम साहित्य में जासूसी एवं डरावनी कहानियों के क्षेत्र में विशेष योगदान दिया था| इन्होनें मलयालम भाषा में 100 से अधिक जासूसी और डरावनी उपन्यास लिखे थे| इनके कुछ उपन्यासों पर मलयालम फिल्में भी बनी हैं। इनके कुछ उपन्यासों का तमिल, तेलगु और कन्नड भाषा में अनुवाद भी किया गया है। हाल ही में इनका निधन हो गया है|

4. हाल ही में कांन्स फिल्म समारोह में वीमेन इन मोशन पुरस्कार से किसे सम्मानित किया गया है?
कांन्स फिल्म समारोह में वीमेन इन मोशन पुरस्कार से पैटी जेन्किन्स को सम्मानित किया गया है| जेन्किन्स को यह पुरस्कार “वंडर वुमन” फिल्म के निर्देशन के लिए दिया गया है|

5. “इलेवन गॉड्स एंड अ बिलियन इंडियंस” पुस्तक के लेखक कौन है?
“इलेवन गॉड्स एंड अ बिलियन इंडियंस” पुस्तक के लेखक बोरिया मजूमदार है| इस पुस्तक में भारतीय क्रिकेट टीम के कई अनछुए पहलुओं तथा मैदान के अंदर और बाहर होने वाले कई मनोरंजक और महत्वपूर्ण किस्सों का वर्णन किया गया है|

6. हाल ही में अबु धाबी ओपन का ख़िताब किस खिलाडी ने जीता है?
अबु धाबी ओपन का ख़िताब भारत के स्कवॉश खिलाडी रमित टंडन ने जीता है| टंडन ने अबु धाबी ओपन के फाइनल मुकाबले में मिस्र के ओमर एबदेल मिगुड को 11-6, 6-11, 11-3, 11-2 से हराकर यह ख़िताब जीता है| टंडन का यह तीसरा प्रोफेशनल स्क्वाॅश एसोसिएशन (पीएसए) टूर खिताब है।

7. भारत की पहली महिला स्पेशल ट्रेन की शुरुआत कब की गई थी?
भारत की पहली महिला स्पेशल ट्रेन की शुरुआत 5 मई 1992 में की गई थी| यह ट्रेन महाराष्ट्र में पश्चिमी रेलवे के चर्चगेट और बोरीवली स्टेशन के बीच चलाई गई थी| यह ट्रेन मुंबई के उपनगरीय इलाके में केवल महिला यात्रियों के लिए चलाई गई थी| हाल ही में इस ट्रेन ने 26 साल पूरे कर लिए है|

8. हाल ही में काकावा उत्सव कहाँ पर मनाया जा रहा है?
काकावा उत्सव तुर्की में मनाया जा रहा है| इस उत्सव से एक रात पहले रोमा समुदाय के लोग रात को तुंका नदी पर इकट्ठा हो आग जला नाचते-गाते हैं। अगले दिन सभी नदी के पानी से चेहरे धोकर एक पेड़ पर रिबन बांध इच्छाएं लिखते हैं।

9. जर्मनी ने बिना शर्त के आत्म समपर्ण कब किया था?
जर्मनी ने बिना शर्त के आत्म समपर्ण 7 अप्रैल 1945 में किया था, इस आत्म समपर्ण के साथ ही यूरोप में छह वर्ष तक चला युद्ध समाप्त हुआ था| जर्मनी के जनरल गुस्ताव जोड्ल ने आत्मसमर्पण कागजों पर हस्ताक्षर किए थे। युद्ध खत्म होने का एक सरकारी बयान लंदन, मॉस्को और वाशिंगटन में जारी किया गया। इस दिन ब्रिटेन में राष्ट्रीय अवकाश घोषित किया गया था| द्वितीय विश्व युद्ध 1939 से 1945 तक चला। इसमें 70 देशों की थल-जल-वायु सेनाएं सम्मलित थीं। इस युद्ध में लगभग 10 करोड़ सैनिकों ने हिस्सा लिया था।

10. विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस कब मनाया जाता है?
विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस प्रतिवर्ष 3 मई को मनाया जाता है| विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस पर यूनेस्कों द्वारा गिलेरमो कानो वर्ल्ड प्रेस फ्रीडम प्राइज भी दिया जाता है। यह पुरस्कार उस व्यक्ति अथवा संस्थान को दिया जाता है जिसने प्रेस की स्वतंत्रता के लिए उल्लेखनीय कार्य किया हो|
ADMISSION OPEN -> Special Foundation Batch for All Banking Exams, Starts from: 1 March| Timing: 10:00 AM | Regular Live Classes Running on Safalta360 App. Download Now | For more infomation contact us on these numbers - 9828710134 , 9982234596 .

TOP COURSES

Courses offered by Us

Boss

BANKING

SBI/IBPS/RRB PO,Clerk,SO level Exams

Boss

SSC

WBSSC/CHSL/CGL /CPO/MTS etc..

Boss

RAILWAYS

NTPC/GROUP D/ ALP/JE etc..

Boss

TEACHING

REET/Super TET/ UTET/CTET/KVS /NVS etc..