Current Affairs : 06-05-2018

1. हाल ही में किस देश में सिख समुदाय की महिलाओं के लिए रोजगार प्रशिक्षण केंद्र खोला गया है?
पाकिस्तान में

पाकिस्तान में सिख समुदाय की महिलाओं के लिए रोजगार प्रशिक्षण केंद्र खोला गया है| इन रोजगार प्रशिक्षण केन्द्रों में सिख समुदाय की महिलाओं को शिक्षा और वित्तीय मदद दी जायेगी| ऐसे प्रशिक्षण केंद्र पाकिस्तान के उन जिलों में खोले जायेंगे, जहां पर सिख समुदाय के लोग बड़ी संख्या में रहते है| यह प्रशिक्षण केंद्र सिख समुदाय की महिलाओं को रोजगार दिलाने तथा उनका जीवन स्तर में सुधार लाने के उद्देश्य से शुरू किया गया है|

2. हाल ही में किस देश ने उत्तर कोरिया को दोहरे उपयोग वाली वस्तुओं के निर्यात पर प्रतिबंध लगाया है?

चीन ने

चीन ने उत्तर कोरिया को दोहरे उपयोग वाली वस्तुओं के निर्यात पर प्रतिबंध लगाया है| इनका “दोहरा उपयोग” बड़े पैमाने पर विनाश करने वाले हथियारों के विकास में किया जाता है| इन वस्तुओं की सूची में, रेडिएशन मोनिटरिंग उपकरण और वो सॉफ्टवेयर शामिल है, जिन्हें द्रव गतिशीलता या न्यूट्रॉन प्रतिरूपों के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है|

3. हाल ही में किस देश के वैज्ञानिकों ने दो रसायनों को मिलाकर उपन्यास पद्धति विकसित की है?
चीन के

चीन के वैज्ञानिकों ने दो रसायनों को मिलाकर उपन्यास पद्धति विकसित की है| इससे स्टेम कोशिकाओं को विकसित करने में मदद मिलती है| ये कोशिकाओं में बदलने की संभावना को बनाए रखते हुए स्वयं ही नवीनीकृत या मल्टीप्लाई हो सकती है, और इनका कई बीमारियों के इलाज के लिए इस्तेमाल किया जाता है|

4. “ऑक्सिटोसिन” क्या है?
हार्मोन

“ऑक्सिटोसिन” एक प्रकार का हार्मोन है| इसका उपयोग सब्जियों का आकार बढ़ाने तथा दूध का उत्पादन बढ़ाने के लिए किया जाता है| हाल ही में केंद्र सरकर ने इसके हानिकारक प्रभावों को देखते हुए इसके आयत पर प्रतिबंध लगाया है|

5. बृजभूषण काबरा कौन थे?
 गिटार वादक

बृजभूषण काबरा प्रसिद्ध स्लाइड गिटार वादक थे| इन्होनें हवाइन गिटार में पहली बार भारतीय शास्त्रीय संगीत को बजाने का प्रयोग किया था| बृजभूषण जोधपुर के प्रसिद्ध काबरा परिवार के सदस्य थे| हाल ही में इनका निधन हो गया है|

6. नसीम मिर्जा चंगेजी कौन थे?
नसीम मिर्जा चंगेजी ने भगत सिंह को शरण दी थी|

 इन्होनें शहीद भगत सिंह को दिल्ली प्रवास में पनाह देने और उनके खानपान, सुरक्षा का ध्यान रखा था| हाल ही में इनका निधन हो गया है|

7. किदाम्बी श्रीकांत का संबंध किस खेल से है?
बैडमिंटन

किदाम्बी श्रीकांत का संबंध बैडमिंटन से है| हाल ही में श्रीकांत विश्व के नंबर-1 बैडमिंटन खिलाडी बन गए है| श्रीकांत इस स्थान पर पहुँचने वाले भारत के पहले पुरुष शटलर है|

8. एल्ड्रिक टाइगर वुड्स ने कितने वर्ष की आयु में पहला गोल्फ ख़िताब जीता था?
21 वर्ष की

एल्ड्रिक टाइगर वुड्स ने 21 वर्ष की आयु में पहला गोल्फ ख़िताब जीता था| वुड्स गोल्फ ख़िताब जीतने वाले पहले अश्वेत खिलाडी थे| टाइगर वुड्स के नाम 71 पीजीए टूर प्रतियोगिताएँ जीतने का रिकॉर्ड दर्ज है|

9. संयुक्त राष्ट्र केन्द्रीय विकास केंद्र की स्थापना किस वर्ष की गई थी?
1971 में

संयुक्त राष्ट्र केन्द्रीय विकास केंद्र की स्थापना 1971 में की गई थी| इसकी स्थापना दूसरे संयुक्त राष्ट्र विकास दशक की रणनीति को हासिल करने के उद्देश्य से की गई थी| इसका लक्ष्य विकासशील देशों को सतत विकास प्राप्त करने के अपने प्रयासों में सहायता करना है|

10. अमेरिका ने कंबोडिया में अपनी हार कब स्वीकार की थी?
12 अप्रैल 1975

अमेरिका ने कंबोडिया में अपनी हार 12 अप्रैल 1975 में स्वीकार की थी| इसी के साथ अमेरिका ने कंबोडिया की राजधानी नॉम पेन्ह से अपने दूतावास से बचे हुए कर्मचारियों को वापस बुला लिया था। इससे पहले यहां के एक फुटबाल मैदान से 30 हेलीकॉप्टरों की मदद से 276 लोगों को निकाला गया, जिनमें 159 घायल कंबोडियाई भी थे, जिन्होंने अमेरिकियों के साथ काम किया था। कंबोडिया के गृह युद्ध में 5 साल हस्तक्षेप करने के बाद अमेरिका लड़ाई से अलग हो गया था। अमेरिका गृहयुद्ध से जूझ रहे सीरिया में बीते कई वर्षों से हस्तक्षेप कर रहा है। हाल में अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने यहां से सेना वापस बुलाने का एेलान किया है|
ADMISSION OPEN -> Special Foundation Batch for All Banking Exams, Starts from: 1 March| Timing: 10:00 AM | Regular Live Classes Running on Safalta360 App. Download Now | For more infomation contact us on these numbers - 9828710134 , 9982234596 .

TOP COURSES

Courses offered by Us

Boss

BANKING

SBI/IBPS/RRB PO,Clerk,SO level Exams

Boss

SSC

WBSSC/CHSL/CGL /CPO/MTS etc..

Boss

RAILWAYS

NTPC/GROUP D/ ALP/JE etc..

Boss

TEACHING

REET/Super TET/ UTET/CTET/KVS /NVS etc..