Current Affairs : 30-04-2018

1. हाल ही में यूएन के राजनीतिक मामलों के प्रमुख के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
यूएन के राजनीतिक मामलों के प्रमुख के रूप में रोजमेरी दीकार्लों को नियुक्त किया गया है| दीकार्लों यूएन के राजनीतिक मामलों के प्रमुख के रूप में नियुक्त होने वाली पहली महिला है| वर्तमान में दीकार्लों अमेरिकी राजनयिक के पद पर कार्यरत है|

2. हाल ही में राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी के अध्यक्ष के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी के अध्यक्ष के रूप में विनीत जोशी को नियुक्त किया गया है| यह एजेंसी सीबीएसई, एआईसीटीई और अन्य निकायों द्वारा उच्च शिक्षण संस्थानों में दाखिले के लिए होने वाली प्रवेश परीक्षाएं आयोजित करेगी|

3. “सेज” क्या है?
“सेज” पश्चिमी घाट जैवविविधता हॉटस्पॉट से खोजी गई एक वनस्पति प्रजाति है| ‘सेज’ कीचड़ या पानी के किनारे उगने वाला जोड़-रहित डंठल वाला घास की तरह का पौधा है|

4. कमलादेवी चट्टोपाध्याय कौन थी?
कमलादेवी चट्टोपाध्याय एक स्वतंत्रता सेनानी, सामाजिक कार्यकर्ता, अभिनेत्री, कला प्रेमी थी| हाल ही में गूगल ने इनकी 115वीं जयंती पर इनके कार्यों को दर्शाते हुए डूडल बना कर श्रद्धांजलि दी है|

5. प्रभु ऋषिनाथ रत्नाकर जी कौन थे?

प्रभु ऋषिनाथ रत्नाकर जी ने 1964 में लुधियाना में वाल्मीकि धर्मं समाज की स्थापना करने वालों की अगुवाई की थी| हाल ही में इनका निधन हो गया है|

6. हाल ही में राष्ट्रमंडल खेलों का 21वां संस्करण कहाँ पर आयोजित किया गया है?

राष्ट्रमंडल खेलों का 21वां संस्करण ऑस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट के काररारा स्टेडियम में आयोजित किया गया है| इन कॉमनवेल्थ खेलों में 71 देशों के 4500 से अधिक एथलीट भाग लेंगे| ऐसा पहली बार हो रहा है, जब राष्ट्रमंडल खेल में महिला और पुरुष एथलीटों की संख्या बराबर है| यह ऑस्ट्रेलिया में आयोजित होने वाला 5वां राष्ट्रमंडल खेल है|

7. हाल ही में “जे सी डेनियल” पुरस्कार से किसे सम्मानित किया गया है?
“जे सी डेनियल” पुरस्कार से प्रसिद्ध फिल्म निर्देशक श्री कुमारन थामपी को सम्मानित किया गया है| थामपी को यह पुरस्कार “मलयालम सिनेमा में महत्वपूर्ण योगदान” देने के लिए दिया गया है|

8. ओलिंपिक खेलों का आधुनिक रूप में आयोजन पहली बार कहाँ पर किया गया था?
ओलिंपिक खेलों का आधुनिक रूप में आयोजन पहली बार एंथेस में 6 अप्रैल 1896 में किया गया था| इन्हें पहले आधिकारिक तौर पर ओलंपियाड खेलों में रूप में जाना जाता था| इस दिशा मे पहल करते हुए 1894 में पेरिस में हुए एक सम्मेलन में अंतरराष्ट्रीय ओलिंपिक समिति की भी स्थापना हुई थी। यह उस समय की पहली और सबसे बड़ी खेल प्रतियोगिता थी, जिसमें 14 देशों के खिलाड़ियों ने प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया था। हालांकि ज्यादातर हिस्सेदारी ग्रीस के खिलाड़ियों की थी। इन खेलों में ट्रैक एंड फील्ड, भारोत्तोलन, राइफल और पिस्टल शूटिंग, टेनिस, साइकिलिंग, तैराकी, जिमनास्टिक्स और कुश्ती की प्रतियोगिताएं शामिल थीं। पहले ओलिंपिक खेलों में सबसे सफल खिलाड़ी जर्मन जिमनास्ट कार्ल शूमेन रहे थे|

9. हाल ही में वर्ल्ड माइग्रेटरी डे कहाँ पर मनाया जा रहा है?
वर्ल्ड माइग्रेटरी डे जॉर्डन की राजधानी अकब में मनाया जा रहा है| वर्ल्ड माइग्रेटरी डे अप्रैल में मनाया जाता है| इसमें प्रवासी पक्षियों और उनके आवास के संरक्षण पर चर्चा की जाती है।

10. हाल ही में किनमिंग फेस्टिवल कहाँ पर मनाया जा रहा है?
किनमिंग फेस्टिवल चीन के प्रान्त जियांग्सू के शहर जिंगुआ में मनाया जा रहा है| किनमिंग फेस्टिवल स्प्रिंग इक्विनोक्स के 15वें दिन मनाया जाता है जिसमें पारंपरिक खाना बनाया जाता है|
ADMISSION OPEN -> Special Foundation Batch for All Banking Exams, Starts from: 1 March| Timing: 10:00 AM | Regular Live Classes Running on Safalta360 App. Download Now | For more infomation contact us on these numbers - 9828710134 , 9982234596 .

TOP COURSES

Courses offered by Us

Boss

BANKING

SBI/IBPS/RRB PO,Clerk,SO level Exams

Boss

SSC

WBSSC/CHSL/CGL /CPO/MTS etc..

Boss

RAILWAYS

NTPC/GROUP D/ ALP/JE etc..

Boss

TEACHING

REET/Super TET/ UTET/CTET/KVS /NVS etc..