Current Affairs : 28-04-2018

1. हाल ही में किस देश में ई-वे बिल प्रणाली लागू की गई है?
भारत में ई-वे बिल प्रणाली लागू की गई है| इस ई-वे बिल प्रणाली के तहत 50 हजार या उससे ज्यादा के माल को एक राज्य से दूसरे राज्य में ले जाने के ई-वे बिल की आवश्यकता होगी| यह ई-वे बिल जीएसटीएन नेटवर्क के अंतर्गत आता है|
2. हाल ही में “रुपश्री योजना” किस राज्य में शुरू की गई है?
“रुश्री योजना” पश्चिम बंगाल में शुरू की गई है| इस योजना के तहत युवतियों को शादी के लिए एकमुश्त 25,000 रुँपये की राशि दी जायेगी| यह आर्थिक सहायता
उन परिवारों को दी जायेगी जिनकी सालाना आय डेढ़ लाख रूपये होगी| इस योजना को शुरू करने का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवार की युवतियों की शादी करवाना है|
3. “InSight” क्या है?
“InSight”नासा द्वारा मंगल ग्रह पर भेजा जाने वाला स्थिर लैंडर विमान है| इसे मंगल ग्रह पर भूकंप मापने के लिए “Seismometer” नामक उपकरण स्थापित करने के लिए प्रक्षेपित किया जायेगा| यह विमान एक वैज्ञानिक टाइम मशीन की तरह है, जो मंगल के गठन के शुरूआती चरणों के बारे में जानकारी प्राप्त करेगा| इस मिशन के लिए नासा जर्मन एयरोस्पेस सेंटर द्वारा विकसित थर्मल जाँच मशीन का उपयोग करेगी, जो ग्रह के अंदर से बहने वाले 5 मीटर भूमिगत ताप और गर्मी को ताजा रखने में सक्षम है|
4. ‘सरमत’ क्या है?
‘सरमत’ रूस द्वारा निर्मित मिसाइल है| इस मिसाइल की मारक क्षमता 12,000 किलोमीटर से अधिक है| यह मिसाइल 100 टन वजनी परमाणु सामग्री ले जाने में सक्षम है| इस मिसाइल को शैतान-2 से नाम से भी जाना जाता है| हाल ही में इस मिसाइल का सफल परीक्षण किया गया है|
5. “नाटो” क्या है?
“नाटो” एक संधि के आधार पर बना एक सैन्य संगठन है| इसमें उत्तर अमेरिका और यूरोप के 28 स्वतंत्र सदस्य देश शामिल है| इस संगठन का उद्देश्य अपने सदस्य देशों को राजनीतिक स्वतंत्रता और सैन्य सुरक्षा को बनाये रखना है| नाटो की स्थापना 4 अप्रैल 1949 में की गई थी| इसका मुख्यालय हररेन, ब्रुसेल्स, बेल्जियम में स्थित है|
6. विनी मंडेला कौन थी?
विनी मंडेला दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला की पत्नी थी| विनी ने रंगभेद की नीतियों के विरुद्ध आन्दोलन में नेल्सन मंडेला के साथ अहम भूमिका निभाई थी| हाल ही में इनका निधन हो गया है|
7. हाल ही में संतोष ट्रॉफी का ख़िताब किस राज्य ने जीता है?
संतोष ट्रॉफी का ख़िताब केरल ने जीता है| केरल ने संतोष ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में पश्चिम बंगाल को पेनल्टी शूटआउट में 4-2 से हराकर यह ख़िताब जीता है| केरल का यह 6वां ख़िताब है| केरल ने यह ख़िताब 13 साल बाद जीता है|
8. हाल ही में मियामी ओपन के पुरुष वर्ग का ख़िताब किसने जीता है?
मियामी ओपन के पुरुष वर्ग का ख़िताब अमेरिका के जॉन इस्नर ने जीता है| इस्नर ने मियामी ओपन के फाइनल मुकाबले में जर्मनी के एलेक्जेंडर ज्वेरेव को 6-7, 6-4, 6-4 से हराकर यह ख़िताब जीता है| इस्नर 2010 में एंडी रॉडिक के बाद मियामी ओपन पुरुष वर्ग का ख़िताब जीतने वाले पहले अमेरिकी पुरुष खिलाड़ी हैं|
9. राष्ट्रीय समुद्री दिवस कब मनाया जाता है?
राष्ट्रीय समुद्री दिवस प्रतिवर्ष 5 अप्रैल को मनाया जाता है| यह दिवस भारतीय जहाजरानी उद्योग की गतिविधियों और देश की अर्थव्यवस्था में इसकी भूमिका से अवगत कराने के उद्देश्य से मनाया जाता है|
10. उत्तरी अंटलांटिक संधि पर हस्ताक्षर कब किये गए थे?
उत्तरी अंटलांटिक संधि पर हस्ताक्षर 3 अप्रैल 1949 में किये गए थे| अंटलांटिक संधि पर अमेरिका, ब्रिटेन, फ़्रांस और कनाडा ने हस्ताक्षर किये थे|
ADMISSION OPEN -> Special Foundation Batch for All Banking Exams, Starts from: 1 March| Timing: 10:00 AM | Regular Live Classes Running on Safalta360 App. Download Now | For more infomation contact us on these numbers - 9828710134 , 9982234596 .

TOP COURSES

Courses offered by Us

Boss

BANKING

SBI/IBPS/RRB PO,Clerk,SO level Exams

Boss

SSC

WBSSC/CHSL/CGL /CPO/MTS etc..

Boss

RAILWAYS

NTPC/GROUP D/ ALP/JE etc..

Boss

TEACHING

REET/Super TET/ UTET/CTET/KVS /NVS etc..