Current Affairs : 26-04-2018

1. हाल ही में किस राज्य में संगठित अपराध नियंत्रण कानून पास किया गया है?
उत्तर प्रदेश में संगठित अपराध नियंत्रण कानून पास किया गया है| यह कानून माफिया और संगठित अपराध से निपटने के उद्देश्य से पास किया गया है|
2. हाल ही में मिस्र के राष्ट्रपति के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
मिस्र के राष्ट्रपति के रूप में अब्दुल फतह अल-सिसी को नियुक्त किया गया है| यह सिसी का दूसरा कार्यकाल है| यह मिस्र में तीसरा राष्ट्रपति चुनाव है। इससे पहले साल 2011 में अरब स्प्रिंग प्रॉटेस्ट के दौरान तत्कालीन राष्ट्रपति होस्नी मुबारक को पद से हटा दिया गया था।
3. हाल ही में भारत के प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?

भारत के प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार के रूप में कृष्णास्वामी विजय राघवन को नियुक्त किया गया है| राघवन भारत के प्रसिद्ध जीववैज्ञानिकों में से एक है| यह पद 1999 में अटल बिहारी वाजपेयी के काल में शुरू किया गया था|
4. हाल ही में “आयुष्मान भारत मिशन” के मुख्य कार्यकारी अधिकारी के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
“आयुष्मान भारत मिशन” के मुख्य कार्यकारी अधिकारी के रूप में इंद्र भूषण को नियुक्त किया गया है| वर्तमान में इंद्र भूषण मनीला में स्थित एशियन डेवलपमेंट बैंक के डायरेक्टर जनरल है| “आयुष्मान भारत मिशन” केन्द्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वरा संचालित की गई स्वास्थ्य परियोजना है|
5. हाल ही में आरबीआई द्वारा किस बैंक पर प्रतिभूति बिक्री मानदंडो का उल्लंघन करने के पर जुर्माना लगाया गया है?
आरबीआई द्वारा आईसीआईसीआई बैंक पर प्रतिभूति बिक्री मानदंडो का उल्लंघन करने पर 58.9 करोड़ का जुर्माना लगाया गया है| आरबीआई ने कहा कि यह कदम नियामकीय प्रावधान का पालन नही करने पर उठाया गया है|
6. इंटरस्टिटियम क्या है?
इंटरस्टिटियम इंसान के शरीर के महत्वपूर्ण अंगो में से एक है| यह स्क्रीन पर ही नही, बल्कि आंत, फेफड़े, रक्त नालिका और मांसपेशियों के नीचे भी मिलते है| यह काफी लचीले होते है, तथा इनके अंदर प्रोटीन की मोटी लेयर होती है| यह शरीर के टीशूज को बचने का कार्य करते है|
7. एच1बी वीसा क्या है?
एच1बी वीसा एक गैर-प्रवासी वीसा है| इस वीसा के मिलने के बाद कोई भी व्यक्ति अमेरिका में 6 साल तक काम कर सकता है| इस वीसा के लिए कुछ शर्ते भी है, इस वीसा को पाने वाला व्यक्ति स्नातक होने के साथ किसी एक क्षेत्र में विशेष योग्यता होनी चाहिए| कमर्चारी का वेतन कम से कम 60 डॉलर यानी करीबन 40 लाख रुपये सालाना होनी आवश्यक है| एच1बी वीसा धारक पांच साल के बाद स्थायी नागरिकता के लिए आवेदन कर सकते हैं।
8. हार्मोन की खोज किसने की थी?
हार्मोन की खोज ब्रिटिश फिजिशियन ईएच स्टरलिंग ने 31 मार्च 1905 में की थी| इंसान के शरीर में 50 से ज्यादा हार्मोंस होते हैं। जो एक अंग का संदेश दूसरे अंग को पहुंचाते हैं। इन्हें शरीर का कैमिकल मैसेंजर भी कहा जाता है|
9. रॉकिंग चेयर का आविष्कार किसने किया था?
रॉकिंग चेयर का आविष्कार बेंजामिन फ्रैंकलिन ने किया था| “जीवन में बार-बार असफल होने से परेशान होने की बजाय आप ये सोच सकते हैं कि आप असफल नहीं हुए हैं, बल्कि आपको सौ गलत तरीकों के बारे में पता चला है।’ ये बेंजामिन फ्रैंकलिन का विचार है। जिस तरह भारत के नोट पर गांधीजी की तस्वीर है, उसी तरह अमेरिका के डॉलर्स में हमें बेंजामिन फ्रैंकलिन की तस्वीर दिखाई देती है। बेंजामिन फ्रैंकलिन युनाइटेड स्टेट्स ऑफ अमेरिका के राष्ट्र निर्माताओं में से एक थे। वे अमेरिका के महान वैज्ञानिक और आविष्कारक होने के अलावा महान लेखक और राजनीतिज्ञ भी थे।
10. जापान में उनसेन ज्वालामुखी कब फटा था?
जापान में उनसेन ज्वालामुखी 1 अप्रैल 1793 में फटा था| इस ज्वालामुखी के लावा और राख की चपेट में आने से करीब 53 हजार लोगों की मौत हो गई थी|
ADMISSION OPEN -> Special Foundation Batch for All Banking Exams, Starts from: 1 March| Timing: 10:00 AM | Regular Live Classes Running on Safalta360 App. Download Now | For more infomation contact us on these numbers - 9828710134 , 9982234596 .

TOP COURSES

Courses offered by Us

Boss

BANKING

SBI/IBPS/RRB PO,Clerk,SO level Exams

Boss

SSC

WBSSC/CHSL/CGL /CPO/MTS etc..

Boss

RAILWAYS

NTPC/GROUP D/ ALP/JE etc..

Boss

TEACHING

REET/Super TET/ UTET/CTET/KVS /NVS etc..