Current Affairs : 21-04-2018

1. हाल ही में किस राज्य के स्कूलों में तेलुगू भाषा अनिवार्य की गई है?
तेलंगाना के सभी स्कूलों में तेलुगू भाषा अनिवार्य की गई है| तेलुगू भाषा सभी स्कूलों में कक्षा 1 से कक्षा 10 तक अनिवार्य की गई है|
2. हाल ही में किस राज्य के गांवों को ‘बागवानी गांव’ के रूप में विकसित करने की योजना शुरू की गई है?
हरियाणा के गांवों को ‘बागवानी गांव’ के रूप में विकसित करने की योजना शुरू की गई है| यह योजना 2030 तक बागवानी फसलों का उत्पादन तीन गुना करने के उद्देश्य से शुरू की गई है|
3. हाल ही में भारत का पहला कीट संग्रहालय कहाँ पर खोला गया है?

भारत का पहला कीट संग्रहालय तमिलनाडु में खोला गया है| 6,691 वर्ग फिट में फैले इस संग्राहलय को 5 अलग-अलग भागों में बाँटा गया है| इस संग्रहालय में 50 प्रजातियों के करीब 20,000 कीट रखे गए हैं। यहां 700 से ज्यादा फोटोग्राफ भी मौजूद है|
4. जीसैट-6ए क्या है?
जीसैट-6ए एक उच्च शक्ति का एस-बैंड संचार उपग्रह है| इस उपग्रह को भारतीय रॉकेट जियोसिनकोनस द्वारा उपग्रह प्रक्षेपण यान द्वारा कक्षा में स्थापित किया गया है|
5. हाल ही में फ्रेडरिक पिनकोट पुरस्कार से किसे सम्मानित किया गया है?
फ्रेडरिक पिनकोट पुरस्कार से साउथ एशियन सिनेमा फाउंडेशन को सम्मानित किया गया है| साउथ एशियन सिनेमा फाउंडेशन को यह पुरस्कार ब्रिटेन में हिंदी सिनेमा को बढ़ावा देने के लिए दिया गया है| साउथ एशियन सिनेमा फाउंडेशन लन्दन में स्थित है|
6. जॉकी कप का संबंध किस खेल से है?
जॉकी कप का संबंध फुटबॉल से है| हाल ही में भारत ने हांगकांग को 4-2 से हराकर जॉकी कप का ख़िताब जीता है|
7. हाल ही में भारत और चीन के आर्थिक समूह की बैठक कहाँ आयोजित की गई है?
भारत और चीन के आर्थिक समूह की बैठक नई दिल्ली में आयोजित की गई है| इस बैठक में व्यापार एवं वाणिज्य को बढ़ावा देने तथा व्यापार का घाटा करने के उपायों पर विचार-विमर्श किया जायेगा| संयुक्त आर्थिक समूह को भारत के प्रधानमंत्री राजीव गाँधी ने बीजिंग दौरे के दौरान दिसम्बर 1988 में गठित किया था|
8. पोलैंड में पहली बार चुनाव कब हुए थे?
पोलैंड में पहली बार चुनाव जून 1989 में हुए थे| इन चुनाव में पोलैंड की जनता ने बहुमत से लोकतंत्र, मुक्त बाजार वाली अर्थव्यवस्था के पक्ष में मतदान किया था|
9. अमेरिका के पेन्सिल्वेनिया के थ्री माइल आईलैंड परमाणु संयंत्र में परमाणु लीकेज कब हुआ था?
अमेरिका के पेन्सिल्वेनिया के थ्री माइल आईलैंड परमाणु संयंत्र में परमाणु लीकेज 28 मार्च 1979 में हुआ था| इस लीकेज के कारण परमाणु संयंत्र के 500 कर्मचारी विकिरणों से प्रभावित हुए थे, इसके तुरंत बाद अमेरिकी प्रशासन ने आपात स्थिति की घोषणा कर दी थी| अमेरिका के इतिहास में ये सबसे बड़ी परमाणु दुर्घटना मानी गई थी|
10. अमेरिका में छह भूमिगत परमाणु कचरा टैंकों से रेडियोधर्मी तत्वों में रिसाव कब हुआ था?
अमेरिका में छह भूमिगत परमाणु कचरा टैंकों से रेडियोधर्मी तत्वों में रिसाव 28 मार्च 2013 में हुआ था| इन टैंकों को पृथ्वी पर सबसे प्रदूषित परमाणु स्थल माना जाता है|
ADMISSION OPEN -> Special Foundation Batch for All Banking Exams, Starts from: 1 March| Timing: 10:00 AM | Regular Live Classes Running on Safalta360 App. Download Now | For more infomation contact us on these numbers - 9828710134 , 9982234596 .

TOP COURSES

Courses offered by Us

Boss

BANKING

SBI/IBPS/RRB PO,Clerk,SO level Exams

Boss

SSC

WBSSC/CHSL/CGL /CPO/MTS etc..

Boss

RAILWAYS

NTPC/GROUP D/ ALP/JE etc..

Boss

TEACHING

REET/Super TET/ UTET/CTET/KVS /NVS etc..