Current Affairs : 20-04-2018

1. हाल ही में किस देश के स्वनिर्वासित पूर्व प्रेसीडेंट को गिरफ्तार किया गया है?
कैटालोनिया के स्वनिर्वासित पूर्व प्रेसीडेंट चार्ल्स प्यूग्डिमोंट को गिरफ्तार किया गया है| इनकी गिरफ्तारी स्पेन से जारी अंतरराष्ट्रीय वारंट के आधार पर की गई है।
2. हाल ही में यूनेस्को के कार्यकारी बोर्ड में भारत के प्रतिनिधि के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
यूनेस्को के कार्यकारी बोर्ड में भारत के प्रतिनिधि के रूप में एनसीईआरटी के पूर्व निदेशक प्रोफ़ेसर जे.एस. राजपूत को नियुक्त किया गया है| जे.एस. राजपूत प्रसिद्ध शिक्षा शास्त्री है| इन्हें स्कूली शिक्षा और शिक्षक प्रशिक्षण में अपने द्वारा दिये गये महत्वपूर्ण योगदान के लिए जाना
जाता है| इन्हे पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है|
3. हाल ही में विश्व की सबसे लंबी पत्थर की गुफा कहाँ पाई गई है?
विश्व की सबसे लंबी पत्थर की गुफा भारत के मेघालय में पाई गई है| इस गुफा का नाम ‘क्रेम पुरी’ है तथा इस गुफा की लम्बाई 24,583 मीटर है|
4. ई-कचरा क्या है?
इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को लंबे समय तक प्रयोग करने के बाद उसको बदलने व ख़राब होने पर पहले वाले को फेंककर दूसरी नया उपकरण प्रयोग में लाते है, इस निष्प्रयोज्य ख़राब उपकरण को ई-कचरा कहा जाता है|
5. “भारत में मुस्लिमों की शिक्षा” पुस्तक के लेखक कौन है?
“भारत में मुस्लिमों की शिक्षा” पुस्तक के लेखक जे.एस.राजपूत है| यह पुस्तक शिक्षा के माध्यम से धर्मों में समरसता का विकास करने के उद्देश्य से लांच की गई है|
6. हाल ही में अबेल पुरस्कार से किसे सम्मानित किया गया है?
अबेल पुरस्कार से कनाडा के प्रसिद्ध गणितज्ञ रॉबर्ट लांगलैंड्स को सम्मानित किया गया है| रॉबर्ट को यह पुरस्कार रिप्रेसेंटेंशन थ्योरी से नंबर थ्योरी को जोड़ने के अपने दूरदर्शी प्रोजेक्ट के लिए दिया गया है|
7. हाल ही में ‘नेशनल समोसा वीक’ का आयोजन किस देश में किया गया है?
‘नेशनल समोसा वीक’ का आयोजन ब्रिटेन में किया गया है| इसमें हिस्सा लेने वाले लोग इसमें स्नैक्स बनाएंगे, बेचेंगे और खाएंगे| इससे इकट्टे किये पैसे का इस्तेमाल चैरिटी में किया जायेगा|
8. हाल ही में एशियन बिलियर्ड्स चैम्पियनशिप का ख़िताब किसने जीता है?
एशियन बिलियर्ड्स चैम्पियनशिप का ख़िताब पंकज अडवाणी ने जीता है| पंकज ने एशियन बिलियर्ड्स चैम्पियनशिप के फाइनल मुकाबले में बी. भास्कर को 6-1 से हराकर यह ख़िताब जीता है| पंकज का यह 11वां एशियाई स्वर्ण पदक है|
9. बांग्लादेश में स्वतंत्रता दिवस कब मनाया जाता है?
बंगलदेश में स्वतंत्रता दिवस प्रतिवर्ष 26 मार्च को मनाया जाता है| प्रतिवर्ष 26 मार्च को बांग्लादेश में राष्ट्रीय अवकाश होता है। इस अवसर पर बांग्लादेश में स्वतंत्रता दिवस परेड, राजनीतिक भाषणों, मेलों, संगीत समारोह के साथ बांग्लादेश की परंपराओं पर आधारित उत्सव मनाया जाता है। टीवी और रेडियो स्टेशनों में विशेष कार्यक्रमों और देशभक्ति के गीतों का प्रसारण किया जाता है। आम तौर पर इस दिन सुबह में आयोजित समारोह के दौरान 21 तोपों की सलामी दी जाती है। मुख्य सड़कों को राष्ट्रीय ध्वज से सजाया जाता है।
10. रूस में पहली बार स्वतंत्र चुनाव कब हुआ थे?
रूस में पहली बार स्वतंत्र चुनाव 27 मार्च 1989 में हुआ था| सोवियत काल में हुए इस चुनाव के शुरुआती नतीजों में लाखों मतदाताओं ने कम्युनिस्ट उम्मीदवारों को नकार दिया था। कुल 1,500 सीटों के लिए चुनाव के अंतिम नतीजे भी अपेक्षा के अनुरूप ही रहे थे। कम्युनिस्ट पार्टी के बहुत से वरिष्ठ नेताओं को चुनाव में हार का मुंह देखना पड़ा था। यह पहला मौका था जब सोवियत संघ का विरोध करने वालों को भी जनता के सामने आने का मौका मिला। चुनावों में ज्यादातर क्षेत्रों में करीब 80 से 85 फीसदी लोगों ने अपने वोट का इस्तेमाल किया था। भारी मतों के साथ बोरिस येल्तसिन ने नई सरकार बनाई थी। सन 1991 तक सोवियत संघ अस्तित्व में रहा था|
ADMISSION OPEN -> Special Foundation Batch for All Banking Exams, Starts from: 1 March| Timing: 10:00 AM | Regular Live Classes Running on Safalta360 App. Download Now | For more infomation contact us on these numbers - 9828710134 , 9982234596 .

TOP COURSES

Courses offered by Us

Boss

BANKING

SBI/IBPS/RRB PO,Clerk,SO level Exams

Boss

SSC

WBSSC/CHSL/CGL /CPO/MTS etc..

Boss

RAILWAYS

NTPC/GROUP D/ ALP/JE etc..

Boss

TEACHING

REET/Super TET/ UTET/CTET/KVS /NVS etc..