Current Affairs : 19-04-2018

1. हाल ही में किस मंत्रालय द्वारा ‘विदेश आया प्रदेश के द्वार’ अभियान शुरू किया गया है?
विदेश मामलों के मंत्रालय द्वारा ‘विदेश आया प्रदेश के द्वार’ अभियान शुरू किया गया है| इस अभियान का लक्ष्य नागरिकों को विदेश नीति के लक्ष्यों से अवगत कराना तथा उन तक कूटनीति की पहुंच बढ़ाना है|
2. हाल ही में भारत का पहला सांकेतिक भाषा शब्दकोश किस विभाग द्वारा शुरू किया गया है?
भारत का पहला सांकेतिक भाषा शब्दकोश सशक्तीकरण विभाग द्वारा शुरू किया गया है| इस शब्दकोश को शुरू करने का उद्देश्य बधिर और सुनने की संचार बाधाओं को दूर करना है|

3. ‘ई-पब’ क्या है?
‘ई-पब’ एक ऐप है| इस ऐप को राष्ट्रीय उर्दू भाषा विकास परिषद् ने लांच किया है| इस ऐप पर परिषद की सभी पुस्तकों के इलेक्ट्रॉनिक फोर्मेट उपलब्ध है, इन्हें डाउनलोड भी किया जा सकता है| इसके ई-लाइब्रेरी सेक्शन में पुरानी किताबों की स्कैन प्रति भी मिलेंगी|
4. “WWF” क्या है?
“WWF” दुनिया की सबसे बड़ी इंडिपेंडेंट कंन्जरवेशन ऑर्गेनाइजेशन है| इस संस्था का उद्देश्य प्रकृति के नुकसान को रोकना और मानव भविष्य को बेहतर बनाना है।
5. ग्राइंडिंग इट आउट पुस्तक के लेखक कौन है?
ग्राइंडिंग इट आउट पुस्तक के लेखक रे क्रॉक है| इस पुस्तक में ऐसे आंत्रप्रेन्योर की कहानी का वर्णन किया गया है, जिसने अमेरिकन व्यवसाय व अमेरिकन खानपान को बदलकर रख दिया था|
6. हाल ही में जावेद अख्तर साहित्य पुरस्कार से किसे सम्मानित किया गया है?
जावेद अख्तर साहित्य पुरस्कार से शायर सूर्यभानु गुप्त को सम्मानित किया गया है| सूर्यभानु को यह सम्मान हिंदी गजल परंपरा को आगे बढ़ाने के लिए दिया गया है।
7. हाल ही में स्प्रिंग कमिंग फेस्टिवल कहाँ पर मनाया जा रहा है?
स्प्रिंग कमिंग फेस्टिवल बेलारूस में मनाया जा रहा है| यह फेस्टिवल प्रतिवर्ष सर्दियाँ समाप्त होने पर मनाया जाता है| इस फेस्टिवल में लोग पारंपरिक परिधान पहनकर नाचते-गाते है|
8. सऊदी अरब के तत्कालीन शासक शाह फैसल की हत्या कब की गई थी?
सऊदी अरब के तत्कालीन शासक शाह फैसल की हत्या 25 मार्च 1975 में की गई थी| गवाहों के अनुसार प्रिंस मुसाद शाह फैसल के कमरे के बाहर इंतजार कर रहे थे और एक कुवैती दल से बातचीत कर रहे थे, जो शाह फैसल से मिलने आया था। फिर जैसे ही प्रिंस शाह फैसल के कमरे में दाखिल हुए बादशाह अपने भतीजे को गले लगाने के लिए आगे बढ़े। इतने में प्रिंस फैसल बिन मुसाद ने अपनी पिस्तौल से उन पर पर गोली चला दी। जून 1975 में प्रिंस फैसल मुसाद को शाह फैसल की हत्या का मुजरिम करार देते हुए सार्वजनिक तौर पर राजधानी रियाद के चौराहे पर फांसी दी गई थी।
9. टीबी के बैक्टीरिया माइक्रोबैक्टीरियम ट्यूबरक्यूलॉसिस की खोज कब की गई थी?
टीबी के बैक्टीरिया माइक्रोबैक्टीरियम ट्यूबरक्यूलॉसिस की खोज 24 मार्च 1982 में जर्मन वैज्ञानिक रॉबर्ट कोख ने की थी| टीबी को तपेदिक के नाम से भी जाना जाता है| इसका संक्रमण खांसी, छींक या अन्य तरह के संपर्क से फैलता है| टीबी की रोकथाम के लिए बीसीजी टीके का इस्तेमाल होता है| जर्मन वैज्ञानिक रॉबर्ट कोख को टीबी की खोज के लिए नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था|
10. विश्व अर्थ ऑवर डे कब मनाया जा रहा है?
विश्व अर्थ ऑवर डे प्रतिवर्ष 24 मार्च को मनाया जा रहा है| यह दिवस लोगों को बिजली के महत्व और पर्यावरण सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से मनाया जाता है|
ADMISSION OPEN -> Special Foundation Batch for All Banking Exams, Starts from: 1 March| Timing: 10:00 AM | Regular Live Classes Running on Safalta360 App. Download Now | For more infomation contact us on these numbers - 9828710134 , 9982234596 .

TOP COURSES

Courses offered by Us

Boss

BANKING

SBI/IBPS/RRB PO,Clerk,SO level Exams

Boss

SSC

WBSSC/CHSL/CGL /CPO/MTS etc..

Boss

RAILWAYS

NTPC/GROUP D/ ALP/JE etc..

Boss

TEACHING

REET/Super TET/ UTET/CTET/KVS /NVS etc..